IND vs AFG: भारत दूसरे टी20 में छह विकेट से जीता, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ली; शिवम और यशस्वी का अर्धशतक
{"_id":"65a3d6934f5b12febf01f3b6","slug":"ind-vs-afg-live-cricket-score-india-vs-afghanistan-2nd-t20-2024-holkar-stadium-updates-2024-01-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: भारत दूसरे टी20 में छह विकेट से जीता, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ली; शिवम और यशस्वी का अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 14 Jan 2024 10:10 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 14 Jan 2024 10:10 PM IST
खास बातें
India vs Afghanistan 2nd T20 2024 Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 172 रन पर सिमट गई। भारत ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
शिवम दुबे और यशस्वी जयसवाल
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
10:02 PM, 14-Jan-2024
IND vs AFG Live Score: भारत की शानदार जीत
भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 में छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 172 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा।यशस्वी और शिवम का अर्धशतक
टीम इंडिया के लिए यशस्वी जयसवाल और शिवम दुबे ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। यशस्वी ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। वहीं, शिवम दुबे ने नाबाद 63 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंद की पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। शिवम का स्ट्राइक रेट 196.88 का रहा।
कोहली की तूफानी पारी
विराट कोहली ने 14 महीने बाद वापसी करते हुए 16 गेंद पर 29 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 181.25 का रहा। रोहित शर्मा और जितेश शर्मा खाता नहीं खोल पाए। रिंकू सिंह ने नाबाद नौ रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए करीम जनात ने दो विकेट लिए। फजहलहक फारूकी और नवीन उल हक ने एक-एक विकेट लिया।
अर्शदीप ने लिए तीन विकेट
अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नईब ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। नजीबुल्लाह जादरान ने 23, मुजीब उर रहमान ने 21 और करीम जनात ने 20 रन का योगदान दिया। रहमनुल्लाह गुरबाज और मोहम्मद नबी ने 14-14 रन बनाए। कप्तान इब्राहिम जादरान आठ और अजमतुल्लाह उमरजई दो रन बनाकर आउट हुए। नूर अहमद ने एक रन बनाए। नवीन उल हक एक रन बनाकर नाबाद रहे। फजहलहक फारूकी खाता नहीं खोल पाए। अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को दो-दो सफलता मिली। शिवम दुबे ने एक विकेट लिया।
09:48 PM, 14-Jan-2024
IND vs AFG Live Score: खाता नहीं खोल पाए जितेश
जितेश शर्मा इस मैच में खाता नहीं खोल पाए। वह दो ही गेंद का सामना कर पाए। करीम जनात की गेंद पर मोहम्मद नबी ने उनका कैच लिया। जितेश के आउट होने के बाद रिंकू सिंह क्रीज पर आए हैं।
विज्ञापन
09:45 PM, 14-Jan-2024
IND vs AFG Live Score: शिवम दुबे का अर्धशतक, यशस्वी आउट
शिवम दुबे ने लगातार दूसरे मैच में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत ने तीन विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 55 रन बनाकर नाबाद हैं। यशस्वी जयसवाल 68 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी ने 34 गेंद की पारी में पांच चौके और छह छक्के लगाए। करीम जनात की गेंद पर रहमनुल्लाह गुरबाज ने उनका कैच लिया।09:33 PM, 14-Jan-2024
IND vs AFG Live Score: भारत का स्कोर 10 ओवर में 116/2
भारतीय टीम ने 10 ओवर में दो विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। अफगानिस्तान के हाथ से यह मैच धीरे-धीरे निकलता जा रहा है। टीम इंडिया जीत के करीब पहुंच रही है। रोहित और कोहली के आउट होने के बाद यशस्वी जयसवाल और शिवम दुबे ने पारी को संभाल ललिया है। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी कर ली है। भारत ने 10 ओवर में दो विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। यशस्वी 28 गेंद पर 51 और शिवम दुबे 15 गेंद पर 34 रन बनाकर नाबाद हैं।09:12 PM, 14-Jan-2024
IND vs AFG Live Score: नवीन उल हक ने विराट को किया आउट
नवीन उल हक ने भारत को दूसरा झटका दिया। उन्होंने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली को आउट कर दिया। कोहली ने 16 गेंद पर 29 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। विराट ने यशस्वी के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की।09:10 PM, 14-Jan-2024
IND vs AFG Live Score: कोहली-यशस्वी ने की अर्धशतकीय साझेदारी
विराट कोहली और यशस्वी जयसवाल ने रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारत की पारी को संभाल लिया है। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी कर ली है। टीम इंडिया ने पांच ओवर में एक विकेट पर 58 रन बनाए हैं। यशस्वी 16 गेंद पर 33 और कोहली 14 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:53 PM, 14-Jan-2024
IND vs AFG Live Score: रोहित शर्मा का नहीं खुला खाता
रोहित शर्मा का खाता इस मैच में भी नहीं खुला। वह लगातार दूसरे मुकाबले में शून्य पर आउट हो गए। रोहित को पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर फजहलहक फारूकी ने क्लीन बोल्ड कर दिया। रोहित पिछले मुकाबले में शून्य पर रनआउट हो गए थे। भारत ने एक ओवर में एक विकेट पर पांच रन बना लिए हैं। यशस्वी जयसवाल और विराट कोहली क्रीज पर हैं।08:46 PM, 14-Jan-2024
IND vs AFG Live Score: यशस्वी ने की चौके से शुरुआत
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की पारी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जयसवाल क्रीज पर उतरे हैं। यशस्वी ने फजहलहाक फारूकी की पहली ही गेंद पर ऑफ में करारा चौका लगाया।08:35 PM, 14-Jan-2024
IND vs AFG Live Score: भारत को 173 रन का लक्ष्य
अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ इंदौर में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में 20 ओवर में 172 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया को जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य मिला है। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नईब ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। नजीबुल्लाह जादरान ने 23, मुजीब उर रहमान ने 21 और करीम जनात ने 20 रन का योगदान दिया। रहमनुल्लाह गुरबाज और मोहम्मद नबी ने 14-14 रन बनाए। कप्तान इब्राहिम जादरान आठ और अजमतुल्लाह उमरजई दो रन बनाकर आउट हुए। नूर अहमद ने एक रन बनाए। नवीन उल हक एक रन बनाकर नाबाद रहे। फजहलहक फारूकी खाता नहीं खोल पाए। अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को दो-दो सफलता मिली। शिवम दुबे ने एक विकेट लिया।08:24 PM, 14-Jan-2024