फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश-दुनिया में मशहूर है यहां की मिठाई, मंदिरों के लिए भी जाना जाता है उत्तराखंड का ये शहर

Sat, 29 Aug 2020 09:08 AM IST
Yogesh Joshi योगेश जोशी
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
almora uttarakhand beautiful places to visit famous bal mithai

देवताओं की भूमि उत्तराखंड बेहद ही खूबसूरत जगह है। इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है। आज हम आपको उत्तराखंड की एक बहुत खूबसूरत जगह अल्मोड़ा  के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं मंडल में स्थित ये खूबसूरत जगह हिमालय श्रंखला की एक पहाड़ी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। यह नगर पहाड़ी के दोनों ओर पर्वत-चोटी पर बसा हुआ है। आइए, आज हम आपको इस खूबसूरत जगह के बारे में विस्तार से बताते हैं.....


 
almora uttarakhand beautiful places to visit famous bal mithai

शिक्षा का केंद्र है अल्मोड़ा 

  • अल्मोड़ा को शिक्षा का केंद्र भी कहा जाता है। दूर- दराज पहाड़ से यहां लोग पढ़ाई करने के लिए आते हैं। ये नगर सड़क मार्ग से पूरे कुमाऊं क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जिस वजह से लोग यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय का सबसे बड़ा कैंपस भी इसी नगर में है। यहां पर मेडिकल कॅालेज का भी निर्माण कार्य चल रहा है।

 

almora uttarakhand beautiful places to visit famous bal mithai

अल्मोड़ा की शोभा बढ़ाते हैं यहां के मंदिर

  • अल्मोड़ा मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। यहां पर आध्यातम का अनुभव होता है। नंदा देवी मंदिर यहां के प्रमुखों मंंदिरों में एक है। हर साल सितंबर, अक्तूबर में इस मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। नगर से कुछ दूर पर ग्वेल देवता का मंदिर है, जिन्हें न्याय का देवता भी कहा जाता है। इस मंदिर में लोग भगवान को चिठ्ठी लिख मनोकामना पूरी होने की कामना करते हैं। मनोकामना पूरी होने पर यहां पर घंटी चढ़ाने की परंपरा है। इसके अलावा भी यहां कई मंदिर हैं- जागेश्वर धाम, गैराड़ ग्वेल देवता का मंदिर। अल्मोड़ा नगर की बात की जाए तो ये नगर मंदिरों से घिरा हुआ है। इन मंदिरों की खूबसूरती देखते ही बनती है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
almora uttarakhand beautiful places to visit famous bal mithai

यहां का चर्च भी कई साल पुराना

  • अल्मोड़ा नगर में स्थित चर्च ब्रिटिश कालीन है। ये खूबसूरत चर्च इस नगर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। 


 

विज्ञापन
almora uttarakhand beautiful places to visit famous bal mithai

दुनिया में मशहूर है यहां की मिठाई

  • अल्मोड़ा की बाल मिठाई देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। सिर्फ बाल मिठाई ही नहीं यहां की और मिठाईयां भी काफी स्वादिष्ट होती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed