फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranji Trophy Final: फाइनल में पहले दिन मजबूत स्थिति में सौराष्ट्र, बंगाल को 174 पर समेटा, पारी में 93 रन पीछे

Thu, 16 Feb 2023 04:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: रोहित राज Updated Thu, 16 Feb 2023 04:38 PM IST
खास बातें

BEN vs SAU Ranji Trophy Final 2023 Score News in Hindi: रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला गुरुवार (16 फरवरी) से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुरू हुआ। सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर मैच में पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उसने बंगाल को पहली पारी में 174 रन पर ऑलआउट कर दिया। दिन का खेल समाप्त होने के समय सौराष्ट्र ने दो विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। वह पहली पारी में 93 रन पीछे है।

विज्ञापन
BEN vs SAU Live Cricket Score Bengal vs Saurashtra Ranji Trophy 2023 Final Match DAY 1 Score Updates
चेतन सकारिया और जयदेव उनादकट - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

04:35 PM, 16-Feb-2023

BEN vs SAU Live Score: पहले दिन का खेल समाप्त

रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। सौराष्ट्र और बंगाल की टीमें आमने-सामने हैं। मैच के पहले दिन सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने टॉस जीत लिया। उन्होंने बंगाल को उसके घरेलू मैदान पर पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। उनका फैसला सही साबित हुआ। सौराष्ट्र ने बंगाल को पहली पारी में 174 रन पर समेट दिया। बंगाल के लिए शाहबाज अहमद ने 69 और अभिषेक पोरेल ने 50 रन बनाए। सौराष्ट्र के लिए जयदेव उनादकट और चेतन सकारिया ने तीन-तीन विकेट लिए।

सौराष्ट्र की बात करें तो उसने पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने के समय दो विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। वह पहली पारी में 93 रन पीछे है। हार्विक देसाई 38 और चेतन सकारिया दो रन बनाकर नाबाद हैं। विश्वराज जडेजा 25 और जय गोहिल छह रन बनाकर आउट हुए। आकाश दीप और मुकेश कुमार को एक-एक सफलता मिली।
04:31 PM, 16-Feb-2023

BEN vs SAU Live Score: सौराष्ट्र को लगा दूसरा झटका

सौराष्ट्र को दूसरा झटका मुकेश कुमार ने दिया। मुकेश ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर विश्वराज जडेजा को आउट कर दिया। जडेजा ने 36 गेंद पर 25 रन बनाए। 
विज्ञापन
04:07 PM, 16-Feb-2023

BEN vs SAU Live Score: आकाश दीप ने दिलाई बंगाल को पहली सफलता

बंगाल को पहली सफलता आकाश दीप ने दिलाई। उन्होंने सातवें ओवर की पहली गेंद पर जय गोहिल को क्लीन बोल्ड कर दिया। गोहिल 10 गेंद पर छह रन ही बना सके। फिलहाल सौराष्ट्र ने 13 ओवर में एक विकेट पर 66 रन बना लिए है। वह बंगाल से पहली पारी में अभी भी 104 रन पीछे है।
03:22 PM, 16-Feb-2023

BEN vs SAU Live Score: सौराष्ट्र की पहली पारी शुरू

बंगाल को 174 रन पर ऑलआउट करने के बाद सौराष्ट्र की टीम बल्लेबाजी के लिए उतर गई है। उसके ओपनर हार्विक देसाई और जय गोहिल क्रीज पर हैं। टीम ने चार ओवर में बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं।
02:51 PM, 16-Feb-2023

BEN vs SAU Live Score: उनादकट ने बंगाल को समेटा

सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के फाइनल में बंगाल की टीम पहली पारी में 174 रनों पर ऑलआउट हो गई। सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह निर्णय सही साबित हुआ। बंगाल के शुरुआती छह विकेट पर 65 रनों के अंदर गिर गए। अभिमन्यु ईश्वरन और सुदीप कुमार घरमी खाता नहीं खोल पाए। कप्तान मनोज तिवारी सात और सुमंत गुप्ता एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। आकाश घटन ने 17 और अनुस्तुप मजूमदार ने 16 रन की पारी खेलकर क्रीज पर टिकने की कोशिश की, लेकिन दोनो नाकाम रहे। छह विकेट गिरने के बाद शाहबाज अहमद ने अभिषेक पोरेल के साथ सातवें विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी की। शाहबाज ने 112 गेंद पर 69 और अभिषेक ने 98 गेंद पर 50 रन बनाए। आकाश दीप चार और मुकेश कुमार एक रन बनाकर आउट हुए। ईशान पोरेल खाता खोले बगैर नाबाद रहे। सौराष्ट्र के लिए चेतन सकारिया और कप्तान जयदेव उनादकट ने तीन-तीन विकेट लिए। चिराग जानी और धर्मेंद्र सिंह जडेजा को दो-दो सफलता मिली।
02:44 PM, 16-Feb-2023

BEN vs SAU Live Score: बंगाल को लगा आठवां झटका

बंगाल को आठवां झटका भी धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने दिया। उन्होंने आकाश दीप को कप्तान जयदेव उनादकट के हाथों कैच कराया। आकाश ने छह गेंद पर चार रन बनाए। दूसरी ओर, अभिषेक पोरेल दूसरे छोर पर टिके हुए। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:14 PM, 16-Feb-2023

BEN vs SAU Live Score: शाहबाज को जडेजा ने किया आउट

बंगाल के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद 112 गेंद पर 69 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके लगाए। धर्मेंद्र सिंह जडेजा की गेंद पर विश्वराज जडेजा ने शाहबाज का कैच लिया। बंगाल ने पहले दिन लंच तक सात विकेट पर 166 रन बना लिए हैं। अभिषेक पोरेल 92 गेंद पर 47 रन बनाकर नाबाद हैं। शाहबाज और पोरेल ने सातवें विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी की।
01:30 PM, 16-Feb-2023

BEN vs SAU Live Score: शाहबाज ने जड़ा अर्धशतक

शाहबाज अहमद ने शानदार पारी खेलकर बंगाल को मुश्किल से निकाला है। उन्होंने अभिषेक पोरेल के साथ टीम की पारी को संभाल लिया है। शाहबाज ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। बंगाल ने 44 ओवर में छह विकेट पर 133 रन बनाए हैं।
12:56 PM, 16-Feb-2023

BEN vs SAU Live Score: शाहबाज और पोरेल ने की अर्धशतकीय साझेदारी

बंगाल के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद और विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने टीम की पारी को संभाल लिया है। दोनों ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। बंगाल ने 37 ओवर में छह विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। शाहबाज 71 गेंद पर 46 और पोरेल 48 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद हैं।
11:52 AM, 16-Feb-2023

BEN vs SAU Live Score: लंच तक बंगाल का स्कोर 78/6

बंगाल ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहले दिन लंच तक छह विकेट पर 78 रन बना लिए हैं। पहली पारी में टीम की शुरुआत खराब रही। शुरू के छह बल्लेबाजों में सिर्फ दो ही दहाई का आंकड़ा छू सके। लंच के समय शाहबाज अहमद 48 गेंद पर 26 और अभिषेक पोरेल 17 गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed