फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   Benefits of doing yoga

मानना पड़ेगा, बिना योग गुजारा नहीं

Sun, 15 Jul 2018 07:15 AM IST
स्वामी अवधेशानंद गिरी
स्वामी अवधेशानंद गिरी Updated Sun, 15 Jul 2018 07:15 AM IST
विज्ञापन
Benefits of doing yoga
वह एक ही है दूसरा कोई नहीं। सभी मानते हैं कि बिना किसी संतुलित व्यवस्था के यह दुनिया व्यवस्थित नहीं चल सकती। यह नियामक सत्ता ही ब्रह्म है। जगत में जो कुछ भी दिखाई, सुनाई, सुंघाई या स्पर्श आदि में आता है, वह सब मात्र ब्रह्म ही है। जिस प्रकार मिट्टी से बने पात्रों का अलग-अलग नाम और रूप होने पर भी मूल रूप मिट्टी ही होती है, इसी प्रकार जो भी जड़ या चेतन हैं, वह मूल रूप से ब्रह्म ही हैं।
विज्ञापन


पूरे ब्रह्मांड में द्रव्य या ऊर्जा है। ये दोनों भी बदलते रहते हैं। ब्रह्मांड में ऊर्जा के सिवा कुछ भी नहीं है। ‘ब्रह्मांड’ शब्द का प्रयोग इसलिए है कि यह ब्रह्म से परिपूर्ण एवं अंडाकार है। अध्यात्म विज्ञानी इस सृष्टि की उत्पत्ति नाद से मानते हैं, जबकि खगोल विज्ञानी विस्फोटक से मानते हैं, अर्थात सभी ग्रहों या पृथ्वी पर जो कुछ भी जड़-चेतन तत्व हैं, वे सूर्य या ब्रह्मांड के मूल तत्व से ही बने हैं। लेकिन नाम-रूप में भिन्नता होने पर भी मूल तत्व एक ही है और वह ब्रह्म है। कहा गया है कि एकोब्रह्म द्वितीयोनास्ति।
विज्ञापन


मरने के बाद शरीर जड़ तत्व प्रकृति में विलीन हो जाता है। ब्रह्म को निर्लिप्त, निराकार, निर्विशेष तथा निर्विकार कहा है। अध्यात्म शास्त्रियों ने इस ऊर्जा के जो तीन गुण बताए हैं- इसमें सत्, चित् और आनंद। इसी को परमात्मा के रूप में जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed