फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2024: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण खत्म, यहां दिखाई दिया ग्रहण का शानदार नजारा

Thu, 03 Oct 2024 05:24 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 03 Oct 2024 05:24 AM IST
खास बातें

Surya Grahan 2024: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अब खत्म हो चुका है। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण 2 अक्तूबर की रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त हो चुका है। यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों और आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर में दिखाई दिया।

विज्ञापन
Surya Grahan 2 October 2024 in India Date Timings Sutak Kaal Time Solar Eclipse Effects On Rashi Daan Upay
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे रिंग ऑफ फॉयर भी कहते हैं। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:00 AM, 03-Oct-2024
क्या ग्रहण और नवरात्रि का दान एक है ?
  • साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। ऐसे में नवरात्रि के पर्व पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आप अपनी क्षमतानुसार दान करें।
  • आप चाहें, तो नवरात्रि के पहले दिन केले का दान भी कर सकती हैं। इससे धन धान्य में वृद्धि होती हैं।
04:00 AM, 03-Oct-2024
सूर्य ग्रहण का नवरात्रि पर प्रभाव पड़ेगा ?
साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। इसलिए ग्रहण का प्रभाव भी शारदीय नवरात्रि पर नहीं पड़ेगा। ऐसे में आप विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा कर सकते हैं।  
विज्ञापन
04:00 AM, 03-Oct-2024
सूर्य ग्रहण खत्म होते ही पहला काम क्या करें ?
सूर्य ग्रहण समाप्त होते ही सबसे पहले स्नान करें। फिर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। इसके बाद पूजा घर की सफाई करें, और भगवान को भी स्नान कराएं। इस दौरान खाना बनाते समय उसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डाल दें। ऐसा करना शुभ होता है।
 
03:54 AM, 03-Oct-2024
कहां-कहां दिख रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ?
साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों और आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के भी कुछ इलाकों से नजर आ रहा है।
03:54 AM, 03-Oct-2024
कितनी देर तक लगेगा सूर्य ग्रहण  ?
2 अक्तूबर 2024 रात 9 बजकर 13 मिनट से साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है। यह देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि करीब 6 घंटे 4 मिनट की होगी।
 
03:54 AM, 03-Oct-2024
ध्यान रखें ये एक बात
अगर ग्रहण लगा हो, तो भगवान की मूर्ति नहीं छुनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है। आप ग्रहण काल के बाद पूजा के स्थान को साफ करने के बाद मूर्ति छुएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:13 AM, 03-Oct-2024
ग्रहण में गर्भवती महिला सो सकती है या नहीं ?
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान सोने की भूल न करें। मान्यता है कि ग्रहण में सोने से होने वाले बच्चे को शारीरिक दोष हो सकता है। साथ ही बच्चे के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए ग्रहण के समय नहीं सोना चाहिए।
03:11 AM, 03-Oct-2024
गर्भवती महिलाएं करें ये उपाय
मान्यताओं के अनुसार गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के समय अपने इष्ट देव को याद करना चाहिए, और उनके मंत्रों का जाप करें। इससे मन शांत रहता है।

आप सूर्य देव के मंत्रों का जाप भी कर सकती हैं। मान्यता है कि इससे सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है।
03:11 AM, 03-Oct-2024
ग्रहण के बाद क्या दान करें ?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समाप्त हो जाने के बाद जरूरतमंदों को चने व गेहूं का दान करना चाहिए। इस दौरान गुड़, दाल और सफेद चीजों का दान करना अति शुभ होता है। इससे परिवार की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती हैं। आप वस्त्रों का दान भी कर सकते हैं। ध्यान रखें ये दान हमेशा स्नान के बाद ही करें।
02:34 AM, 03-Oct-2024
धनु राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव
धनु राशि के लिए सूर्य ग्रहण लकी साबित हो सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। इस समय आपको लाइफ पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में भी तरक्की के योग बन सकते हैं।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed