फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Jagannath Rath Yatra 2024 Odisha Famous Temples Near Jagannath Puri Temple

Jagannath Rath Yatra 2024: जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए जा रहे हैं ओडिशा, इन प्रसिद्ध मंदिरों के भी करें दर्शन

Sun, 07 Jul 2024 10:42 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 07 Jul 2024 10:42 AM IST
सार

जो यात्री सुदूर जगहों से रथ यात्रा में शामिल होने के लिए ओडिशा पहुंच रहे हैं वो इस यात्रा को सिर्फ जगन्नाथ मंदिर तक सीमित न करें। भुवनेश्वर और आसपास कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिसके दर्शन करने भी आप जा सकते हैं।  

विज्ञापन
Jagannath Rath Yatra 2024 Odisha Famous Temples Near Jagannath Puri Temple
लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर - फोटो : Instagram

विस्तार

Jagannath Rath Yatra 2024: 7 जुलाई 2024 से विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा आरंभ हो रही है। ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा की शुरुआत होती है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। रथ यात्रा में शामिल होने के लिए देशभर से पर्यटक ओडिशा पहुंच रहे हैं। इस दौरान जगन्नाथ पुरी मंदिर के आसपास काफी भीड़ हो जाती है। जो यात्री सुदूर जगहों से रथ यात्रा में शामिल होने के लिए ओडिशा पहुंच रहे हैं वो इस यात्रा को सिर्फ जगन्नाथ मंदिर तक सीमित न करें। भुवनेश्वर और आसपास कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिसके दर्शन करने भी आप जा सकते हैं।  

विज्ञापन


लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर स्थित है। लिंगराज मंदिर पुरी के जगन्नाथ मंदिर का सहायक शिव मंदिर है। मान्यता है कि जगन्नाथ मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु लिंगराज मंदिर में दर्शन करके अपनी यात्रा को पूरा करते हैं। इस मंदिर में भगवान शिव हरिहर रूप में विराजमान हैं, यानी शिव और विष्णु एक संयुक्त रूप में विराजमान हैं। लिंगराज मंदिर कलिंग और देउला शैली से निर्मित है। मंदिर को चार भागों में बांटा गया है, जिसमें गर्भ गृह, यज्ञ शाला, भोग मंडप और नाट्यशाला शामिल है। इसके साथ ही मंदिर के आंगन में देवी भगवती को समर्पित एक छोटा सा मंदिर बना है।
विज्ञापन


मुक्तेश्वर मंदिर, भुवनेश्वर

भुवनेश्वर में ही 10वीं शताब्दी में निर्मित मुक्तेश्वर मंदिर स्थित है। मंदिर कलिंग शैली का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस मंदिर के शीर्ष पर देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं, जिस में बौद्ध प्रभाव नजर आता है। वहीं मंदिर की एक खास बात ये है कि यहां जो तोहण और मेहराब बंधे हैं, जिसे महिलाओं के गहनों और दूसरे जटिल आभूषणों से तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jagannath Rath Yatra 2024 Odisha Famous Temples Near Jagannath Puri Temple
कोणार्क सूर्य मंदिर - फोटो : instagram

सूर्य मंदिर, कोणार्क

ओडिशा के सबसे आकर्षित गंतव्यों में से एक कोणार्क है। कोणार्क में स्थित सूर्य मंदिर भारत के सात अजूबों में से एक माना जाता है। साथ ही यूनेस्को ने सूर्य मंदिर कोणार्क को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया है। मंदिर की नक्काशी देखने के लिए दूरदराज से लोग यहां आते हैं। मंदिर में भगवान सूर्यनारायण विराजमान हैं । मंदिर के चारों तरफ 12 रथ के पहिए लगे हैं, जिसे सात घोड़े खींच रहे हैं। इस रथ में सूर्य देवता विराजमान हैं। मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में करवाया गया था।


राजरानी मंदिर, भुवनेश्वर

राजधानी भुवनेश्वर में राजरानी मंदिर भी है। इस मंदिर को प्रेम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर की नक्काशी कामुक जोड़ों से परिपूर्ण है। इसके अलावा मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह को दर्शाती मूर्तियां भी हैं। हालांकि मंदिर के गर्भगृह में कोई चित्र नहीं है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण भी तभी हुआ था, जब जगन्नाथ मंदिर बना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed