Bartan Bazar: एशिया का सबसे सस्ता बर्तन बाजार! जहां मिलता है 5-10 रुपये में सामान
Wholesale Utensils Market : दिल्ली के सदर बाजार स्थित डिप्टी गंज मार्केट एशिया का सबसे बड़ा और सस्ता बर्तन बाजार है। यहां हर तरह के बर्तन बहुत कम दामों में मिल जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bartan Bazar: शादी हो या नई गृहस्थी बसा रही हों, आपके किचन में ढेर सारे बर्तनों की जरूरत होती है। बाजार में तरह-तरह के बर्तन उपलब्ध हैं। स्टील के बर्तनों से लेकर, पीतल, तांबा और एल्यूमिनियम के बर्तन घरों में उपयोग होते हैं। ऐसे में अलग-अलग दुकानों से अलग-अलग तरह के बर्तन मिलते हैं जिनका रेट में कम ज्यादा हो सकता है। लेकिन अगर आप हर तरह के बर्तन किसी एक ही जगह पर चाहते हैं, वो भी बहुत कम दाम में तो भारत की एक बाजार सबसे बेस्ट जगह है। ये एशिया की सबसे बड़ी और सस्ती बर्तन की बाजार मानी जाती है। यहां एक-एक दुकान नहीं, बल्कि पूरी गली में स्टील, तांबा और एल्यूमिनियम की चमक बिखरी है। आइए जानते हैं सबसे सस्ती बर्तनों की बाजार कहां है?
दिल्ली के सदर बाजार इलाके में स्थित डिप्टी गंज को एशिया का सबसे बड़ा और सस्ता बर्तन बाजार माना जाता है। यहां सदियों पुरानी कारोबारी परंपरा आज भी जारी है। शादी-ब्याह की खरीदारी हो, होटल–रेस्तरां का थोक ऑर्डर हो या फिर घर की रोज़मर्रा जरूरत हो, यह बाज़ार हर बजट और हर जरूरत का जवाब देती है। यहां जमकर मोलभाव होता है।
डिप्टी गंज क्यों खास है?
- इस बाजार में थोक से खुदरा तक सब कुछ मिलता है। यहां थोक व्यापारी भी हैं और खुदरा ग्राहक भी। होटल, ढाबे, कैटरर और दुकानदार, सब यहीं से माल उठाते हैं।
- हर धातु, हर डिजाइन जैसे स्टील, पीतल, तांबा, कांसा, एल्यूमिनियम, कुकर, कढ़ाही, परात, थाली, ग्लास, पूजा के बर्तन, इंडस्ट्रियल किचन इक्विपमेंट आदि सब कुछ एक जगह मिल जाता है।
- इस बाजार की कीमतें सुनकर आप चौंक जाएंगे। ब्रांडेड शोरूम से 20–40% तक सामान सस्ता मिल जाता है। बड़े ऑर्डर पर रेट और भी गिरते हैं।
- यहां पीढ़ियों का कारोबार चलता है। कई दुकानें तीसरी–चौथी पीढ़ी चला रही हैं। यही कारण है कि क्वालिटी पहचान में गलती नहीं होती।
कब जाएं और कैसे खरीदें?
खरीदारी का सबसे अच्छा समय- सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहता है। सोमवार–शनिवार बाज़ार खुला रहता है। हालांकि त्योहारों में यहां बहुत अधिक भीड़ रहती है।
मोलभाव ज़रूरी- यहाँ मोलभाव एक कला हैय़ थोड़ा धैर्य, थोड़ी मुस्कान और सही रेट मिल जाता है।
क्वालिटी चेक-वज़न, फिनिश और ग्रेड ज़रूर देखें। तांबे–पीतल में टिन कोटिंग की पुष्टि करें।
सदर बाजार कैसे पहुंचें?
अगर आप मेट्रो से जा रहे हैं तो चांदनी चौक या तिस हज़ारी मेट्रो स्टेशन पहुंचे। यहां से ऑटो या ई-रिक्शा आसानी से मिल जाता है। सदर बाज़ार क्षेत्र में पार्किंग सीमित है, इसलिए खुद के परिवहन की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट बेहतर रहेगा।