IND vs AUS Highlights: भारत ने पांचवें टी20 में ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराया, सीरीज में 4-1 से हासिल की जीत
{"_id":"656c6c9d9348d056f5084409","slug":"ind-vs-aus-live-cricket-score-india-vs-australia-5th-t20-2023-chinnaswamy-stadium-updates-2023-12-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Highlights: भारत ने पांचवें टी20 में ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराया, सीरीज में 4-1 से हासिल की जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 03 Dec 2023 10:41 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:41 PM IST
खास बातें
India vs Australia 5th T20 2023: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच टी20 मैचों की सीरीज को 4-1 से जीत लिया है। उसने सीरीज के आखिरी मुकाबले में रविवार (तीन दिसंबर) को छह रन से जीत हासिल की। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:32 PM, 03-Dec-2023
IND vs AUS Live Score: अर्शदीप ने आखिरी ओवर में दिलाई जीत
अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आखिरी ओवर में 10 रन बचा लिए। उन्होंने टीम इंडिया को छह रन से जीत दिलाई। अर्शदीप ने 20वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड को आउट कर भारत की जीत पक्की कर दी थी। उन्होंने पहली और दूसरी गेंद पर वेड को रन नहीं बनाने दिया। तीसरी गेंद पर उन्हें आउट कर दिया। चौथी गेंद पर जेसन बेहरेनडॉर्फ एक रन ही ले सके। अब दो गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को नौ रन बनाने थे। नाथन एलिस ने पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। उनके बाद आखिरी गेंद पर बेहरेनडॉर्फ ने भी एक ही रन लिया। इस तरह टीम इंडिया छह रन से मैच जीत गई।मुकेश ने बरपाया कहर
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन ही बना सकी। उसके लिए बेन मैकडरमॉट ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। ट्रेविस हेड ने 28 और मैथ्यू वेड ने 22 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। टिम डेविड 17 और मैथ्यू शॉर्ट 16 रन बनाकर आउट हुए। एरॉन हार्डी छह और जोश फिलिप चार रन ही बना सके। भारत के लिए मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई को दो-दो सफलता मिली। अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया।
अय्यर ने खेली शानदार पारी
इससे पहले श्रेयस अय्यर ने टी20 करियर का आठवां अर्धशतक लगाकर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अय्यर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। उन्होंने 37 गेंद की पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। अक्षर पटेल ने 21 गेंद पर 31 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 16 गेंद पर 24 और यशस्वी जायसवाल ने 15 गेंद पर 21 रन की पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ 10, रिंकू सिंह छह, सूर्यकुमार यादव पांच और रवि बिश्नोई दो रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप दो रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ और बेन डॉरसिस ने दो-दो विकेट लिए। एरॉन हार्डी, नाथन एलिस और तनवीर संघा को एक-एक सफलता मिली।
10:20 PM, 03-Dec-2023
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका
ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका मैथ्यू वेड के रूप में लगा। वह 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। अर्शदीप सिंह की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में वह पवेलियन लौट गए। श्रेयस अय्यर ने उनका कैच लिया। वेड ने 15 गेंद पर 22 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को तीन गेंद पर 10 रन चाहिए। नाथन एलिस और जेसन बेहरेनडॉर्फ क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
10:06 PM, 03-Dec-2023
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका दिया है। 17वें ओवर में मुकेश कुमार ने लगातार दो विकेट लिए। उन्होंने तीसरी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। शॉर्ट 11 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। अगली ही गेंद पर मुकेश ने बेन डॉरसिस को आउट कर दिया। डॉरसिस खाता खोले बगैर क्लीन बोल्ड हो गए। ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में सात विकेट पर 129 रन बना लिए हैं।10:00 PM, 03-Dec-2023
IND vs AUS Live Score: भारत को मिली पांचवीं सफलता
भारत को पांचवीं सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई। उन्होंने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर बेन मैकडरमॉट को आउट किया। मैकडरमॉट ने 36 गेंद पर 54 रन बनाए। अर्शदीप की गेंद पर रिंकू सिंह ने उनका कैच लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 124 रन बनाए हैं। मैथ्यू शॉर्ट 12 और मैथ्यू वेड दो रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए चार ओवर में 37 रन चाहिए।09:48 PM, 03-Dec-2023
IND vs AUS Live Score: अक्षर ने दिलाई बड़ी सफलता
अक्षर पटेल ने भारत को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने बेन मैकडरमॉट और टिम डेविड की खतरनाक हो रही जोड़ी को तोड़ दिया। अक्षर ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर टिम डेविड को आउट किया। डेविड 17 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर की गेंद पर आवेश खान ने उनका कैच लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर में चार विकेट पर 104 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए छह ओवर में 57 रन चाहिए।09:42 PM, 03-Dec-2023
IND vs AUS Live Score: मैकडरमॉट और टिम डेविड टिके
बेन मैकडरमॉट और टिम डेविड ने तीन विकेट गिरने के बाद मोर्चा संभाल लिया है। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में तीन विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए सात ओवर में 60 रन चाहिए। मैकडरमॉट 45 और टिम डेविड 17 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:20 PM, 03-Dec-2023
IND vs AUS Live Score: नहीं चला एरॉन हार्डी का बल्ला
भारत को तीसरी सफलता भी रवि बिश्नोई ने दिलाई। उन्होंने एरॉन हार्डी को पवेलियन भेज दिया। हार्डी सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में आउट हुए। बाउंड्री पर श्रेयस अय्यर ने उनका कैच लिया। ऑस्ट्रेलिया ने आठ ओवर में तीन विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। बेन मैकडरमॉट 18 और टिम डेविड दो रन बनाकर नाबाद हैं।09:11 PM, 03-Dec-2023
IND vs AUS Live Score: रवि बिश्नोई को मिली बड़ी सफलता
रवि बिश्नोई ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड कर दिया। हेड ने आउट होने से पहले बिश्नोई की गेंद पर छक्का लगाया था। भारतीय गेंदबाज ने अगली ही गेंद पर बदला ले लिया। हेड ने 18 गेंद पर 28 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने छह ओवर में दो विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। बेन मैकडरमॉट 15 और एरॉन हार्डी दो रन बनाकर नाबाद हैं।09:01 PM, 03-Dec-2023
IND vs AUS Live Score: मुकेश ने लिया विकेट
तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने पारी के तीसरे और अपने पहले ओवर में टीम इंडिया को विकेट दिलाई। मुकेश ने जोश फिलिप को क्लीन बोल्ड कर दिया। फिलिप चार गेंद पर चार रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया ने तीन ओवर में एक विकेट पर 28 रन बनाए हैं। ट्रेविस हेड 11 गेंद पर 17 और बेन मैकडरमॉट तीन गेंद पर छह रन बनाकर नाबाद हैं।08:35 PM, 03-Dec-2023