IND vs BAN: वॉर्म-अप मैच में भारत ने दिखाया दम, बांग्लादेश को 62 रनों से हराया, गेंदबाजों ने बरपाया कहर
{"_id":"665b276444a8732a800cef5d","slug":"ban-vs-ind-warm-up-live-cricket-score-t20-world-cup-2024-bangladesh-vs-india-practice-match-scorecard-update-2024-06-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: वॉर्म-अप मैच में भारत ने दिखाया दम, बांग्लादेश को 62 रनों से हराया, गेंदबाजों ने बरपाया कहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 02 Jun 2024 12:09 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:09 AM IST
खास बातें
Live Cricket Score (BAN vs IND) Bangladesh vs India Warm-Up Match Live: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप 2024 का वॉर्म-अप मैच खेला गया। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाक 121 रन बना सकी।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : ICC/BCCI/T20 World Cup
लाइव अपडेट
11:37 PM, 01-Jun-2024
IND vs BAN Warm Up Live: भारत की जीत
टी20 विश्व कप 2024 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। बांग्लादेश और भारत के बीच शनिवार को वॉर्म-अप मैच खेला गया। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाक 121 रन बना सकी।बांग्लादेश की पारी
193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत भी खराब हुई। टीम के दो बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इनमें सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार और कप्तान नाजमुल हसन शांतो शामिल हैं। तंजीद हसन ने 17 और लिट्टन दास छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा शाकिब अल हसन (28) और महमूदुल्लाह (40) ने संभाला। भारत के खिलाफ रिशाद हुसैन पांच, जेकर अली शू्न्य रन बनाकर आउट। मेहदी हसन और तंजीम क्रमश: दो और एक रन बनाकर आउट। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, बुमराह, सिराज, पांड्या और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।
10:40 PM, 01-Jun-2024
IND vs BAN Warm Up Live: पांड्या ने चटकाया पांचवां विकेट
बांग्लादेश को पांचवां झटका तंजीद हसन के रूप में लगा। उन्होंने हार्दिक पांड्या ने अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 17 रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए महमूदुल्लाह उतरे हैं। टीम को जीत के लिए 63 गेंदों में 140 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:29 PM, 01-Jun-2024
IND vs BAN Warm Up Live: नाजमुल हसन शांतो शून्य पर आउट
नाजमुल हसन शांतो बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने आउट किया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तौहिद हृदय बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।10:08 PM, 01-Jun-2024
IND vs BAN Warm Up Live: बांग्लादेश को लगा दूसरा झटका
बांग्लादेश को दूसरा झटका लिट्टन दास के रूप में लगा। उन्हें अर्शदीप सिंह ने बोल्ड किया। वह सिर्फ छह रन बना सके। इससे पहले तेज गेंदबाज ने सौम्य सरकार को आउट किया था। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नाजमुल हसन शांतो उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए तंजीद हसन मौजूद हैं।09:46 PM, 01-Jun-2024
IND vs BAN Warm Up Live: भारत ने तैयार किया 183 रन का लक्ष्य
भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 182 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत ने 53 रन बनाए और हार्दिक पांड्या ने 40 रन बनाए। उप-कप्तान इस मैच में नाबाद रहे।09:28 PM, 01-Jun-2024
IND vs BAN Warm Up Live: सूर्या 31 रन बनाकर आउट
भारत का चौथा और पांचवां विकेट क्रमश: शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। इस मैच में दुबे ने 14 और सूर्या ने 31 रन बनाए। फिलहाल क्रीज पर हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा मौजूद हैं। 18.4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 168/5 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:54 PM, 01-Jun-2024
IND vs BAN Warm Up Live: ऋषभ पंत ने जड़ा पचासा
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में ऋषभ पंत दमदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया है। वह 53 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 106/3 है।08:36 PM, 01-Jun-2024
IND vs BAN Warm Up Live: रोहित शर्मा 23 रन बनाकर आउट
भारत का दूसरा विकेट 59 के स्कोर पर लगा। महमुदुल्लाह ने रोहित शर्मा को आउट किया। कप्तान इस मैच में 23 रन बनाकर लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 73/2 है।08:14 PM, 01-Jun-2024
IND vs BAN Warm Up Live: भारत का पहला विकेट गिरा
भारत को पहला झटका संजू सैमसन को रूप में लगा। उन्हें शरीफुल इस्लाम ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद परएलीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।08:03 PM, 01-Jun-2024