सर्वेः तीन में से एक महिला को आते हैं अश्लील कॉल और मैसेज, जानें किस तरह करती हैं खुद का बचाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रूकॉलर द्वारा एक सर्वे किया गया है जिसमें यह बात सामने आई है कि देश में हर तीन में से एक महिला को मोबाइल पर अश्लील कॉल और मैसेज आते हैं। इन मैसेजों में कंटेट सेक्सुअल होता है। सर्वे में शामिल महिलाओं में से 52 फीसदी महिलाओं को हफ्ते में एक बार कॉल आती है। इन कॉल में 74 फीसदी ऐसे कॉल होते हैं जिन्हे महिलाएं नहीं जानती हैं। 23 फीसदी कॉलर ऐसे होते हैं जो महिलाओं को स्टॉक करते हैं। कुछ लोग महिला की मर्जी के खिलाफ उसे सेक्सुअल कंटेट भेजते रहते हैं। महिलाओं को संदेश व कॉल के जरिए परेशान सबसे ज्यादा दिल्ली में किया जाता है।
इस सर्वे के दौरान कई महिलाओं से बात की गई तो पाया गया कि करीब 80 फीसदी महिलाओं को इन सब चीजों से गुस्सा आता है तो 37 फीसदी महिलाएं इन मैसेजों व कॉल से डर जाती हैं। सर्वे में शामिल महिलाओं में से 53 फीसदी महिलाओं ने बताया कि उन्हें लगभग रोज फ्रॉड कॉल भी आती हैं। सर्वे में यह भी बताया गया कि 74 फीसदी महिलाएं इस तरह के कॉल व मैसेज को रोकने के लिए बहुत कोशिश करती हैं। कुछ महिलाएं नंबर ब्लॉक करती हैं तो कुछ डीएनडी एक्टिवेट कर देती हैं। ताकि वो इस तरह के कॉल व मैसेज से बचे रहें।