फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   chhath puja delhi ghats locations with details

Chhath Puja Delhi Ghats: दिल्ली के इन घाटों पर धूमधाम से मनाया जाता है छठ का पर्व, परिवार संग जाएं घूमने

Sun, 26 Oct 2025 10:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 26 Oct 2025 10:08 AM IST
सार

Chhath Puja Delhi Ghats: अगर आप दिल्ली या उसके आस-पास रहते हैं  और छठ पूजा देखने का मन है, तो यहां कई ऐसे घाट बनाए जाते हैं, जहां आप जाने का प्लान कर सकते हैं। 

विज्ञापन
chhath puja delhi ghats locations with details
Chhath puja 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

Chhath Puja Delhi Ghats: छठ पूजा की पंरपरा अब केवल बिहार-उत्तर प्रदेश की ही परंपरा नहीं रही, अब दिल्ली-एनसीआर में भी ये पवित्र पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इसके लिए राजधानी के किनारे-किनारे बनाये गए घाटों पर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय हजारों व्रती निर्जला व्रत रखकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करती हैं।
विज्ञापन


इसके लिए यमुना तट पर ये घाट विशेष रूप से सजाये-संवरे जाते हैं, पंडाल, रोशनी, सुरक्षा एवं सफाई की विशेष व्यवस्था की जाती है। चाहे आप श्रद्धालु हों या उत्सव देखना चाहते हों तो दिल्ली के घाट देखने लायक हैं। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली के पांच ऐसे प्रमुख घाट जहां छठ पूजा में शामिल होना एक यादगार अनुभव बन सकता है।
विज्ञापन


ITO यमुना घाट

ये दिल्ली का एक बहुत प्रसिद्ध घाट है और छठ पूजा के दौरान विशेष रूप से तैयार किया जाता है। यहां प्रशासन द्वारा सुरक्षा, लाइटिंग और सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की जाती है। यहां जाना है तो आज सूर्यास्त के पहले पहुंचे ताकि अर्घ्य और घाट की सजावट का पूरा अनुभव ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगमबोध घाट दिल्ली

यमुना के किनारे स्थित ये घाट अपने पारंपरिक रूप से जाना जाता है। यहां भीड़ थोड़ी कम होती है इसलिए शांति से पूजा-आराधना संभव है। ऐसे में अगर आप फोटो खींचना चाहते हैं तो यहां समय से पूर्व आएं क्योंकि शाम होते-होते भीड़ बढ़ जाती है। अपनी जगह बनाकर आप यहां के भव्य माहौल को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।

वजीराबाद ब्रिज घाट

 प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध ये घाट लोगों का बेहद पसंदीदा है। सुबह के समय सूर्योदय का दृश्य विशेष रूप से सुंदर होता है। ऐसे में आप छठ पूजा का अनुभव लेने के लिए आप वजीराबाद ब्रिज घाट जा सकते हैं।

कालिंदी कुंज घाट

दिल्ली का ये घाट अपनी रोशनी, सजावट और उत्सव-माहौल के लिए प्रसिद्ध है। यहां शाम को अर्घ्य देने का अनुभव बहुत ही यादगार होता है। यहां जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले से पार्किंग की जगह तलाश कर लें, वरना आपको दिक्कत हो सकती है।  


कुदेशिया घाट

ये दिल्ली का एक साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित घाट है, जहां छठ पूजा के मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु जमा होते हैं। परिवार-संग सुरक्षित रूप से पूजा करने के लिए उपयुक्त स्थान है।बच्चों-के साथ जाने वालों के लिए बेहतर विकल्प क्योंकि भीड़ अपेक्षाकृत नियंत्रित होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed