CG Election 2023: कबीरधाम में कांग्रेस पर बरसे योगी; जगदलपुर में राहुल ने पेशाबकांड को लेकर BJP पर हमला बोला
{"_id":"6545e892440dd4376b030c24","slug":"chhattisgarh-election-2023-live-pm-modi-in-durg-cm-kejriwal-bhagwant-mann-and-yogi-in-kabirdham-rally-news-2023-11-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"CG Election 2023: कबीरधाम में कांग्रेस पर बरसे योगी; जगदलपुर में राहुल ने पेशाबकांड को लेकर BJP पर हमला बोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 04 Nov 2023 08:34 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 04 Nov 2023 08:34 PM IST
खास बातें
Chhattisgarh Assembly Election 2023 Live News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अब अंतिम दौर में चल रहा है। प्रचार थमने से पहले राजनीतिक दल धुआंधार प्रचार में जुटे हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्ग पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने हमला बोलते हुए कहा कि दो दिन पहले बहुत बड़ी रेड पड़ी है। कांग्रेस के नेता लूट के पैसे से अपना घर भर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा है। इन्होंने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
सीएम योगी और राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:24 PM, 04-Nov-2023
राज्य सरकार की सुविधाओं से संतुष्ट हैं किसान- राहुल
राहुल गांधी ने आगे लिखा, किसानों से काफी बातचीत हुई और वह राज्य सरकार की सुविधाओं से संतुष्ट दिखे। फसल की पूरी कीमत और आर्थिक सहायता ने उनके जीवन में काफी बदलाव लाया है।
06:23 PM, 04-Nov-2023
राहुल गांधी ने शेयर किया किसानों से जुड़ा वीडियो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के किसानों से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ के कठिया गांव में जाकर किसानों से बातचीत करने और खेतों में उनका हाथ बटाने का मौका मिला। धान की कटाई में खुद को आजमाया।
विज्ञापन
04:52 PM, 04-Nov-2023
दिल्ली के सीएम और पंजाब सीएम ने किया रोड शो
कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवत मान ने आप उम्मीदवार खड्गराज सिंह के पक्ष में रोड शो। इस दौरान आम आदमी पार्ट के संयोजक केजरीवाल ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील की।04:45 PM, 04-Nov-2023
मंच पर मौजूद रहे साजा के प्रत्याशी ईश्वर साहू
इस सभा में बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू भी मौजूद थे। ये वही ईश्वर साहू हैं, जिनके बेटे भुनेश्वर साहू की हत्या ग्राम बिरनपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद हुई थी। भाजपा ने इन्हें प्रत्याशी बनाया है। ईश्वर साहू के संबंध में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साजा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाता से अपील करता हूं कि ईश्वर साहू को वोट दें।
04:44 PM, 04-Nov-2023
अकबर के राज में भगवा का अपमान- योगी
कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में कवर्धा शहर के सरदार पटेल मैदान में योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि
कवर्धा जैसी पवित्र भूमि पर अकबर जैसे व्यक्ति हैं। उसके राज में भगवा झंडा का अपमान हुआ है अगर, आज भाजपा की सरकार होती तो ऐसा नहीं होगा। ये भाजपा की लड़ाई नहीं है,ये आपके अस्तित्व की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने केन्द्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचने से रोका है। यहां के लोगों को पीएम आवास के योजना का लाभ नहीं मिला है।
कवर्धा जैसी पवित्र भूमि पर अकबर जैसे व्यक्ति हैं। उसके राज में भगवा झंडा का अपमान हुआ है अगर, आज भाजपा की सरकार होती तो ऐसा नहीं होगा। ये भाजपा की लड़ाई नहीं है,ये आपके अस्तित्व की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने केन्द्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचने से रोका है। यहां के लोगों को पीएम आवास के योजना का लाभ नहीं मिला है।
04:38 PM, 04-Nov-2023
कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को बदहाल कर दिया है- योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती एक ननिहाल जैसा है, माता कौशल्या की जन्मभूमि भगवान राम का ननीहाल है, छत्तीसगढ़ अपनी संपदा के कारण दुनिया के समृद्ध क्षेत्रों में से है कांग्रेस सरकार ने इसे बदहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:37 PM, 04-Nov-2023
सीएम योगी के निशाने पर बघेल सरकार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव के डोंगरगांव पहुंचे जहां उन्होंने विजय संकल्प सभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ जनता को नहीं देने की बात यूपी के मुख्यमंत्री द्वारा की गई।
03:54 PM, 04-Nov-2023
यूपी में माफिया की छाती पर चला बुलडोजर- योगी
सीएम योगी ने कहा कि देश के अंदर समस्या का कारण कांग्रेस है। कांग्रेस शासनकाल के दौरान आंतकवाद की घटना, भ्रष्टाचार बढ़ा है। इसी नक्शेकदम पर कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार है। इस सरकार ने बीते पांच वर्ष में घोटाले किए हैं। इसमें गोबर, शराब, कोयला घोटाला हुआ है। यहां मफिया राज चल रहा है। यूपी में हमने माफिया व आपराधिक प्रवृत्ति जैसे लोगों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की है। उनकी छाती पर बुलडोजर चलाया है।
#WATCH उत्तर बस्तर कांकेर के भानुप्रतापपुर विधान सभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "इनके एक पार्टनर ने बिहार में चारा घोटाला किया था। इन्होंने छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला कर दिया।" pic.twitter.com/Pv4O4kAXOI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2023
03:53 PM, 04-Nov-2023
यूपी में डबल इंजन की सरकार चल रही है- योगी
कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुंडा में योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान योगी ने कहा कि यूपी में डबल इंजन की सरकार चल रही है। 500 वर्ष की समस्या का समाधान कांग्रेस ने नहीं किया। हमारी सरकार आने के बाद हमने राम मंदिर का निर्माण कराया। अगले साल 22 जनवरी 2024 को हम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा करने वाले हैं। इसकी खुशी छत्तीसगढ़ के लोगों को होनी चाहिए क्योंकि, भगवान राम का ननिहाल छग है। हमारी सरकार ने बिना कोई धर्म, जाति, मजहब को देखकर लोगों को विकास किया है। वहीं कांग्रेस की सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति की है।
03:10 PM, 04-Nov-2023
राहुल का भाजपा पर हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी के खिलाफ कई बड़ी बातें कही है। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ये आदिवासी युवा पर पेशाब करते हैं, फिर उस वीडियो को वायरल करते हैं।