फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND Vs AFG T20 Highlights: भारत ने पहले टी20 में अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया, शिवम दुबे की तूफानी पारी

Thu, 11 Jan 2024 10:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 11 Jan 2024 10:12 PM IST
खास बातें

India vs Afghanistan 1st T20 Highlights Score Updates: भारत और अफगानिस्तान के बीच मोहाली स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। यह जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया की आखिरी टी20 सीरीज है। वहीं, इस सीरीज के लिए कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी टी20 टीम में वापसी हुई है। विराट निजी कारणों से पहला मुकाबला नहीं खेले। वहीं, अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 158 रन बनाए। जवाब में भारत ने 17.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 मैच का लाइव स्कोर जानें

विज्ञापन
India vs Afghanistan Highlights: IND Vs AFG 1st T20 Match Rohit Sharma Toss Win, Today Scorecard in Hindi
शिवम दुबे और रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:08 PM, 11-Jan-2024

भारत ने अफगानिस्तान को हराया

भारत ने पहले टी20 में अफगानिस्तान को छह विकेट से हरा दिया है। मोहाली में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 158 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 17.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिवम दुबे ने 40 गेंद में 60 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, रिंकू सिंह नौ गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। मैच की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
09:49 PM, 11-Jan-2024

IND Vs AFG T20 Live: भारत को चौथा झटका

14 ओवर में भारत ने चार विकेट गंवाकर 121 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को अब 36 गेंद में 38 रन की जरूरत है। फिलहाल रिंकू सिंह और शिवम दुबे क्रीज पर हैं। भारत को जितेश शर्मा के रूप में चौथा झटका लगा। मुजीब ने जितेश को जादरान के हाथों कैच कराया। वह 20 गेंद में पांच चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने शिवम के साथ 45 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
09:36 PM, 11-Jan-2024

IND Vs AFG T20 Live: शिवम दुबे-जितेश क्रीज पर

भारत ने 11 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 90 रन बना लिए हैं। फिलहाल जितेश शर्मा 11 रन और शिवम दुबे 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को 54 गेंद में 69 रन की जरूरत है। रोहित शर्मा, शुभमन गिल और तिलक वर्मा पवेलियन लौट चुके हैं।
09:24 PM, 11-Jan-2024

IND Vs AFG T20 Live: भारत को तीसरा झटका

भारत को नौवें ओवर में 72 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। तिलक वर्मा 22 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अजमतुल्लाह ओमरजई ने गुलबदीन नईब के हाथों कैच कराया। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 74 रन है। फिलहाल शिवम दुबे और जितेश शर्मा क्रीज पर हैं।
09:03 PM, 11-Jan-2024

IND Vs AFG T20 Live: शुभमन गिल भी पवेलियन लौटे

चौथे ओवर में 28 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। शुभमन गिल 12 गेंद पर पांच चौके की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मुजीब उर रहमान ने गुरबाज के हाथों स्टंप आउट कराया। इससे पहले रोहित खाता खोले बिना पवेलियन लौटे थे। फिलहाल तिलक वर्मा और शिवम दुबे क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 28 रन है।
08:49 PM, 11-Jan-2024

IND Vs AFG T20 Live: रोहित खाता खोले बिना आउट

14 महीने बाद वापसी करने वाले रोहित शर्मा खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। पहले ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित ने मिड ऑफ पर शॉट खेला। वहां मौजूद फील्डर से मिसफील्ड हुई और तब तक रोहित दूसरे छोर तक पहुंच गए। हालांकि, शुभमन ने क्रीज नहीं छोड़ा और वह नॉन स्ट्राइकर एंड पर ही रह गए। ऐसे में रोहित रन आउट हुए। वह पवेलियन लौटते समय नाखुश दिखे और शुभमन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट गंवाकर पांच रन है। फिलहाल शुभमन गिल और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:34 PM, 11-Jan-2024

IND Vs AFG T20 Live: अफगानिस्तान ने 158 रन बनाए

अफगानिस्तान ने पांच विकेट खोकर 158 रन बनाए हैं। भारत के सामने 159 रन का लक्ष्य है। भारतीय टीम के लिए इस लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा। हालांकि, यह बहुत मुश्किल लक्ष्य भी नहीं है। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 42 रन मोहम्मद नबी ने बनाए। उनके अलावा अजमतुल्लाह ओमरजई ने 29 रन की पारी खेली। गुरबाज ने 23 और कप्तान जादरान ने 29 रन बनाए। नजीबुल्लाह ने अंत में 19 रन की पारी खेल। टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। भारत के लिए मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। शिवम दुबे को एक विकेट मिला।
08:23 PM, 11-Jan-2024

IND Vs AFG T20 Live: अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौटी

130 रन पर अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। मोहम्मद नबी 27 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। मुकेश कुमार ने उन्हें रिंकू सिंह के हाथों कैचच कराया। अब नजीबुल्लाह जादरान के साथ करीम जनत क्रीज पर हैं। यहां से अफगानिस्तान के लिए 150 रन तक पहुंचना मुश्किल होगा। 19 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 143/5 है।
08:17 PM, 11-Jan-2024

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान का चौथा विकेट गिरा

125 रन पर आफगानिस्तान का चौथा विकेट गिरा है। मुकेश कुमार ने अजमतुल्लाह ओमरजई को क्लीन बोल्ड किया। ओमरजई ने 22 गेंद में 29 रन बनाए। अब मोहम्मद नबी के साथ नजीबुल्लाह क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 130/5 है।
08:08 PM, 11-Jan-2024

IND vs AFG Live: नबी की विस्फोटक बल्लेबाजी

16 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने तीन विकेट गंवाकर 120 रन बना लिए हैं। मोहम्मद नबी विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 22 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 39 रन बना लिए हैं। ओमरजई के साथ चौथे विकेट के लिए उनकी साझेदारी अब तक 36 गेंद में 63 रन की हो चुकी है। ओमरजई 18 गेंद में 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed