ENG vs WI: इंग्लैंड की सुपर-8 में पहली जीत, विंडीज टीम को आठ विकेट से हराया, सॉल्ट-बेयरस्टो ने मचाया धमाल
{"_id":"6673446d40543abe770b21d3","slug":"eng-vs-wi-live-cricket-score-t20-world-cup-2024-super-8-england-vs-west-indies-t20i-match-updates-2024-06-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"ENG vs WI: इंग्लैंड की सुपर-8 में पहली जीत, विंडीज टीम को आठ विकेट से हराया, सॉल्ट-बेयरस्टो ने मचाया धमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 20 Jun 2024 09:52 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रोस आइलेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रोस आइलेट
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 20 Jun 2024 09:52 AM IST
खास बातें
England vs West Indies T20 World Cup : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच सेंट लूसिया में खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट पर 180 रन बनाए हैं। जवाब में इंग्लैंड ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 181 रन बनाए और आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : ICC
लाइव अपडेट
09:20 AM, 20-Jun-2024
ENG vs WI Live: इंग्लैंड की आठ विकेट से जीत
इंग्लैंड ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ विकेट से हराकर ग्रुप-2 की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। वहीं, मेजबान -1.343 के नेट रनरेट के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई। दूसरे स्थान पर अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका है। उनका नेट रनरेट +0.900 है। तीसरे स्थान पर सह-मेजबान अमेरिका है जिनका नेट रनरेट -0.900 है। चारों ही टीमों को अभी दो-दो मुकाबले और खेलने हैं।सेंट लूसिया के ग्रॉस आइलेट स्थित डैरन सेमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने वेस्टंडीज को हराकर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 181 रन बनाए और आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
सॉल्ट और बेयरस्टो ने मचाया धमाल
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत इस मैच में दमदार हुई। फिल सॉल्ट और जोस बटलर के बीच पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई। आठवें ओवर में रॉस्टन चेज ने कप्तान को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 22 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। टीम को दूसरा झटका मोईन अली के रूप में लगा। उन्हें रसेल ने 11वें ओवर की पहली गेंद पर जॉनसन चार्ल्स के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 13 रन बना सकीं। इसके बाद मोर्चा जॉनी बेयरस्टो ने संभाला। उन्होंने फिल सॉल्ट के साथ तीसरे विकेट के लिए 97 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई। पारी के 16वें ओवर में सॉल्ट ने रोमारियो शेफर्ड को निशाना बनाया और 30 रन झटके उन्होंने चौके-छक्कों की बरसात के साथ टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया। सॉल्ट इस मुकाबले में 87 रन और बेयरस्टो 48 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ रसेल और चेज ने एक-एक विकेट चटकाया।
08:51 AM, 20-Jun-2024
ENG vs WI Live: मोईन अली 13 रन बनाकर आउट
इंग्लैंड को दूसरा झटका मोईन अली के रूप में लगा। उन्हें रसेल ने आउट किया। वह सिर्फ 13 रन बना सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जॉनी बेयरस्टो उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए फिल सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 102/2 है।
विज्ञापन
08:30 AM, 20-Jun-2024
ENG vs WI Live: इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा
इंग्लैंड को पहला झटका रॉस्टन चेज ने दिया। उन्होंने कप्तान जोस बटलर को 67 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। वह 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर अब बल्लेबाजी के लिए मोईन अली उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए फिल सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं।08:23 AM, 20-Jun-2024
ENG vs WI Live: पावरप्ले समाप्त, इंग्लैंड का स्कोर 58/0
इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। सॉल्ट और बटलर के बीच शुरुआती छह ओवरों में बिना किसी नुकसान के 58 रनों की साझेदारी हो चुकी है। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को विकेट की तलाश है।08:04 AM, 20-Jun-2024
ENG vs WI Live: इंग्लैंड की पारी शुरू
इंग्लैंड की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए फिल सॉल्ट और जोस बटलर उतरे हैं। दो ओवर के बाद टीम का स्कोर 17/0 है।07:44 AM, 20-Jun-2024
ENG vs WI Live: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 181 रन का लक्ष्य
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम को ब्रेंडन किंग और जॉनसन चार्ल्स ने दमदार शुरुआत दिलाई। हालांकि, पांचवें ओवर में किंग ग्रोइन इंजरी की वजह से रिटायर्ड हर्ट हो गए। वह 13 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा निकोलस पूरन ने संभाला। उन्होंने चार्ल्स के साथ पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी निभाई जिसे 12वें ओवर में मोईन अली ने तोड़ा। उन्होंने सलामी बल्लेबाज चार्ल्स को 94 रन के स्कोर पर आउट किया। वह 34 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए रोवमैन पॉवेल ने धमाल मचाया। उन्होंने पूरन के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 रनों की पार्टनरशिप की। 15वें ओवर में लियाम लिविंगस्टोन ने पॉवेल को आउट कर दिया। वह 36 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, पूरन चार चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाने में कामयाब हुए। इस मैच में रसेल सिर्फ एक रन बना सके। वहीं, रदरफोर्ड 28 और रोमारियो शेफर्ड पांच रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मोईन अली और लिविंगस्टोन ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:23 AM, 20-Jun-2024
ENG vs WI Live: पूरन 36 रन बनाकर आउट
वेस्टइंडीज को तीसरा झटका निकोलस पूरन के रूप में लगा। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया। वह 32 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रदरफोर्ड उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए आंद्रे रसेल मौजूद हैं।07:23 AM, 20-Jun-2024
ENG vs WI Live: वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका
वेस्टइंडीज को दूसरा झटका 137 रन के स्कोर पर लगा। लियाम लिविंगस्टोन ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर वुड के हाथों पॉवेल को कैच कराया। कप्तान इस मुकाबले में पांच छक्कों की मजदद से 17 गेंदों में 36 रन बनाकर लौटे। चौथे नंबर पर अब बल्लेबाजी के लिए आंद्रे रसेल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए निकोलस पूरन क्रीज पर मौजूद हैं।07:00 AM, 20-Jun-2024
ENG vs WI Live: वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा
वेस्टइंडीज को पहला झटका 94 रन के स्कोर पर मोईन अली ने दिया। उन्होंने जॉनसन चार्ल्स को हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया। वह 34 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर निकोलस पूरन और रोवमैन पॉवेल मौजूद हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 102/1 है।06:46 AM, 20-Jun-2024