फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   When Is Chocolate Day in Feb 2025 History Significance and Importance in Hindi

Chocolate Day 2025: 9 फरवरी को क्यों मनाते हैं चॉकलेट डे? जानिए इस दिन का इतिहास, कारण और महत्व

Sat, 08 Feb 2025 12:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 08 Feb 2025 12:54 PM IST
सार

 चॉकलेट को प्यार और खुशी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे वैलेंटाइन वीक में खास जगह दी गई है। आइए जानते हैं चॉकलेट डे मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई, वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट डे को शामिल करने की वजह और महत्व क्या है।  

विज्ञापन
When Is Chocolate Day in Feb 2025 History Significance and Importance in Hindi
चॉकलेट डे मनाने की वजह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

When Is Chocolate Day in Feb 2025: वैलेंटाइन सप्ताह का तीसरा दिन रिश्ते में मिठास घोलने के लिए चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। चॉकलेट डे हर साल 9 फरवरी को मनाते हैं। इस दिन लोग अपने प्रियजनों, दोस्तों या क्रश को चॉकलेट देकर अपने प्यार और स्नेह का इजहार करते हैं।  हालांकि ये दिन सिर्फ तोहफा देने के लिए नहीं है, बल्कि रिश्तों में मिठास घोलने और प्यार जताने का मौका है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि छोटी-छोटी चीजें भी किसी को खुश कर सकती हैं। चॉकलेट को प्यार और खुशी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे वैलेंटाइन वीक में खास जगह दी गई है। आइए जानते हैं चॉकलेट डे मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई, वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट डे को शामिल करने की वजह और महत्व क्या है।  

विज्ञापन


चॉकलेट डे का इतिहास

16वीं शताब्दी में यूरोप में चॉकलेट की लोकप्रियता बढ़ी और इसे प्रेम और खुशी से जोड़कर देखा जाने लगा। धीरे-धीरे चॉकलेट प्रेम प्रस्तावों और खास मौकों का हिस्सा बन गई। 
विज्ञापन


Propose Day 2025: क्रश को प्रपोज करने जा रहे हैं तो ऐसे हों तैयार, जवाब हां ही आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


चॉकलेट का तीखा स्वाद

पहले चॉकलेट का स्वाद तीखा होता था। अमेरिका में कोको के बीच को पीसकर कुछ मसाले और मिर्च मिलाकर तीखी चॉकलेट बनाई जाती थी। कोको के पेड़ की खोज अमेरिका के वर्षा वनों में 2000 पूर्व में की गई थी। उस समय पेड़ की फलियों में जो बीज होते थे, उसने चॉकलेट बनाई जाती थी। माना जाता है कि चॉकलेट की शुरुआत मध्य अमेरिका और मैक्सिको के लोगों ने की। बाद में स्पेन और फिर पूरे विश्व में चॉकलेट प्रसिद्ध हुई। वैलेंटाइन वीक में इसे जोड़ने का मकसद रिश्तों को मिठास और प्यार से भरना है।  

चॉकलेट डे मनाने का कारण और महत्व
 

  • चॉकलेट की मीठा स्वाद प्यार और दोस्ती में भी मिठास लाने का प्रतीक है। यह दिन लोगों को रिश्ते मजबूत करने और गलतफहमियां दूर करने का मौका देता है।  
  • चॉकलेट खाने से सेरोटोनिन और डोपामाइन नामक हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जो मूड को अच्छा बनाते हैं और खुशी देते हैं।  
  • अगर आप अपने क्रश को अपनी भावनाएं बताना चाहते हैं तो चॉकलेट डे पर उन्हें चॉकलेट देकर दोस्ती और प्यार की शुरुआत कर सकते हैं।  
  • चॉकलेट स्ट्रेस को कम करने में मदद करती है। इसलिए चॉकलेट गिफ्ट करके आप अपने पार्टनर या दोस्तों को अच्छा महसूस करा सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed