फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENG vs AUS: हेडिंग्ले टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म; ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 116/4, वॉर्नर और स्मिथ फेल

Fri, 07 Jul 2023 11:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 07 Jul 2023 11:20 PM IST
खास बातें

AUS vs ENG Ashes 2023 : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। शुक्रवार (सात जुलाई) को मैच के तीसरे दिन खेल समाप्त होने तक ऑसट्रेलिया ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। उसकी कुल बढ़त 142 रन की हो गई है। इससे पहले इंग्लैंड की टीम पहली पारी में अपने पहले दिन के स्कोर तीन विकेट पर 68 रन से आगे खेलने उतरी। वह 237 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 26 रन की बढ़त मिली है। उसने पहली पारी 263 रन बनाए थे।

विज्ञापन
ENG vs AUS Ashes Live Score 2023: England vs Australia 3rd Test Day 2 Match Headingley Scorecard Updates
डेविड वॉर्नर और स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : ICC/Twitter

लाइव अपडेट

11:16 PM, 07-Jul-2023

ENG vs AUS Live: दूसरे दिन का खेल समाप्त

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। उसकी कुल बढ़त अब 142 रन की हो गई। ट्रेविस हेड 18 और मिचेल मार्श 17 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत दूसरी पारी में खराब रही। ओपनर डेविड वॉर्नर फिर से इस सीरीज में फेल हो गए। उन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड ने जैक क्रॉली के हाथों कैच कराया था। वॉर्नर ने पांच गेंद पर एक रन बनाए। वह टेस्ट क्रिकेट में 17वीं बार स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर आउट हुए। मार्नश लाबुशेन 77 गेंद पर 33 रन बनाकर मोईन अली का शिकार बने।

स्टीव स्मिथ अपने 100वें टेस्ट की लगातार दूसरी पारी में फेल हो गए। उन्हें मोईन अली ने बेन डकेट के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने नौ गेंद पर दो रन बनाए। उनके बाद उस्मान ख्वाजा भी आउट हो गए। ख्वाजा को क्रिस वोक्स ने जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। ख्वाजा ने 96 गेंद पर 43 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है।
10:34 PM, 07-Jul-2023

ENG vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका

डेविड वॉर्नर और मार्शन लाबुशेन के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका लगा है। अनुभवी स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा भी पवेलियन लौट गए। स्टीव स्मिथ अपने 100वें टेस्ट की लगातार दूसरी पारी में फेल हो गए। उन्हें मोईन अली ने बेन डकेट के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने नौ गेंद पर दो रन बनाए। उनके बाद उस्मान ख्वाजा भी आउट हो गए। ख्वाजा को क्रिस वोक्स ने जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। ख्वाजा ने 96 गेंद पर 43 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। पहली पारी में शतक लगाने मिचेल मार्श 19 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। ट्रेविस हेड ने 39 गेंद पर 13 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 130 रन की हो गई है।
विज्ञापन
09:00 PM, 07-Jul-2023

ENG vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे

दूसरी पारी में खराब शुरुआत के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी संभल गई है। मार्नश लाबुशेन और उस्मान ख्वाजा ने टीम को 50 रन के पार पहुंचा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। मार्नश लाबुशेन 29 और उस्मान ख्वाजा 23 रन बनाकर नाबाद हैं।
07:32 PM, 07-Jul-2023

ENG vs AUS Live: दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत दूसरी पारी में खराब रही। ओपनर डेविड वॉर्नर फिर से इस सीरीज में फेल हो गए। उन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड ने जैक क्रॉली के हाथों कैच कराया था। वॉर्नर ने पांच गेंद पर एक रन बनाए। वह टेस्ट क्रिकेट में 17वीं बार स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर आउट हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 18 रन बना लिए हैं। उसकी कुल बढ़त 44 रन की हो गई है।
07:05 PM, 07-Jul-2023

ENG vs AUS Live: पहली पारी में इंग्लैंड 237 रन पर ऑलआउट

इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 237 रन पर सिमट गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 26 रन की बढ़त मिली। उसने पहली पारी में 263 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। जैक क्रॉली ने 33, मार्क वुड ने 24 और मोईन अली ने 21 रन बनाए। जो रूट ने 19, जॉनी बेयरस्टो 12 और क्रिस वोक्स 10 रन बनाकर आउट हुए। स्टुअर्ट ब्रॉड सात, हैरी ब्रूक तीन और बेन डकेट दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। ओली रॉबिन्सन ने नाबाद पांच रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। मिचेल स्टार्क ने दो विकेट झटके। मिचेल मार्श और टॉड मर्फी को एक-एक सफलता मिली।
06:50 PM, 07-Jul-2023

ENG vs AUS Live: इंग्लैंड को दोहरा झटका

इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में नौ विकेट गंवा दिए हैं। मार्क वुड के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड भी आउट हो गए। वुड आठ गेंद पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए। वुड को पैट कमिंस ने मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया। उनके बाद स्टुअर्ट ब्रॉड को कमिंस ने स्मिथ के हाथों कैच करवा दिया। ब्रॉड आठ गेंद पर एक चौके की मदद से सात रन ही बना पाए। इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 213 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स और ओली रॉबिन्सन क्रीज पर हैं। कमिंस ने छह विकेट ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:34 PM, 07-Jul-2023

ENG vs AUS Live: इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की टीम पहली पारी में लड़खड़ा गई है। उसके सात विकेट गिर चुके हैं। मेजबान टीम को सातवां झटका मिचेल स्टार्क ने दिया। उन्होंने क्रिस वोक्स को एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। वोक्स ने 10 गेंद पर 10 रन बनाए। इंग्लैंड ने सात विकेट पर 142 रन बना लिए हैं। वह पहली पारी में 121 रन पीछे है। कप्तान बेन स्टोक्स 27 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरे दिन के खेल में लंच की घोषणा हो चुकी है।
05:15 PM, 07-Jul-2023

ENG vs AUS Live: कमिंस ने मोईन अली को भी किया आउट

पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया को छठी सफलता दिलाई। उन्होंने मोईन अली को पवेलियन भेज दिया। मोईन 46 गेंद पर 21 रन बनाकर स्टीव स्मिथ को कैच थमा बैठे। इंग्लैंड ने छह विकेट पर 131 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रिस वोक्स को अपना खाता खोलना है। वह पहली पारी में अभी भी 132 रन पीछे है।
04:33 PM, 07-Jul-2023

ENG vs AUS Live: इंग्लैंड का स्कोर 100 रन के पार

इंग्लैंड को 87 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। मिचेल स्टार्क ने जॉनी बेयरस्टो को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। वह 37 गेंदों में 12 रन बना सके। फिलहाल कप्तान बेन स्टोकर्स 12 रन और मोईन अली छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड ने पांच विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए हैं। फिलहाल इंग्लिश टीम ऑस्ट्रेलिया के 263 रन के जवाब में 161 रन पीछे है।
03:44 PM, 07-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: दूसरे दिन इंग्लैंड को लगा शुरुआती झटका

हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड के लिए दूसरे दिन अच्छी शुरुआत नहीं रही। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट 19 रन बनाकर आउट हो गए। वह अपने पहले दिन के स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ पाए। रूट को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया। इंग्लैंड ने पहली पारी में चार विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स सात और जॉनी बेयरस्टो छह रन बनाकर नाबाद है। इंग्लैंड की टीम अभी भी पहली पारी में 182 रन पीछे है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed