Priyanka Gandhi Kanker Rally: प्रियंका गांधी का एलान- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनते ही कराएंगे जाति जनगणना
{"_id":"651fb4b8e61951c88201f704","slug":"priyanka-gandhi-kanker-rally-live-will-give-a-gift-worth-crores-to-kanker-2023-10-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"Priyanka Gandhi Kanker Rally: प्रियंका गांधी का एलान- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनते ही कराएंगे जाति जनगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 06 Oct 2023 03:15 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 06 Oct 2023 03:15 PM IST
खास बातें
Priyanka Gandhi Kanker Rally: वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में एक नगर निगम और पंचायत निकाय सम्मेलन में भाग लिया। कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल भी शामिल रहे । इस दौरान वे 866 करोड़ रुपये के 518 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कांकेर रैली से जुड़ा पल-पल का अपडेट यहां पढ़ें।
विज्ञापन
मंच से प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:56 PM, 06-Oct-2023
पीएम मोदी की गारंटी चाइना माल की तरह- पीएम
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की गारंटी को चाइना माल की तरह बताया, उन्होंने कहा कि 15 लाख नहीं आए, देश में 45 सालों में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है, सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और उनके उद्योगपति दोस्त मौज कर रहे हैं। इससे पहले प्रियंका ने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा के शासन में हिंसा का राज था, बस्तर आने से लोग डरते थे, निर्दोष आदिवासियों को जेल में डाला दिया जाता था। कांग्रेस सरकार ने इन सबसे यहां के लोगों को निकालने का काम की। यहां किसान मजबूत हो रहे हैं।
02:50 PM, 06-Oct-2023
दोबारा सरकार बनी तो जाति जनगणना कराई जाएगी- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि हमारी सरकार दोबारा छत्तीसगढ़ में आएगी तो बिहार की तरह जाति जनगणना कराई जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि मैं इस मंच से घोषणा करती हूं कि हमारी सरकार फिर से छत्तीसगढ़ में आएगी तो 10 लाख आवास गरीबों को दिए जाएंगे
विज्ञापन
02:43 PM, 06-Oct-2023
485 में राशन भी मिलता था और सिलेंडर भी- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में आपको ₹60 का राशन मिलता था कि नहीं मिलता था, वो समय किसी को याद है? सिलेंडर का क्या दाम था 425₹, 60 का राशन मिलता था 485 में राशन भी मिलता था और सिलेंडर भी मिलता था। अभी कह रहे हैं राशन मुक्त दे रहे हैं लेकिन सिलेंडर कितने का दे रहे हो। 1125 रुपए से ₹1200 तक का सिलेंडर दे रहे हैं समझ रहे हैं आपके साथ कितना बड़ा धोखा हो रहा है। आपको कहा जा रहा है कि आपको राशन मुफ्त मिल रहा है पहले सरकार में आप जितना राशन के लिए देते थे यह सरकार उसे कई गुना ज्यादा आपसे वसूल ले रही है।
02:38 PM, 06-Oct-2023
मोदी जी क्यों नहीं करा रहे जाति जनगणना- प्रियका
प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी क्यों नही कर रहे जाती जनगणना। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में दोबारा आती है तो हम जाति जनगणना करेंगे। बिहार में जिस तरीके से जाति जनगणना हुई है उसी तर्ज पर हम छत्तीसगढ़ में भी जाति गणना करेंगे।
02:36 PM, 06-Oct-2023
प्रियंका का केन्द्र सरकार पर हमला
प्रियंका गांधी ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि विदेश की संपत्ति अपने उद्योगपति दोस्त को सौंप सकते हैं लेकिन आपको पैसा नहीं दे सकते हैं। क्योंकि जब नियत सही होती है जो जनता के लिए अच्छा होता है। देश भर में किसानों को मजबूत करने के बजाय कमर तोड़ी गई है। अडानी जी बड़े और उद्योगपति करोड़ों कमा रहे हैं और किसानों को कुछ नहीं मिलता।
02:27 PM, 06-Oct-2023
बस्तर एक अंतरराष्ट्रीय नाम बन गया है- प्रियंका
जनसभा में प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी ने कहा कि इंदिरा जी 1972 में बस्तर में आई थीं शायद आपने वो फ़ोटो देखी होगी जिसमें वह बस्तर की महिलाओं के साथ नाच रही थी। बस्तर से मेरा बहुत पुराना नाता है। इंदिरा जी ने उस समय जो कहा था, भूपेश बघेल आज उसे पूरा कर रहे हैं। स्वामी आत्मानंद जी के नाम से आज प्रदेशभर में विद्यालय, महाविद्यालय खोले गए हैं। आज बस्तर एक अंतरराष्ट्रीय नाम बन गया है। मॉडल बन गया है। छत्तीसगढ़ में आज देश का सबसे बड़ा मिलेट प्रोसेसिंग प्लांट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:25 PM, 06-Oct-2023
मेरे माता-पिता काफी बार बस्तर आए- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे परिवार का आपके साथ गहरा रिस्ता था। पंडित जवाहर लाल नेहरु ने आपकी हर समस्या को समझा। इंदिरा जी 1993 में बस्तर आई थीं। मेरे पिता मेरी माता काफी बार बस्तर आए और आपकी सममस्यों को समझने की कोशिश की।
02:18 PM, 06-Oct-2023
ठाकुर राम प्रसाद पोटाई की धरती है कांकेर- प्रियंका
प्रियंका ने कहा कि मां ककेशरी जी की जय, सींवाहनी जी की जय। प्रियंका ने कहा कि मुझे स्वतंत्रता सेनानी की याद आती है। ठाकुर राम प्रसाद पोटाई की धरती है। जिन्होंने बाबा साहब के साथ अपना योगदान निभाया।
02:16 PM, 06-Oct-2023
छत्तीसगढ़ी में प्रियंका गांधी ने जनता को किया जोहार
प्रियंका गांधी के मंच पर पहुंचते ही लोगों ने ताली बजाकर किया जोरदार स्वागत। छत्तीसगढ़ी में प्रियंका गांधी ने जनता को किया जोहार। कहा सभी भइया बहिनी मन ल जोहार।
02:11 PM, 06-Oct-2023
स्थानीय भाषा में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी - सीएम
सीएम भूपेश बघेल ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि स्थानीय भाषा में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन