11:23 PM, 25-Apr-2023
गुजरात ने मुंबई को 55 रन से हराया
गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही गुजरात इस सीजन 10 अंक हासिल करने वाली दूसरी टीम बन गई है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 207 रन बनाए थे। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 56, डेविड मिलर ने 46 और अभिनव मनोहर ने 42 रन की पारी खेली थी। अंत में राहुल तेवतिया ने पांच गेंद में 20 रन बनाकर टीम का स्कोर छह विकेट पर 207 रन तक पहुंचाया था। मुंबई के लिए पीयूष चावला ने दो विकेट लिए थे। वहीं, ग्रीन को छोड़ बाकी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला था।
208 रन का पीछा करते हुए मुंबई की टीम नौ विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी। सबसे ज्यादा 40 रन नेहल वधेरा ने बनाए। ग्रीन ने 33 और सूर्यकुमार ने 23 रन की पारी खेली। गुजरात के लिए नूर अहमद ने तीन विकेट लिए। राशिद खान और मोहित शर्मा को दो-दो विकेट मिले। हार्दिक पांड्या को एक विकेट मिला।
11:17 PM, 25-Apr-2023
GT vs MI Live Score: मुंबई का नौवां विकेट गिरा
152 रन के स्कोर पर मुंबई का नौवां विकेट गिरा है। अर्जुन तेंदुलकर नौ गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहित शर्मा ने उन्हें जोशुआ लिटिल के हाथों कैच कराया। अब जेसन बेहरनडॉर्फ और राइली मेरिडिथ क्रीज पर हैं।
11:08 PM, 25-Apr-2023
GT vs MI Live Score: मुंबई का आठवां विकेट गिरा
137 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का आठवां विकेट गिरा है। नेहल वधेरा 21 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहित शर्मा की गेंद पर मोहम्मद शमी ने उनका कैच पकड़ा। अब अर्जुन तेंदुलकर के साथ जेसन बेहरनडॉर्फ क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर आठ विकेट पर 139 रन है।
11:05 PM, 25-Apr-2023
GT vs MI Live Score: मुंबई का सातवां विकेट गिरा
135 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का सातवां विकेट गिर चुका है। पीयूष चावला 12 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नेहल वधेरा के साथ गलतफहमी के चलते वह रन आउट हुए। अब अर्जुन तेंदुलकर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
10:53 PM, 25-Apr-2023
GT vs MI Live Score: मुंबई का स्कोर 110 रन के पार
नेहल वधेरा और पीयूष चावला ने अच्छी साझेदारी कर मुंबई इंडियंस का स्कोर 110 रन के पार पहुंचा दिया है। हालांकि, मुंबई की टीम जीत से बेहद दूर है, लेकिन इस जोड़ी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। नेहल वधेरा ने आने वाले मैचों के लिए टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।
10:40 PM, 25-Apr-2023
GT vs MI Live Score: मुंबई का छठा विकेट गिरा
90 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का छठा विकेट गिरा है। नूर अहमद ने अपनी ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव का कैच पकड़ा। इस मैच में यह उनका तीसरा विकेट है। सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंद में 23 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में एक छक्का और तीन चौके लगाए। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर छह विकेट पर 90 रन है।
10:29 PM, 25-Apr-2023
GT vs MI Live Score: मुंबई का पांचवां विकेट गिरा
59 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का पांचवां विकेट गिरा है। टिम डेविड खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। नूर अहमद की फुल टॉस गेंद पर उन्होंने अभिनव मनोहर को कैच थमा दिया। अब सूर्यकुमार यादव के साथ नेहल वधेरा क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर पांच विकेट पर 75 रन है।
10:26 PM, 25-Apr-2023
GT vs MI Live Score: मुंबई का चौथा विकेट गिरा
208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम हार की तरफ बढ़ रही है। 59 रन के स्कोर पर मुंबई के चार विकेट गिर चुके हैं। कैमरून ग्रीन 26 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नूर अहमद ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। ग्रीन ने अपनी पारी में तीन छक्के लगाए।
10:12 PM, 25-Apr-2023
GT vs MI Live Score: मुंबई का तीसरा विकेट गिरा
208 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम मुश्किल में फंस चुकी है। 45 रन के स्कोर पर मुंबई का तीसरा विकेट गिरा है। राशिद खान ने तिलक वर्मा को विकेटों के सामने फंसाया। तिलक ने तीन गेंद में दो रन बनाए। आठ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 45 रन है।
10:08 PM, 25-Apr-2023
GT vs MI Live Score: मुंबई का दूसरा विकेट गिरा
43 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा है। ईशान किशन 21 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। राशिद खान ने उन्हें जोश लिटिल के हाथों कैच कराया। अब कैमरून ग्रीन के साथ तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। तिलक वर्मा सब्सटीट्यूट प्लेयर के रूप में कार्तिकेय सिंह की जगह बल्लेबाजी करने आए हैं।