फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप में मिली पहली जीत, श्रीलंका को पांच विकेट से हराया; मार्श-इंगलिश का अर्धशतक

Mon, 16 Oct 2023 09:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 16 Oct 2023 09:43 PM IST
खास बातें

ICC ODI World Cup 2023 Australia vs Sri Lanka 2023: विश्व कप 2023 के 14वें मैच में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 1996 की विजेता श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लंकाई टीम 43.3 ओवर में 209 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 35.2 ओवर में पांच विकेट पर 215 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
AUS vs SL World Cup highlights ICC WC 2023 Australia vs Sri Lanka Today Match at Ekana Stadium
जोश इंगलिश और मार्नश लाबुशेन - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

09:37 PM, 16-Oct-2023

AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत

ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के मौजूदा संस्करण में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। उसने लखनऊ में श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर मैच को अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया को इससे पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम लगातार तीसरे मैच में हारी है। उसे दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी हरा दिया है।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लंकाई टीम 43.3 ओवर में 209 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 35.2 ओवर में पांच विकेट पर 215 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

लाबुशेन-इंगलिश ने जीत के करीब पहुंचाया
ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच में दो बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जोश इंगलिश ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 52 रन की पारी खेली। मार्शन लाबुशेन ने 40 रन बनाए और इंगलिश के साथ चौथे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। ग्लेन मैक्सवेल 31 और मार्कस स्टोइनिस 20 रन बनाकर नाबाद रहे। डेविड वॉर्नर 11 रन बनाकर आउट हुए। स्टीव स्मिथ अपना खाता नहीं खोल पाए। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने तीन विकेट लिए। दुनिथ वेलालगे को एक सफलता मिली।

अच्छी शुरुआत के बाद 209 रन ही बना सका श्रीलंका
इससे पहले लंकाई टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई। कुसल परेरा और पथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी कर श्रीलंका को मजबूत शुरुआत दिलाई। निसांका 61 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद कुसल मेंडिस 78 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दोनों के आउट होने के बाद लंकाई टीम लड़खड़ा गई और 209 रन पर सिमट गई।

निसांका और मेंडिस के अलावा सिर्फ चरित असलंका ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। उन्होंने 25 रन बनाए। दासुन शनाका के बाहर होने के बाद कप्तानी कर रहे कुसल मेंडिस नौ रन ही बना सके। पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले सदीरा समरविक्रमा आठ रन पर आउट हो गए। धनंजय डी सिल्वा सात और लहिरू कुमारा चार बनाकर आउट हुए। चमिका करुणारत्ने और दुनिथ वेलालगे दो-दो रन ही बना पाए। महीष तीक्ष्णा खाता नहीं खोल पाए। वहीं, दिलशान मदुशंका खाता खोले बगैर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिनर एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को दो-दो सफलता मिली। ग्लेन मैक्सवेल ने एक विकेट लिया।
09:24 PM, 16-Oct-2023

AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा पांचवां झटका

ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका जोश इंगलिश के रूप में लगा। वह 59 गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हुए। दुनिथ वेलालगे की गेंद पर महीश तीक्ष्णा ने उनका कैच लिया।
विज्ञापन
09:01 PM, 16-Oct-2023

AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 158/4

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका मार्नश लाबुशेन के रूप में लगा। वह 60 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन ने चौथे विकेट के लिए जोश इंगलिश के साथ 77 रन की साझेदारी की। मदुशंका की गेंद चमिका करुणारत्ने ने उनका कैच लिया। दूसरी ओर, जोश इंगलिश ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 29 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। इंगलिश 53 रन बनाकर नाबाद हैं। उनका साथ देने के लिए ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए हैं।
08:39 PM, 16-Oct-2023

AUS vs SL Live: लाबुशेन और इंगलिश ने संभाली पारी

तीन विकेट गिर जाने के बाद मार्नश लाबुशेन और जोश इंगलिश ने पारी को संभाल लिया है। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने 24 ओवर में तीन विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। मार्नश लाबुशेन और जोश इंगलिश 31-31 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए बाकी बचे 26 ओवर में 83 रन बनाने हैं।
08:04 PM, 16-Oct-2023

AUS vs SL Live: अर्धशतक लगाकर मिचेल मार्श

मिचेल मार्श अर्धशतक लगाकर आउट हो गए। वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए। मार्श ने आउट होने से पहले 51 गेंद पर 52 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नौ चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। मार्नश लाबुशेन 18 और जोश इंगलिश आठ रन बनाकर नाबाद हैं।
07:13 PM, 16-Oct-2023

AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा दोहरा झटका

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। दिलशान मदुशंका की गेंद पर वह एलबीडब्ल्यू हो गए। मदुशंका की गेंद पर वॉर्नर के पैड पर लगी। अंपायर ने उन्हें सीधे आउट दे दिया। वॉर्नर ने रिव्यू लिया। पहले तो ऐसा लगा कि गेंद लेग स्टंप से बाहर की तरफ जा रही है, लेकिन ट्रैकर में यह दिखा कि गेंद विकेट को छूकर निकल रही है। ऐसे में अंपायर्स कॉल करार दिया गया और वॉर्नर आउट हो गए। वह पवेलियन लौटते समय काफी गुस्से में दिखाई। मदुशंका ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर स्टीव स्मिथ को आउट कर दिया। स्मिथ खाता खोले बगैर एलबीडब्ल्यू हो गए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार ओवर में दो विकेट पर 24 रन है। मिचेल मार्श 13 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:02 PM, 16-Oct-2023

AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया ने पहले ओवर में बनाए 15 रन

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर क्रीज पर उतर चुके हैं। दोनों ने आक्रामक अंदाज में पारी की शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही ओवर में 15 रन बना लिए। लहिरू कुमारा की गेंद पर मिचेल मार्श ने एक चौका और डेविड वॉर्नर ने एक छक्का लगाया।
06:06 PM, 16-Oct-2023

AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया को मिला आसान लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने श्रीलंका की पारी को 43.3 ओवर में 209 रन पर समेट दिया है। लंकाई टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई। कुसल परेरा और पथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी कर श्रीलंका को मजबूत शुरुआत दिलाई। निसांका 61 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद कुसल मेंडिस 78 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दोनों के आउट होने के बाद लंकाई टीम लड़खड़ा गई और 209 रन पर सिमट गई।

निसांका और मेंडिस के अलावा सिर्फ चरित असलंका ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। उन्होंने 25 रन बनाए। दासुन शनाका के बाहर होने के बाद कप्तानी कर रहे कुसल मेंडिस नौ रन ही बना सके। पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले सदीरा समरविक्रमा आठ रन पर आउट हो गए। धनंजय डी सिल्वा सात और लहिरू कुमारा चार बनाकर आउट हुए। चमिका करुणारत्ने और दुनिथ वेलालगे दो-दो रन ही बना पाए। महीष तीक्ष्णा खाता नहीं खोल पाए। वहीं, दिलशान मदुशंका खाता खोले बगैर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिनर एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को दो-दो सफलता मिली। ग्लेन मैक्सवेल ने एक विकेट लिया।
05:55 PM, 16-Oct-2023

AUS vs SL Live: श्रीलंका को दोहरा झटका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई है। उसे आठवां झटका महीश तीक्ष्णा के रूप में लगा। वह 40वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। एडम जम्पा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। तीक्ष्णा पांच गेंदों का सामना करने के बावजूद खाता नहीं खोल पाए। उनके बाद लहिरू कुमारा आउट हो गए। कुमारा आठ गेंद पर चार रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हो गए।
05:35 PM, 16-Oct-2023

AUS vs SL Live: जम्पा को मिली तीसरी सफलता

श्रीलंका को सातवां झटका एडम जम्पा ने दिया। उन्होंने चमिका करुणारत्ने को 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट कर दिया। करुणारत्ने 11 गेंद पर दो रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। श्रीलंका का स्कोर 38 ओवर में सात विकेट पर 196 रन है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed