फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Stress Management ›   If you want to be happy , make calendar of happiness 

आप भी बनाइए हंसी-खुशी का कैलेंडर

Thu, 04 Jan 2018 10:06 AM IST
रेणु जैन
रेणु जैन Updated Thu, 04 Jan 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
If you want to be happy , make calendar of happiness 
हजारों हजार दुखी-दर्दी लोगों में गिनती के चार आदमी ऐसे भी मिल जाएंगे जो खुश रहते हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि इनके जीने का जज्बा जिंदगी के तमाम रंजोगम पर भारी पड़ता है। दरअसल हममें से ज्यादातर लोग इसलिए दुखी रहते हैं कि वे पहल ही नहीं करते और जो ढर्रा चला आ रहा है उससे कुछ अलग करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। इसलिए ऐसे लोगों के लिए जिंदगी कभी-कभी बिल्कुल बेमजा हो जाती है। इसलिए पहल करने का साहस कीजिए। हिम्मत भरी एक छोटी-सी पहल आपके जीवन में नए रंग भर सकती है और उसे अलग और नए तरीके से दिलचस्प बना सकती है।
विज्ञापन


सुबह स्पेशल बनाइए
अपने व्यस्त शेड्यूल में से थोड़ा-सा वक्त निकालकर यदि प्रकृति की सैर पर जाएं तो हम सेहतमंद महसूस करते हैं। ताजी हवा, हल्की धूप और चारों तरफ शांति कई प्रकार से लाभ पहुंचाते हैं। शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन ही मिलता है। साहित्यकार हों, चाहे कलाकार हों या वैज्ञानिक उसे कुछ नया अलग करने की प्रेरणा प्रकृति से ही मिलती है। प्रकृति के नियमित सम्पर्क में रहें। उसके सकारात्मक प्रभावों का आनंद लें और ईश्वर की इस नेमत को हाथों से न जाने दें।
विज्ञापन


लोगों से मिलें
आप भले कितने भी व्यस्त हों लेकिन आसपास के लोगों से मिलना-जुलन जारी रखें। प्लस मेडिकल जर्मन के शोध में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि जिन लोगों की सोशल लाइफ अच्छी होती है वो लंबा जीवन जीते हैं। कई लोगों के साथ मिलने-जुलने से मनमुटाव नहीं होता है जो हमें मानसिक और शारीरिक दोनों दृष्टि से स्वस्थ रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनपसंद खाना
संतुलित आहार लेना सेहत के लिए अच्छा तो माना ही जाता है लेकिन कभी-कभर मोमबत्तियों को पूरे घर में जलाएं फिर पूरे परिवार के साथ कैंडल लाइट डिनर का आनंद लें। कभी-कभर अपन सबसे ज्यादा पसंद की चीज जरूर खाएं।

नई खुशबुओं का प्रयोग करें
खुशी को लेकर एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि सकारात्मक भावनाओं का मन पर अच्छा असर पड़ता है। इसलिए नई खुशबुओं का भी प्रयोग करें। अपने घर में तथा अपने इर्द-गिर्द खुशबुएं बिखेर दें ताकि खुशी और आनंद दुगुने हो जाएं।

पॉजीटिव बनें
अपने कार्यों की सूची बनाएं और बिना किसी निगेटिव विचार के उसे पूरा करने का प्रयास करें। इससे काम आसान हो जाएंगे। अपनी हॉबी के लिए समय निकालें। यह आपको अत्यधिक खुशी देगा। अपने जीवन की कमियों पर दुखी होने के बजाए कुछ अच्छी बातों पर खुश हों। प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डेल कारनेगी ने लिखा है कि ‘‘अपने कष्टों नहीं नेमतों को याद करें।’’

अपने को दूसरों के अनुसार ढालें
प्यार जिंदगी को फूल की तरह खिला देता है। उनके साथ वक्त गुजारें जिन्हें आप प्यार करते हैं। पत्नी, बच्चों या साथ में रह रहे स्वजनों से पहले पूछें कि उनके हिसाब से मौज-मस्ती के चार दिन कहां गुजार सकते हैं। फिर उनके हिसाब से अपने को ढालें। ऐसा करके देखिए आपके आनंद का स्वाद गई गुना बढ़ जाएगा। दूसरों के दिलों में आपके प्रति सहज सम्मान बढ़ेगा वह अलग।

सुखद नींद
यदि व्यक्ति अच्छी नींद ले तो उसका दिनभर अच्छा बीतेगा। सोने से मूड बेहतर रहता है। साथ ही एकाग्रता और याददाश्त में इजाफा होता है। वनज को संतुलित रखने के लिए भी नींद जरूरी है। इसलिए भरपूर नींद लें।

अच्छा सोचें
दुनिया में बहुत से लोग करते तो ठीक-ठाक पर सोचते उलटा हैं। इनकी यही सोच इनके किए-कराए पर पानी फेर देती है। इस बात को मन में दृढ़ता से बैठा लें कि अच्छा करने से अच्छा ही होता है। मन में व्यर्थ की चिंता और संशय न लाएं। शांत मन से सभी काम करें।

दुश्मनी न पालें
अपना कीमती वक्त बेवजह के झगड़ों में बर्बाद न करें। इस तरह लंबे समय तक किसी बात की गांठ मन में बना लेने से मानसिक और शारीरिक दोनों रूपों से नुकसान होता है।


माफ करें
अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति से सहज, सौहार्द्र तथा प्रेम से भरपूर प्रेम संबंध रखना चाहिए। यह तभी संभव है जब हमारे व्यक्तित्व में क्षमा करने की प्रवृत्ति होगी। क्षमा करने से हम अंदर से बड़े और मजबूत होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed