{"_id":"5b0d00324f1c1bfa6e8b51a3","slug":"know-how-sound-sleep-can-reduce-stress-levels","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन में बुरे ख्याल आने की ये हो सकती है वजह, हो जाएं सावधान","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
मन में बुरे ख्याल आने की ये हो सकती है वजह, हो जाएं सावधान
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 30 May 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
यदि आप निराश हैं, तो अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं, तो आपके मन में आत्महत्या करने तक का खयाल आ सकता है। मैनचेस्टर विश्वविद्यालय की ओर से की गई एक रिसर्च में यह बात सामने आई है।
रिसर्चर डोना लिटिलवुड ने बताया कि उन्होंने इग्लैंड में करीब 51 ऐसे लोगों से बात की, जिनके अपनों की शिकायत थी कि वह बार-बार आत्महत्या करने की बात करते हैं। इनमें से ज्यादातर लोग ऐसे थे, जिन्हें रात में नींद बहुत कम आती थी।
नींद नहीं आने से वह रात को ज्यादातर समय कुछ न कुछ सोचते रहते हैं और उन्हें अपने जीवन के ऐसे पल सबसे ज्यादा याद आते हैं, जिनसे उन्हें मानसिक चोट पहुंची हो। लिटिलवुड ने बताया कि नींद हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। न सिर्फ निराशा और तनाव को दूर करने के लिए, बल्कि किसी बीमारी को दूर करने में भी नींद का बड़ा योगदान होता है।