DC vs PBKS: राहुल-मयंक की पारी पर धवन पड़े भारी, दिल्ली ने पंजाब को हराया
DC vs PBKS IPL HIGHLIGHTS: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शिखर धवन की 92 रनों की शानदार पारी के दम पर पंजाब को छह विकेट से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स के 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 10 गेंदें शेष रहते छह विकेट से बाजी अपने नाम कर ली।
लाइव अपडेट
दिल्ली की शानदार जीत
दिल्ली कैपिटल्स ने शिखर धवन की 92 रनों की शानदार पारी के दम पर पंजाब को छह विकेट से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स के 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 10 गेंदें शेष रहते छह विकेट से बाजी अपने नाम कर ली।मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। लेकिन उनका यह फैसला गलत साबित हुआ जब केएल राहुल (61) और मयंक अग्रवाल (69) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की। दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए। इन दोनों के आउट होने के बाद क्रिस गेल और निकोलस पूरन कुछ खास नहीं कर पाए और दोनों ही सस्ते में पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद दीपक हूडा ने 13 गेंदों में 22 और शाहरुख़ खान ने पांच गेंदों में 15 रन बनाकर पंजाब के स्कोर को 195 तक पहुँचाया।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की भी तेज शुरुआत हुई। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने मिलकर तेजी से अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों ने मिलकर छठे ओवर में ही 59 रन जोड़ दिए। पृथ्वी ने आउट होने से पहले 17 गेंदों में 32 रन बनाए। शॉ के आउट होने के बाद स्मिथ और पंत कुछ खास नहीं कर पाए। उधर धवन एक छोर पर टिके रहे और तेजी से रन बनाते रहे। धवन ने आउट होने से पहले 49 गेंदों में 92 रन बनाए। अंत में मार्कस स्टोइनिस और ललित यादव ने मिलकर तेजी से रन बटोरे और मैच को 10 गेंद पहले ही दिल्ली की जीत के साथ खत्म कर दिया।
A return to winning ways for @DelhiCapitals! 👏👏
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2021
Second win for @RishabhPant17 & Co. as they beat Punjab Kings by 6⃣ wickets at the Wankhede Stadium. 👍👍 #VIVOIPL #DCvPBKS
Scorecard 👉 https://t.co/wbefi7u3wk pic.twitter.com/Gyb7QUfmUP
12 गेंदें 8 रन
दिल्ली अब जीत के करीब है, उसे जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में आठ रन की दरकार है।शमी का महंगा ओवर
शमी के ओवर से पहले दिल्ली को 24 गेंदों में 36 रनों की दरकार थी। लेकिन अब उसे 18 गेंदों में 16 रनों की दरकार है। शमी ने 17वें ओवर में 20 रन लुटाये जिसने पंजाब के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 180/3, ऋषभ पंत (15*), मार्कस स्टॉयनिस (22*)धवन शतक से चूके
दिल्ली के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सीजन के अपने पहले शतक से चूक गए हैं। वह अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। धवन स्क्वायर लेग की दिशा में स्वीप करना चाहते थे लेकिन झाय रिचर्डसन की सटीक यॉर्कर पर बोल्ड हो गए। धवन ने 49 गेंदों में 92 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 160/3, ऋषभ पंत (13*), मार्कस स्टोइनिस (6*)The Art 🎨: Bringing joy to DC fans
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 18, 2021
The Artist 👨🎨: Gabbar
A power-packed 92 from @SDhawan25 tonight 💙#YehHaiNayiDilli #IPL2021 #DCvPBKS pic.twitter.com/mEtKYcKiyI
दिल्ली के लिए बढ़िया ओवर
पंजाब के तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ का दूसरा ओवर काफी महंगा साबित हुआ। धवन उनके शुरू के तीन गेंदों पर लगातार तीन चौके लगाकर 18 रन बटोरे। 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 143/2, शिखर धवन (91*), ऋषभ पंत (4*)स्मिथ पहले मैच में फेल
दिल्ली के लिए पहला मैच खेलने उतरे स्टीव स्मिथ बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए। वह 12 गेंदों में 9 रन बनाकर मेरेडिथ की गेंद पर आउट हुए। 11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 107/2, शिखर धवन (64*), ऋषभ पंत (0*)झाय रिचर्डसन का एक और महंगा ओवर
पंजाब के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन ने अपने दूसरे ओवर में भी 12 रन खर्चे। वह दो ओवर में 24 रन लुटा चुके हैं। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 99/1, शिखर धवन (58*), स्टीव स्मिथ (8*)धवन का अर्धशतक
शिखर धवन का ने अपना 43वां आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। धवन ने इस सीजन में दूसरी बार अर्धशतक लगाया है। इस बार उन्होंने 31 गेंदों में अपनी फिफ्टी लगाई।Shikhar Dhawan gets to his FIFTY in 31 deliveries.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2021
Live - https://t.co/wbefi7u3wk #DCvPBKS #VIVOIPL pic.twitter.com/PQVxGUTI9F