अपनी अलौकिक सुंदरता और खूबसूरती के लिए लद्दाख देश- दुनिया में प्रसिद्ध है। लद्दाख को भारत का मुकुट कहा जाता है। आज हम आपको लद्दाख के पहाड़ों के बीच में बसी नुब्रा घाटी के बारे में बताने जा रहे हैं। नुब्रा घाटी ऊंची पहाडियों से घिरी है। नुब्रा का मतलब "फूलों की घाटी" होता है। इस घाटी को "लद्दाख के बाग" के नाम से भी जाना जाता है। यह घाटी "गुलाबी" और "पीले जंगली गुलाबों" से सजी है।
{"_id":"5f0f1038b624865b0d3f810c","slug":"nubra-valley-ladakh-beautiful-tourist-places-to-visit-explore-during-summer-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक दृश्यों से सजी है नुब्रा घाटी, \"लद्दाख के बाग\" के नाम से है मशहूर ","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
प्राकृतिक दृश्यों से सजी है नुब्रा घाटी, "लद्दाख के बाग" के नाम से है मशहूर
Fri, 30 Oct 2020 09:06 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Fri, 30 Oct 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ों के बीच में बसी नुब्रा घाटी- फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुब्रा घाटी प्राकृतिक दृश्यों से सजी है- फाइल फोटो
- फोटो : Getty Images
प्राकृतिक दृश्यों से सजी है घाटी
- नुब्रा घाटी प्राकृतिक दृश्यों से सजी है। इस घाटी की रेत, पहाड़ियां यहां की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करती है। यहां का मौसम काफी ठंडा रहता है। नुब्रा घाटी श्योक नामक दो नदियों के बीच में बसी है। यहां की संस्कृति भी काफी अलग है।
नुब्रा घाटी जाने के लिए सड़क मार्ग से होकर जाना होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Getty Images
लेह से नुब्रा का सफर
- नुब्रा घाटी जाने के लिए सड़क मार्ग से होकर जाना होता है। सबसे पहले राष्ट्रीय मार्ग से खर्दुंग ला तक सफर किया जाता है। उसके बाद खर्दुंग गांव से होते हुए श्योक घाटी तक सफर किया जाता है। नुब्रा घाटी जाने से पहले यात्रियों को दो दिन के लिए लेह में रुकना होता है। एक बार जब यात्री यहां के वातावरण में ढल जाते हैं, तब आगे की यात्रा कर सकते हैं। इस यात्रा में आपको खूबसूरत सड़के मिलेंगी जो आपका दिल जीत लेंगी। नुब्रा घाटी के करीब पहुंचने पर आपको रेत के टीलों के साथ सुनसान सड़क मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये जगह बेहद ही सुंदर है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Getty Images
डिस्किट और हंडर
- डिस्किट और हंडर नुब्रा घाटी का व्यापारिक केंद्र है। ये जगह बेहद ही सुंदर है। आपको डिस्किट और हंडर में रुकने के लिए आसानी से होटल, होम स्टे, रिसॉर्ट और टेंट मिल जाएंगे। यहां का वातावरण भी काफी शांत है। इस जगह पर दो कूबड़ वाले ऊंट देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
नुब्रा घाटी जाने का सबसे सही समय मई से सितंबर के मध्य का रहता है- फाइल फोटो
- फोटो : Getty Images
नुब्रा घाटी जाने का सबसे सही समय
- नुब्रा घाटी जाने का सबसे सही समय मई से सितंबर के मध्य का रहता है। सर्दियों के मौसम में यहां जाना थोड़ा मुश्किल रहता है।