फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs RCB Live Score : पहले मुकाबले में चेन्नई की धमाकेदार जीत, आरसीबी को छह विकेट से हराया

Sat, 23 Mar 2024 12:09 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 23 Mar 2024 12:09 AM IST
खास बातें

IPL Live Cricket Score, CSK vs RCB Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2024 का 17वां सीजन आज से शुरु हो गया है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्नई के गढ़ एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी ने सीएसके के खिला टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। डुप्लेसिस की अगुवाई वाली टीम ने सीएसके को 174 रन का लक्ष्य थमाया है।

विज्ञापन
CSK vs RCB IPL Live Score: Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore Match Scorecard Updates in Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर - फोटो : IPL

लाइव अपडेट

11:54 PM, 22-Mar-2024

CSK vs RCB Live Score : चेन्नई की छह विकेट से जीत

आईपीएल 2024 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हरा दिया। सीएसके ने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसके जवाब में ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली टीम ने आठ गेंदों के शेष रहते हुए छह विकेट से यह मैच जीत लिया।

कप्तान ने दिलाई अच्छी शुरूआत
आरसीबी द्वारा दिए गए 174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने दमदार शुरूआत की। ऋतुराज गायकवाड और रचिन रवींद्र के बीच पहले विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी हुई जिसे यश दयाल ने तोड़ा। कप्तान इस मैच में 15 रन बनाने में कामयाब हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अजिंक्य रहाणे उतरे। दूसरे विकेट के लिए रहाणे और रचिन रवींद्र के बीच 33 रन की पार्टनरशिप हुई। न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाने में कामयाब हुए। टीम को तीसरा झटका रहाणे के रूप में लगा जो 27 रन बना सके। वहीं, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए डेरिल मिचेल दो छक्कों की मदद से 22 रन बनाने में कामयाब हुए। 

जडेजा और दुबे के बीच मैच विनिंग साझेदारी
चेन्नई को जीत दिलाने में शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा ने अहम भूमिका निभाई। दोनों के बीच 37 गेंदों में 66 रन की नाबाद  साझेदारी हुई। इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे दुबे ने चार चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए। वहीं, स्टार ऑलराउंडर ने 17 गेंदों में 25 रन बनाए। इस मैच में दोनों बल्लेबाज नाबाद रहे। आरसीबी के लिए कैमरन ग्रीन ने दो विकेट लिए जबकि यश दयाल और कर्ण शर्मा को एक-एक सफलता मिली।
11:15 PM, 22-Mar-2024

CSK vs RCB Live Score : डेरिल मिचेल 22 रन बनाकर आउट

आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा यह मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। टीम को चौथा झटका डेरिल मिचेल के रूप में लगा। वह 22 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कैमरन ग्रीन ने रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रवींद्र जडेजा उतरे हैं। टीम को जीत के लिए 31 गेदों में 46 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
11:06 PM, 22-Mar-2024

CSK vs RCB Live Score : सीएसके को लगा तीसरा झटका

चेन्नई को तीसरा झटका लगा अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा है। वह 19 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्होंने डेरिल मिचेल के साथ 28 रनों की साझेदारी निभाई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे उतरे हैं। वह इंपैक्ट प्लेयर हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 109/3 है।
10:49 PM, 22-Mar-2024

CSK vs RCB Live Score : रचिन रवींद्र 37 रन बनाकर आउट हुए

आरसीबी के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका रचिन रवींद्र आउट हुए हैं। उन्हें कर्ण शर्मा ने रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। न्यूजीलैंड का यह खिलाड़ी 35 रन बनाने में कामयाब हुआ। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और तीन छक्के निकले। फिलहाल क्रीज पर अजिंक्य रहाणे डटे हुए हैं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए डेरिल मिचेल आए हैं। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 71/2 है।
10:33 PM, 22-Mar-2024

CSK vs RCB Live Score : चेन्नई को लगा पहला झटका, स्कोर 38/1

आरसीबी के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा है। वह तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। पहले विकेट के लिए ऋतुराज और रचिन रवींद्र के बीच 38 रन की साझेदारी हुई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अजिंक्य रहाणे उतरे हैं।
10:14 PM, 22-Mar-2024

CSK vs RCB Live Score : चेन्नई की पारी शुरु

आरसीबी द्वारा दिए गए 174 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए चेन्नई तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र उतरे हैं। दोनों जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पहले ओवर में टीम ने बिना किसी नुकसान के आठ रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:46 PM, 22-Mar-2024

CSK vs RCB Live Score : आरसीबी ने चेन्नई को दिया 176 रन का लक्ष्य

आईपीएल का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके को 174 रन का लक्ष्य दिया है। टीम की शुरूआत इस मुकाबले में दमदार हुई थी। पहले विकेट के लिए विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस के बीच 41 रन की साझेदारी हुई। मुस्तफिजुर रहमान ने कप्तान को पांचवें औवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। 39 वर्षीय बल्लेबाज आठ चौकों की मदद से 35 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद टीम को तीसरा झटका रजत पाटीदार के रूप में लगा जो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वह एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। 

हैरानी की बात यह है कि आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भी गोल्डन डक का शिकार हुए। उन्हें दीपक चाहर ने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। चौथे विकेट के लिए विराट कोहली और कैमरन ग्रीन के बीच 35 गेंदों में 35 रन की पार्टनरशिप हुई। किंग कोहली को मुस्तफिजुर रहमान ने अपना शिकार बनाया। 12वें ओवर की चौथी गेंद पर बांग्लादेश के इस गेंदबाज ने कैमरन ग्रीन को बोल्ड किया। इस विकेट के बाद टीम को एक अच्छी साझेदारी की दरकार थी, 78 रन पर आरसीबी पांच विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। तभी छठवें और सातवें नंबर पर उतरे अनुज रावत और दिनेश कार्तिक आरसीबी के लिए संकटमोचक साबित हुए। दोनों के बीच 95 रनों की साझेदारी हुई। अनुज रावत ने 25 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। उन्हें सीएसके के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर धोनी ने आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर रनआउट कर दिया। वहीं, दिनेश कार्तिक तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाने में कामयाब हुए। वह इस मैच में नाबाद रहे। सीएसके के लिए मुस्तफिजुर रहमान काल साबित हुए। उन्होंने दो ओवर में चार विकेट चटकाए। इसके अलावा दीपक चाहर को एक सफलता मिली।
09:34 PM, 22-Mar-2024

CSK vs RCB Live Score : अनुज रावत-दिनेश कार्तिक के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

आरसीबी के लिए अनुज रावत और दिनेश कार्तिक संकटमोचक साबित हुए हैं। दोनों के बीच अब तक 50 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। 78 रन के स्कोर पर टीम के पांच विकेट गिरे थे। 12वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने पहले विराट कोहली, फिर कैमरन ग्रीन को आउट किया। आरसीबी का बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया था, लेकिन छठे और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अनुज और कार्तिक दमदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। 19 ओवर के बाद टीम का स्कोर 165/5 है। 
08:55 PM, 22-Mar-2024

CSK vs RCB Live Score : ग्रीन भी लौटे पवेलियन

आरसीबी का बल्लेबाजी क्रम इस मुकाबले में संघर्ष करता नजर आ रहा है। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। वहीं, कैमरन ग्रीन भी इसी ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन लौटे। इन दोनों बल्लेबाजों को बांग्लादेश के घातक गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने अपना शिकार बनाया। इससे पहले वह कप्तान फाफ डुप्लेसिस और रजत पाटीदार को पवेलियन भेजने में सफल हुए। चेन्नई के खिलाफ सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दिनेश कार्तिक उतरे हैं जिनका साथ अनुज रावत दे रहे हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 78/5 है।
08:51 PM, 22-Mar-2024

CSK vs RCB Live Score : विराट कोहली 21 रन बनाकर आउट हुए

आरसीबी को चौथा बड़ा झटका स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के रुप में लगा जो 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद उन्होंने कैमरन ग्रीन के साथ 35 रन की पार्टनरशिप की। उन्हें मुस्तफिजुर रहमान ने अपना शिकार बनाया। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed