फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   World Water Day 2025 Significance Theme Know How To Save Water in hindi

World Water Day 2025: 22 मार्च को मनाया जा रहा है विश्व जल दिवस, जानिए पानी बचाने के तरीके

Fri, 21 Mar 2025 06:21 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 21 Mar 2025 06:21 PM IST
सार

विश्व जल दिवस 2025 की थीम ' ग्लेशियर संरक्षण ' है। विश्व जल दिवस के मौके पर पानी की कमी को दूर करने के लिए जल संरक्षण के प्रभावी तरीकों के बारे में जानिए।

विज्ञापन
World Water Day 2025 Significance Theme Know How To Save Water in hindi
वन दिवस 2025 - फोटो : Adobe

विस्तार

World Water Day 2025 

विज्ञापन


जल ही जीवन है, जल है तो कल है...

ये नारा आपने सुना होगा। लेकिन ये सिर्फ नारा मात्र नहीं है, बल्कि सच्चाई भी यही है। दुनिया में सिर्फ तीन फीसदी से कम ताजे पानी के स्त्रोत हैं और यह आंकड़ा कम ही होता जा रहा है।

तेजी से जनसंख्या वृद्धि, शहरीकरण, कृषि उद्योग और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में पानी की बढ़ती जरूरत के कारण जल की मांग बढ़ती जा रही है। हालांकि जलवायु परिवर्तन, वर्षा के बदलने के पैटर्न और मौसम संबंधित घटनाओं के कारण पानी की कमी भी बढ़ रही है। विश्व पानी के संकट से जूझ रहा है। इसके कारण भविष्य खतरे में पड़ सकता है। जल संरक्षण के उद्देश्य से हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। विश्व जल दिवस 2025 की थीम ' ग्लेशियर संरक्षण ' है। विश्व जल दिवस के मौके पर पानी की कमी को दूर करने के लिए जल संरक्षण के प्रभावी तरीकों के बारे में जानिए।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



जल संरक्षण के घरेलू उपाय

  • वाॅशिंग मशीन पूरी क्षमता से चलाएं।
  • नल में अगर लीक है या नल में पानी का प्रवाह अधिक तेज हैं तो उसे ठीक करें।
  • सुबह ब्रश करते वक्त पानी बंद रखें।
  • जब शेविंग कर रहे हों तो नल से पानी बहते न रहने दें।
  • घरेलू स्तर पर सोख्ता गड्ढा बनाएं।

 
पानी बचाने के अन्य तरीके
 

  • ताजे पानी का उपयोग सोच-समझकर करें।
  • पीने के पानी को सुरक्षित रूप से संभालें और संग्रहित करें।
  • गंदे पानी का विवेकपूर्ण प्रबंधन करें।
  • सामुदायिक कार्रवाई मायने रखती है।
  • घर पर न्यूनतम गंदा पानी उत्पन्न करें।
  • विभिन्न प्रयोजनों के लिए गंदे पानी का पुन: उपयोग करें।
  • इस्तेमाल किया हुआ पानी बर्बाद नहीं होना चाहिए।

 

 

Down Syndrome: बच्चों को 'अपंग' बना सकती है ये लाइलाज बीमारी, ऐसे लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान




जल संरक्षण का समाधान

किन किन माध्यमों से जल बचा सकते हैं, इसके तरीके तो पता होते हैं लेकिन जल बचाने का समाधान क्या है।

  • किसी भी समस्या पर चर्चा करके उसका समाधान तलाशा जाता है। नल को बंद रखकर बेवजह पानी बर्बाद नहीं करना चाहिए, ये बात अपने बच्चे के साथ ही अन्य लोगों को समझाएं।
  • ऐसे लोगों का उदाहरण तलाश करें जो जलवायु परिवर्तन से निपटने के तरीकों पर काम कर रहे हैं।
  • समाचारों या अपने समुदाय में देखी गई सकारात्मक और प्रेरक कहानियों पर चर्चा करें।
  • इस बारे में बात करें कि एक परिवार के रूप में आप क्या कदम उठा रहे हैं, जैसे अपने घर में कचरा कम करना, पानी बचाना, रीसाइक्लिंग करना या बेवजह लाइट्स और उपकरणों को बंद करना। इससे इस विचार को सुदृढ़ करने में मदद मिलती है कि जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद के लिए हर कोई कुछ न कुछ कर सकता है।
  • अन्य उपायों के बारे में चर्चा करें जिन्हें आप परिवार या समुदाय के रूप में उठा सकते हैं। आप कार लेने के बजाय पैदल चलना या बाइक चलाना चुन सकते हैं या आप एक पेड़ लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed