DC vs MI Highlights: मुंबई ने दिल्ली को 12 रन से हराया, 19वें ओवर में तीन बल्लेबाज रनआउट; करुण की मेहनत बेकार
{"_id":"67fbb09d9029b6f61d0f7f36","slug":"dc-vs-mi-live-cricket-score-delhi-capitals-vs-mumbai-indians-ipl-2025-29th-match-updates-2025-04-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs MI Highlights: मुंबई ने दिल्ली को 12 रन से हराया, 19वें ओवर में तीन बल्लेबाज रनआउट; करुण की मेहनत बेकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 13 Apr 2025 11:32 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:32 PM IST
खास बातें
इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 19वें ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई। उनके तीन बल्लेबाज 19वें ओवर की आखिरी तीन में रनआउट हो गए। मौजूदा सत्र में यह दिल्ली की पहली शिकस्त है।
विज्ञापन
दिल्ली बनाम मुंबई
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:32 PM, 13-Apr-2025
मुंबई ने दिल्ली को 12 रन से हराया
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराकर जीत की पटरी पर वापसी कर ली है। रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 19वें ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई। उनके तीन बल्लेबाज 19वें ओवर की आखिरी तीन में रनआउट हो गए। मौजूदा सत्र में यह दिल्ली की पहली शिकस्त है।लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को पहले ओवर की पहली ही गेंद पर दीपक चाहर ने तगड़ा झटका दिया था। उन्होंने जेक फ्रेजर मैकगर्क को विल जैक्स के हाथों कैच कराया। इसके बाद मोर्चा अभिषेक पोरेल और करुण नायर ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी हुई। कर्ण शर्मा ने पोरेल को अपना शिकार बनाया। वह 25 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सेंटनर ने करुण नायर को बोल्ड किया। उन्होंने 40 गेंदों में 12 चौके और पांच छक्के की मदद से 89 रन बनाए। दिल्ली के लिए केएल राहुल ने 15, अक्षर पटेल ने नौ, स्टब्स ने एक, आशुतोष शर्मा ने 17, विप्रज निगम ने 14, कुलदीप यादव ने एक रन बनाया। वहीं, मोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए जबकि मिचेल स्टार्क एक रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए कर्ण शर्मा ने तीन जबकि मिचेल सेंटनर ने दो विकेट झटके। वहीं, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली।
10:57 PM, 13-Apr-2025
DC vs MI Live Score: दिल्ली को छठा झटका
कर्ण शर्मा ने दिल्ली को छठा झटका दिया है। उन्होंने केएल राहुल को अपना शिकार बनाया। वह 15 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
10:48 PM, 13-Apr-2025
DC vs MI Live Score: दिल्ली की आधी टीम लौटी पवेलियन
दिल्ली को पांचवां झटका विप्रज निगम ने दिया। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को नमन धीर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब आशुतोष और राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।10:43 PM, 13-Apr-2025
DC vs MI Live Score: दिल्ली को चौथा झटका
अक्षर पटेल नौ रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें बुमराह ने अपना शिकार बनाया। अब स्टब्स बल्लेबाजी के लिए आए हैं। दिल्ली को जीत के लिए 44 गेंदों में 62 रन की जरूरत है।10:38 PM, 13-Apr-2025
DC vs MI Live Score: करुण नायर 89 रन बनाकर आउट
करुण नायर 89 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल सेंटनर ने पवेलियन की राह दिखाई। अब राहुल का साथ देने के लिए अक्षर आए हैं।10:30 PM, 13-Apr-2025
DC vs MI Live Score: दिल्ली को दूसरा झटका
दिल्ली को दूसरा झटका कर्ण शर्मा ने दिया। उन्होंने अभिषेक पोरेल को अपना शिकार बनाया। वह 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने करुण नायर के साथ दूसरे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी निभाई। अब बल्लेबाजी के लिए केएल राहुल उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:05 PM, 13-Apr-2025
DC vs MI Live Score: 22 गेंदों में करुण नायर ने जड़ा पचासा
तीन साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे करुण नायर ने महज 22 गेंदों में पचासा जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। वह अभिषेक पोरेल के साथ 72 रन की साझेदारी निभा चुके हैं।09:35 PM, 13-Apr-2025
DC vs MI Live Score: दिल्ली को पहली गेंद पर झटका
दिल्ली को पहले ओवर की पहली गेंद पर झटका लगा। जेक फ्रेजर मैकगर्क को दीपक चाहर ने विल जैक्स के हाथों कैच कराया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए करुण नायर आए हैं। उनका साथ देने के लिए अभिषेक पोरेल क्रीज पर मौजूद हैं।09:20 PM, 13-Apr-2025
DC vs MI Live Score: मुंबई ने दिल्ली के सामने रखा 206 रन का लक्ष्य
तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 206 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए। इस दौरान दिल्ली के लिए कुलदीप यादव और विप्रज निगम ने दो-दो विकेट झटके जबकि मुकेश कुमार को एक सफलता मिली।इस मैच में मुंबई की शुरुआत अच्छी हुई। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन के बीच पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी हुई जिसे विप्रज निगम ने तोड़ा। उन्होंने हिटमैन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ 18 रन बना सके। हालांकि, यह इस सत्र का उनका सबसे बड़ा स्कोर है। इसके बाद मोर्चा सूर्यकुमार यादव ने संभाला। उन्होंने रेयान के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 और तीसरे विकेट के लिए तिलक वर्मा के साथ 60 रनों की साझेदारी की।
सूर्यकुमार ने पांच चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन बनाए जबकि रेयान ने 41 और तिलक ने 59 रनों की दमदार पारी खेली। दिल्ली के खिलाफ हार्दिक पांड्या सिर्फ दो रन बना सके। वहीं, नमन धीर 38 और विल जैक्स एक रन बनाकर नाबाद रहे।
08:57 PM, 13-Apr-2025