फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   advantages of dhanurasana in hindi

थायराइड की समस्या पर नियंत्रण पाने के लिए प्रतिदिन करें इस आसन का अभ्यास

Sun, 11 Apr 2021 08:57 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 11 Apr 2021 08:57 AM IST
विज्ञापन
advantages of dhanurasana in hindi
धनुरासन - फोटो : Social Media

धनुरासन एक ऐसा आसन है, जिसको करने पर शरीर की मुद्रा धनुष के समान दिखाई देती है इसलिए इसे धनुरासन कहा जाता है। धनुरासन दो प्रकार के होते हैं, पूर्ण धनुरासन और अर्ध धनुरासन। पूर्ण धनुरासन करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है लेकिन नियमित अभ्यास से इसे किया जा सकता है। अर्ध धनुरासन सभी के लिए करना आसान है। धनुरासन महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी है। आइए जानते हैं अशोक सिंह सैंगर, आदर्श योग सेंटर, इंदौर से धनुरासन करने का सही तरीका और उससे होने वाले लाभ।

विज्ञापन

धनुरासन करने का तरीका
धनुरासन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। घुटनों को मोड़ते हुए कमर के पास ले आएं और अपने हाथ से दोनों टखनों को पकड़ें। अब अपने सिर, छाती और जांघ को ऊपर की ओर उठाएं।  अपने शरीर के भार को पेट के निचले हिस्से पर लेने का प्रयास करें। पैरों को पकड़कर आगे की ओर शरीर को खींचने की कोशिश करें। अपनी क्षमतानुसार लगभग 15-20 सेकेंड तक इस आसन को करें। 

विज्ञापन

धनुरासन के लाभ
धनुरासन को नियमित करने से थायराइड की समस्या में बहुत लाभ मिलता है। इस आसन को करने से पेट पर जोर पड़ता है जिससे कि  पाचनतंत्र बेहतर होता है। पाचनतंत्र ठीक होने के साथ ही अपच, अजीर्ण और पेट के विकार भी दूर होते हैं। पेट का मोटापा कम करने के लिए भी यह आसन बहुत अच्छा है। जिन लोगों को ज्यादा भूख लगती है या भूख ही नहीं लगती है, उन्हें भी इस आसन के अभ्यास से फायदा पहुंचता है। महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमितता दूर होती है। इसको करके रीढ़ की हड्डियों की मजबूत किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग धनुरासन न करें
जिन लोगों को कमर में दर्द है, पेट में दर्द और छाले हो, माइग्रेन अथवा सिरदर्द होने पर , उच्च और निम्न रक्तचाप की समस्या में  इस आसन को करने से परहेज करें। गर्भवती महिलाएं भी इस आसन का अभ्यास न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed