फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Ethiopia Has 13 Months In A Year Follow ancient Geez Calendar

Ethiopia: इस देश में एक साल में होते हैं 13 महीने, चौंका देगा यहां का कैलेंडर

Sun, 29 Jun 2025 04:42 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 29 Jun 2025 04:42 PM IST
सार

Ethiopia Unique Calendar: इथियोपिया पूर्वी अफ्रीका में स्थित देश है। यह देश हाॅर्न आफ अफ्रीका में स्थित है और चारों तरफ से भूमि से घिरा है। इस देश के दक्षिण में केन्या, पूर्व में सोमालिया और पश्चिम से दक्षिण में सूडान जैसे देश हैं।

विज्ञापन
Ethiopia Has 13 Months In A Year Follow ancient Geez Calendar
इथियोपिया - फोटो : instagram

विस्तार

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि आप एक ऐसे देश में जा रहे हैं जहां एक साल 12 महीने का नहीं बल्कि 13 महीने का होता है। इस देश के अलग कैलेंडर के कारण यह दुनिया के अन्य देशों की तुलना में 7 साल पीछे चल रहा है? अगर नहीं तो अब जानिए इथियोपिया के बारे में, जो अपने अनोखे Ge’ez कैलेंडर के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। इथियोपिया पूर्वी अफ्रीका में स्थित देश है। यह देश हाॅर्न आफ अफ्रीका में स्थित है और चारों तरफ से भूमि से घिरा है। इस देश के दक्षिण में केन्या, पूर्व में सोमालिया और पश्चिम से दक्षिण में सूडान जैसे देश हैं।

विज्ञापन


क्यों हैं 13 महीने?

इथियोपिया में साल 12 नहीं बल्कि 13 महीनों में बंटा होता है। पहले 12 महीने 30-30 दिनों के होते हैं 13वां महीना पैग्यूम होता है, जिसमें लीप ईयर के आधार पर पांच या छह दिन होते हैं। यह सिस्टम प्राचीन Ge’ez कैलेंडर पर आधारित है, जो आज भी वहां की धार्मिक, सांस्कृतिक और कृषि गतिविधियों में प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन


न्यू ईयर कब मनाते हैं?

जब पूरी दुनिया जनवरी में नया साल मना रही होती है, तब इथियोपिया में नया साल 11 सितंबर  (या लीप ईयर में 12 सितंबर) को मनाया जाता है। यह त्यौहार न केवल एक संस्कृतिक उत्सव है, बल्कि वहां के लोगों के लिए नई शुरुआत का प्रतीक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों है दुनिया से 7 साल पीछे?

इथियोपिया में 13 महीने का वर्ष होने के कारण जहां दुनिया भर के देश 2025 में हैं, वहीं इथियोपिया अब भी 2017-2018 में जी रहा है। इसका कारण है यीशु मसीह के जन्म की अलग-अलग समय गणना। इथियोपिया में प्रयुक्त कैलेंडर के अनुसार, यीशु का जन्म 7-8 साल बाद माना गया है। यही वजह है कि इथियोपिया बाकि देशों से सात साल पीछे है।


क्या है Ge'ez कैलेंडर?

Ge’ez कैलेंडर सिर्फ समय बताने का तरीका नहीं, बल्कि वहां के इथियोपिया आॅर्थोडोक्स चर्च, ग्रामीण जीवन, और त्यौहारों का आधार है। वहां के लोग इसे गर्व के साथ अपनाते हैं और इसी के अनुसार जीवन जीते हैं। इथियोपिया हमें याद दिलाता है कि कैलेंडर भी इंसानों की बनावट है, जो उनके संस्कार, परंपरा और विश्वास से जुड़ा होता है। जब आप इस देश की यात्रा करेंगे, तो लगेगा जैसे आप न केवल एक नई संस्कृति में जा रहे हैं, बल्कि समय की रफ्तार को भी एक नया रूप दे रहे हैं।
  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed