CSK vs MI Highlights: चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराया, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची
{"_id":"64561c7ad7ebff37a20f3c05","slug":"csk-vs-mi-live-cricket-score-chennai-super-kings-vs-mumbai-indians-ipl-2023-49th-match-updates-2023-05-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"CSK vs MI Highlights: चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराया, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 06 May 2023 07:11 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 06 May 2023 07:11 PM IST
खास बातें
CSK vs MI Indian Premier League 2023 Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2023 में छठी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और मुंबई ने चेन्नई के सामने 139 रन बनाए थे। चेन्नई ने चार विकेट खोकर 140 रन बनाए और मैच छह विकेट से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
07:06 PM, 06-May-2023
चेन्नई ने छह विकेट से जीता मैच
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए थे। इसके जवाब में चेन्नई ने 17.4 ओवर में 140 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नई ने अपने 11 मुकाबलों में छह में जीत हासिल की है और एक मैच ड्रॉ रहा है। वहीं, चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 13 अंक के साथ यह टीम सिर्फ गुजरात से पीछे है, जिसके पास 14 अंक हैं। वहीं, मुंबई 10 मैच में पांच जीत और पांच हार के साथ छठे स्थान पर है।इस मैच में मुंबई के लिए नेहल वधेरा ने 64 रन बनाए। वहीं, चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे ने 44 और ऋतुराज ने 30 रन बनाए। गेंद के साथ चेन्नई के मथीषा पाथिराना ने कमाल किया और तीन विकेट लिए। वहीं, तुषार देशपांडे और दीपक चाहर को दो-दो विकेट मिले। मुंबई के लिए पीयूष चावला ने दो विकेट झटके। ट्रिस्टन स्टब्स और आकाश मधवाल ने एक-एक विकेट लिया।
06:55 PM, 06-May-2023
CSK vs MI Live Score: चेन्नई का चौथा विकेट गिरा
130 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स का चौथा विकेट गिरा है। डेवोन कॉन्वे 42 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। आकाश मधवाल ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब शिवम दुबे के साथ महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर चार विकेट पर 132 रन है।
विज्ञापन
06:34 PM, 06-May-2023
CSK vs MI Live Score: चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा
105 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स का तीसरा विकेट गिरा है। अंबाती रायुडू 11 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में एक छक्का लगाया। ट्रिस्टन स्टब्स ने उन्हें राघव गोयल के हाथों कैच कराया। अब डेवोन कॉन्वे के साथ शिवम दुबे क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट पर 119 रन है।06:32 PM, 06-May-2023
CSK vs MI Live Score: चेन्नई का स्कोर 100 रन के पार
दो विकेट के नुकसान पर चेन्नई का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। डेवोन कॉन्वे के साथ अंबाती रायुडू क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपनी टीम को जीत के करीब ले जा चुके हैं। कॉन्वे धीरे-धीरे अपने अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं।06:14 PM, 06-May-2023
CSK vs MI Live Score: चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा
81 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स का दूसरा विकेट गिर चुका है। अजिंक्य रहाणे 17 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए हैं। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। पीयूष चावला ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। मुंबई के लिए दोनों विकेट पीयूष चावला ने ही लिए हैं। नौ ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट पर 81 रन है। अब डेवोन कॉन्वे के साथ अंबाती रायुडू क्रीज पर हैं।06:08 PM, 06-May-2023
CSK vs MI Live Score: कॉन्वे और रहाणे के बीच अच्छी साझेदारी
डेवोन कॉन्वे और अजिंक्य रहाणे के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है और चेन्नई की टीम मैच में काफी आगे निकल चुकी है। आठ ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 73 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:59 PM, 06-May-2023
CSK vs MI Live Score: पावरप्ले के बाद चेन्नई का स्कोर 55/1
140 रन का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 55 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 30 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अब रहाणे और कॉन्वे क्रीज पर हैं। दोनोंसंभलकर खेल रहे हैं और बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। सात ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 64 रन है।05:56 PM, 06-May-2023
CSK vs MI Live Score: चेन्नई का स्कोर 50 रन के पार
एक विकेट के नुकसान पर चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। डेवोन कॉन्वे के साथ अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं। दोनों संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और बड़ी साझेदारी कर चेन्नई को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।05:52 PM, 06-May-2023
CSK vs MI Live Score: चेन्नई का पहला विकेट गिरा
46 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स का पहला विकेट गिरा है। ऋतुराज गायकवाड़ 16 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। अब डेवोन कॉन्वे के साथ अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं।05:46 PM, 06-May-2023