फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DC vs PBKS: राहुल-मयंक की पारी पर धवन पड़े भारी, दिल्ली ने पंजाब को हराया

Sun, 18 Apr 2021 11:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 18 Apr 2021 11:15 PM IST
खास बातें

DC vs PBKS IPL HIGHLIGHTS: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शिखर धवन की 92 रनों की शानदार पारी के दम पर पंजाब को छह विकेट से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स के 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 10 गेंदें शेष रहते छह विकेट से बाजी अपने नाम कर ली।

विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:15 PM, 18-Apr-2021

दिल्ली की शानदार जीत

दिल्ली कैपिटल्स ने शिखर धवन की 92 रनों की शानदार पारी के दम पर पंजाब को छह विकेट से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स के 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 10 गेंदें शेष रहते छह विकेट से बाजी अपने नाम कर ली।

मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। लेकिन उनका यह फैसला गलत साबित हुआ जब केएल राहुल (61) और मयंक अग्रवाल (69) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की। दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए। इन दोनों के आउट होने के बाद क्रिस गेल और निकोलस पूरन कुछ खास नहीं कर पाए और दोनों ही सस्ते में पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद दीपक हूडा ने 13 गेंदों में 22 और शाहरुख़ खान ने पांच गेंदों में 15 रन बनाकर पंजाब के स्कोर को 195 तक पहुँचाया।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की भी तेज शुरुआत हुई। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने मिलकर तेजी से अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों ने मिलकर छठे ओवर में ही 59 रन जोड़ दिए। पृथ्वी ने आउट होने से पहले 17 गेंदों में 32 रन बनाए। शॉ के आउट होने के बाद स्मिथ और पंत कुछ खास नहीं कर पाए। उधर धवन एक छोर पर टिके रहे और तेजी से रन बनाते रहे। धवन ने आउट होने से पहले 49 गेंदों में 92 रन बनाए। अंत में मार्कस स्टोइनिस और ललित यादव ने मिलकर तेजी से रन बटोरे और मैच को 10 गेंद पहले ही दिल्ली की जीत के साथ खत्म कर दिया। 

11:11 PM, 18-Apr-2021

12 गेंदें 8 रन 

दिल्ली अब जीत के करीब है, उसे जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में आठ रन की दरकार है।
विज्ञापन
11:05 PM, 18-Apr-2021

शमी का महंगा ओवर 

शमी के ओवर से पहले दिल्ली को 24 गेंदों में 36 रनों की दरकार थी। लेकिन अब उसे 18 गेंदों में 16 रनों की दरकार है। शमी ने 17वें ओवर में 20 रन लुटाये  जिसने पंजाब के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 180/3, ऋषभ पंत (15*), मार्कस स्टॉयनिस (22*)

 
10:52 PM, 18-Apr-2021

धवन शतक से चूके 

दिल्ली के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सीजन के अपने पहले शतक से चूक गए हैं। वह अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। धवन स्क्वायर लेग की दिशा में स्वीप करना चाहते थे लेकिन झाय रिचर्डसन की सटीक यॉर्कर पर बोल्ड हो गए। धवन ने 49 गेंदों में 92 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 160/3, ऋषभ पंत (13*), मार्कस स्टोइनिस (6*)
 
 
10:45 PM, 18-Apr-2021

दिल्ली के लिए बढ़िया ओवर 

पंजाब के तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ का दूसरा ओवर काफी महंगा साबित हुआ। धवन उनके शुरू के तीन गेंदों पर लगातार तीन चौके लगाकर 18 रन बटोरे। 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 143/2, शिखर धवन (91*), ऋषभ पंत (4*)

 
10:25 PM, 18-Apr-2021

स्मिथ पहले मैच में फेल 

दिल्ली के लिए पहला मैच खेलने उतरे स्टीव स्मिथ बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए। वह 12 गेंदों में 9 रन बनाकर मेरेडिथ की गेंद पर आउट हुए। 11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 107/2, शिखर धवन (64*), ऋषभ पंत (0*)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:20 PM, 18-Apr-2021

झाय रिचर्डसन का एक और महंगा ओवर 

पंजाब के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन ने अपने दूसरे ओवर में भी 12 रन खर्चे। वह दो ओवर में 24 रन लुटा चुके हैं। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 99/1, शिखर धवन (58*), स्टीव स्मिथ (8*)
  
10:17 PM, 18-Apr-2021

धवन का अर्धशतक

शिखर धवन का ने अपना 43वां आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। धवन ने इस सीजन में दूसरी बार अर्धशतक लगाया है। इस बार उन्होंने 31 गेंदों में अपनी फिफ्टी लगाई। 
 
10:12 PM, 18-Apr-2021

हूडा-सक्सेना ने रनों पर लगाया अंकुश 

दीपक हूडा और जलज सक्सेना ने मिलकर दिल्ली के बल्लेबाजों पर काफी हद तक लगाम लगा रखी है। पिछले दो ओवरों में दोनों ने मिलकर 13 रन दिए हैं।
10:01 PM, 18-Apr-2021

पहला पावरप्ले समाप्त 

अर्शदीप ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पृथ्वी का विकेट चटकाने के साथ ही सिर्फ पांच रन खर्चे। छह ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 62/1, शिखर धवन (28*), स्टीव स्मिथ (1*)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed