ENG vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रन से हराया, पूर्व चैंपियन सेमीफाइनल की रेस से बाहर
{"_id":"6545f5ec6c2b6e3876025883","slug":"eng-vs-aus-live-cricket-score-england-vs-australia-wc-2023-36th-match-at-narendra-modi-stadium-update-2023-11-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"ENG vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रन से हराया, पूर्व चैंपियन सेमीफाइनल की रेस से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 04 Nov 2023 10:36 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 04 Nov 2023 10:36 PM IST
खास बातें
Australia vs England Highlights: विश्व कप के 36वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रन से हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 286 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 253 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इस हार के साथ इंग्लैंड सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपना दावा मजबूत किया।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:20 PM, 04-Nov-2023
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रन से हरा दिया है। इस हार के साथ ही इंग्लैंड की टीम औपचारिक रूप से सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपना दावा मजबूत किया है। अब इंग्लैंड के लिए आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाना भी मुश्किल होगा।ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 286 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन 71 रन और कैमरून ग्रीन 47 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 44 रन की पारी खेली। अंत में एडम जैम्पा ने 29 रन बनाए। इंग्लैडं के लिए क्रिस वोक्स ने चार विकेट लिए। मार्क वुड और आदिल राशिद को दो-दो विकेट मिले। डेविड विली और लियम लिविंगस्टोन को एक-एक विकेट मिला।
287 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 48.1 ओवर में 253 रन ही बना पाई और मुकाबला हार गई। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। डेविड मलान ने 50 और मोईन अली ने 42 रन का योगदान दिया। अंत में क्रिस वोक्स ने 32 और आदिल राशिद ने 20 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन दोनों के प्रयास काफी नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जैम्पा ने तीन विकेट लिए। मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस को एक विकेट मिला।
09:56 PM, 04-Nov-2023
ENG vs AUS Live: इंग्लैंड के आठ विकेट गिरे
216 रन पर इंग्लैंड के आठ विकेट गिर चुके हैं। डेविड विली 14 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जोश हेजलवुड ने उन्हें एडम जैम्पा के हाथों कैच कराया। अब क्रिस वोक्स के साथ आदिल राशिद क्रीज पर हैं। 45 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 226/8 है।
विज्ञापन
09:35 PM, 04-Nov-2023
ENG vs AUS Live: इंग्लैंड के सात विकेट गिरे
186 रन पर इंग्लैंड के सात विकेट गिर चुके हैं। मोईन अली 43 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। एडम जैम्पा ने उन्हें डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया। अब क्रिस वोक्स और डेविड विली क्रीज पर हैं। 41 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 198/7 है।09:21 PM, 04-Nov-2023
ENG vs AUS Live: इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा
174 रन पर इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा है। लियम लिविंगस्टोन दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। पैट कमिंस ने उन्हें शॉन एबॉट के हाथों कैच कराया। अब मोईन अली के साथ क्रिस वोक्स क्रीज पर हैं। 38 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 177/6 है।09:14 PM, 04-Nov-2023
ENG vs AUS Live: इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी
169 रन पर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। बेन स्टोक्स 90 गेंद में 64 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। एडम जैम्पा ने उन्हें मार्कस स्टोइनिस के हाथों कैच कराया। अब मोईन अली और लियम लिविंगस्टोन क्रीज पर हैं। 36 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 176/5 है।08:48 PM, 04-Nov-2023
ENG vs AUS Live Score: स्टोक्स का अर्धशतक
बेन स्टोक्स ने एक छोर से इंग्लैंड की पारी को संभाल रखा है। उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। स्टोक्स 75 गेंद पर 54 रन बना चुके हैं। मोईन अली ने 22 गेंद पर 12 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने 31 ओवर में चार विकेट पर 138 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए बाकी बचे 19 ओवर में 149 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:16 PM, 04-Nov-2023
ENG vs AUS Live Score: इंग्लैंड को दोहरा झटका
इंग्लैंड की टीम को दोहरा झटका लगा है। डेविड मलान और कप्तान जोस बटलर आउट हो गए हैं। मलान 64 गेंद पर 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पैट कमिंस ने उन्हें ट्रेविस हेड के हाथों कैच कराया। उनके बाद कप्तान बटलर भी चलते बने। बटलर को एडम जम्पा ने कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया। वह एक रन ही बना सके। इंग्लैंड ने 26 ओवर में चार विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 27 और मोईन अली एक रन बनाकर नाबाद हैं।07:59 PM, 04-Nov-2023
ENG vs AUS Live Score: स्टोक्स और मलान ने की अर्धशतकीय साझेदारी
दो विकेट गिर जाने के बाद बेन स्टोक्स और डेविड मलान ने टीम को संभाल लिया है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में दो विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। डेविड मलान 37 और बेन स्टोक्स 24 रन बनाकर नाबाद हैं।07:14 PM, 04-Nov-2023
ENG vs AUS Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 9 ओवर में 31/2
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही है। उसके दो बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। जॉनी बेयरस्टो के बाद जो रूट भी पवेलियन लौट गए। रूट को पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने आउट कर दिया। विकेटकीपर जोश इंगलिश ने उनका कैच लिया। रूट ने 17 गेंद पर 13 रन बनाए। इंग्लैंड ने नौ ओवर में दो विकेट पर 31 रन बना लिए हैं। डेविड मलान नौ और बेन स्टोक्स पांच रन बनाकर नाबाद हैं।06:34 PM, 04-Nov-2023