{"_id":"5cb71803bdec2256d212bf71","slug":"world-heritage-day-2019-reason-importance-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"world heritage day 2019: विश्व की धरोहरों को संजोने का इतिहास","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
world heritage day 2019: विश्व की धरोहरों को संजोने का इतिहास
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 18 Apr 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया भर में ऐतिहासिक विरासतों का जश्न मनाने के लिए हर साल एक खास दिन मनाया जाता है, जिसे विश्व विरासत दिवस कहते हैं। यह 18 अप्रैल को विश्व धरोहर स्थलों और स्मारकों के इतिहास और विविधता के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य इस क्षेत्र के सभी संबंधित संगठनों के प्रयासों को पहचानना भी है। इनमें आर्किटेक्ट, इंजीनियर, सिविल इंजीनियर, कलाकार और पुरातत्वविद शामिल हैं।
2 of 5
1982 में स्मारक और स्थल अंतर्राष्ट्रीय परिषद (ICOMOS) ने 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के रूप में घोषित किया। इस दिन का एक और नाम 'द इंटरनेशनल डे फॉर मॉन्यूमेंट एंड साइट्स' है। इसे 1983 में यूनेस्को की महासभा द्वारा पहचान मिली थी। विश्व धरोहर दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में विभिन्न स्थलों की सुरक्षा के महत्व पर जोर देना है, जिन्होंने विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त किया है।
3 of 5
TajMahal
वर्ल्ड हेरिटेज साइट को प्राकृतिक या मानव निर्मित क्षेत्र या एक संरचना के रूप में परिभाषित किया गया है। जिसका अंतर्राष्ट्रीय महत्व है और जिसे विशेष सुरक्षा की आवश्यकता है। यूनेस्को का मानना है कि वर्ल्ड हेरिटेज के रूप में वर्गीकृत साइटें सांस्कृतिक और भौतिक महत्व रखती हैं। आज, दुनिया भर में कुल 1,092 यूनेस्को विश्व विरासत स्थल हैं, जिनमें से 845 सांस्कृतिक, 209 प्राकृतिक और 38 अन्य हैं। इनमें से 55 खतरे में हैं, जिसमें यीशु का जन्मस्थान, चर्च ऑफ द नैटलीटी और बेथलहम का तीर्थयात्रा मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विश्व की विरासतों में भारत छठे स्थान पर है। कुछ ऐसे देश भी हैं जहां की विरासत खतरे में हैं। इन देशों में अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप आदि शामिल हैं। विश्व में कुल 36 प्रतिशत विरासत खतरे में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विश्व विरासत दिवस 2019 का विषय ग्रामीण परिदृश्य है। ग्रामीण इलाको में स्थित धरोहरों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए संपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।आज के दिन आमतौर पर, स्थानीय और विदेशी विशेषज्ञों और व्यक्तित्वों को सांस्कृतिक केंद्रों में सेमिनारों के लिए आमंत्रित किया जाता है। इसके अलावा, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में योगदान देने वाले संगठनों या लोगों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार भी दिया जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।