DC vs RCB Highlights: आरसीबी ने नौ विकेट से दर्ज की जीत, भुवनेश्वर और हेजलवुड ने उधेड़ी दिल्ली की बखिया
{"_id":"69ef368255d783ae3703c557","slug":"dc-vs-rcb-live-cricket-score-delhi-capitals-vs-royal-challengers-bangalore-ipl-2026-39th-match-updates-2026-04-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs RCB Highlights: आरसीबी ने नौ विकेट से दर्ज की जीत, भुवनेश्वर और हेजलवुड ने उधेड़ी दिल्ली की बखिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 27 Apr 2026 10:03 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:03 PM IST
खास बातें
आरसीबी ने दिल्ली को नौ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : IANS
लाइव अपडेट
10:03 PM, 27-Apr-2026
आरसीबी ने दिल्ली को हराया
आरसीबी ने दिल्ली को नौ विकेट से हरा दिया। सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 16.3 ओवर में सिर्फ 75 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवर में एक विकेट पर 77 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।09:38 PM, 27-Apr-2026
DC vs RCB Live Score: आरसीबी को पहला झटका
आरसीबी को पहला झटका काइल जैमीसन ने दिया। उन्होंने जैकब बेथेल को अपना शिकार बनाया। वह 20 रन बनाकर आउट हुए। अब विराट का साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए हैं।
विज्ञापन
09:29 PM, 27-Apr-2026
DC vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी शुरू
आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और जैकब बेथेल क्रीज पर हैं।09:08 PM, 27-Apr-2026
DC vs RCB Live Score: 75 पर ऑलआउट हुई दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 76 रनों का लक्ष्य दिया है। टीम 75 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।09:00 PM, 27-Apr-2026
DC vs RCB Live Score: नौवां विकेट गिरा
दिल्ली को नौवां झटका सुयश शर्मा ने दिया। उन्होंने कुलदीप यादव को बोल्ड किया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। फिलहाल अभिषेक पोरेल 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।08:47 PM, 27-Apr-2026
DC vs RCB Live Score: आठवां विकेट गिरा
दिल्ली को आठवां झटका क्रुणाल पांड्या ने 13वें ओवर में दिया। उन्होंने काइल जैमीसन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 13 गेंदों में 12 रन बना पाए। अब कुलदीप यादव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:41 PM, 27-Apr-2026
DC vs RCB Live Score: 11 ओवर का खेल पूरा
11 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और दिल्ली ने सात विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। अभिषेक पोरेल और काइल जैमीसन क्रीज पर मौजूद हैं।08:22 PM, 27-Apr-2026
DC vs RCB Live Score: सातवां विकेट गिरा
दिल्ली को सातवां झटका नौवें ओवर में रसिख सलाम डार ने दिया। उन्होंने जितेश के हाथों डेविड मिलर को कैच कराया। वह 18 गेंदों में 19 रन बना पाए। सातवें विकेट के लिए मिलर और पोरेल के बीच 31 गेंदों में 35 रनों की साझेदारी हुई।08:09 PM, 27-Apr-2026
DC vs RCB Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ
दिल्ली कैपिटल्स के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। पावरप्ले में टीम सिर्फ 13 रन बना सकी, जो आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम का शुरुआती छह ओवरों में सबसे छोटा स्कोर है। टीम के छह विकेट गिर चुके हैं। फिलहाल क्रीज पर डेविड मिलर और अभिषेक पोरेल मौजूद हैं।07:58 PM, 27-Apr-2026