फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Stress Management ›   If you get a chance to visit France you must go to Marseille

मेरे दिल के पन्नों पर छपा है फ्रांस का शहर मार्सिले, आपको मौका मिले तो एक बार जरूर घूमने जाएं

Mon, 23 Jul 2018 09:32 AM IST
आशीष चौधरी
आशीष चौधरी Updated Mon, 23 Jul 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
If you get a chance to visit France you must go to Marseille
marsille france
यूं तो मैं कई देशों में घूम चुका हूं, लेकिन मुझे फ्रांस का मार्सिले शहर बेहद पसंद है। मार्सिले समुद्र के किनारे बसा है, जिससे यहां की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। मार्सिले, पेरिस के बाद फ्रांस का दूसरा सबसे बड़ा शहर और टूरिस्ट हब है। इसके साथ ही यहां यूरोप का चौथा बड़ा बंदरगाह भी है।  इसे यूरोप का 'कैपिटल ऑफ कल्चर' भी कहा जाता है। यहां घूमने के लिए कई बेहतर स्थान हैं। इनमें से एक है शहर में बना सेंट जीन किला। इसे देखना मुझे बहुत पसंद है, जब भी मैं यहां आता हूं, तो इसे देखने के लिए जरूर जाता हूं। इस किले में देखने के लिए बहुत कुछ है। इस किले को देखकर यहां की वास्तुकला के बारे में भी काफी कुछ पता चलता है। अगर आप मार्सिले का दौरा कर रहे हैं, तो आप इस किले में जाए बिना नहीं रह सकते हैं। हर साल दुनिया भर से हजारों पर्यटक इस किले को देखने आते हैं।
विज्ञापन


मार्सिले का नोट्रे-डेम डे ला गरदे मुझे काफी पसंद है। यहां पर एक नव-पूर्वी रोमन चर्च है, जो चूना पत्थर से बना है। यह इस शहर में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर स्थित है। इसके अलावा यहां पर विशिष्ट शैली में बने हुए घर मुझे अपनी ओर खासा आकर्षित करते हैं। नोट्रे-डेम डे ला गरदे में मार्सिले की खाड़ी अन्य पर्यटकों की भांति मुझे भी पसंद आती है। यहां से आप प्राकृतिक छटा को निहारने के साथ-साथ खुद को शांत और आनंदित महसूस करते हैं।
विज्ञापन

मार्सिले में ओल्ड पोर्ट यहां का प्रमुख बंदरगाह है। यहां रोजाना सैकड़ों समुद्री जहाज आते-जाते हैं। इसके पास में ही एक प्रसिद्ध रेस्तरां और कैफे स्थित है। मुझे यहां का पारंपरिक खाना बहुत पसंद है। यहां पर बोटिंग करना भी मुझे बेहद भाता है। बोटिंग के दौरान ऐसा लगता है, जैसे कि मैं किसी दूसरी दुनिया में आ गया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत सारे पर्यटक, रात के समय में इस जगह की यात्रा करना पसंद करते हैं, क्योंकि यह रात में काफी बेहतर लगता है। प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय पैलेस लोंगचम्प भी देखने के लिहाज से काफी बेहतर जगह है। यहां पर आपको मार्सिले के प्राचीन इतिहास से जुड़ी चीजें देखने को मिलेंगी। मानो आप इतिहास की सैर कर रहे हों। पैलेस लोंगचम्प के पीछे स्थित बागानों में घूमना लोगों को बहुत अच्छा लगता है। लोग अक्सर दोपहर बिताने के लिए यहां की घास पर सो जाया करते हैं। मुझे फ्रांस भी बहुत पसंद है। यही नहीं मैं यूरोप के लंदन, जेनेवा, रोम, बर्लिन जैसे शहर भी अक्सर जाया करता हूं। फिलहाल मैं कलर्स टीवी पर शुरू हुए धारावाहिक देव-2 में व्यस्त हूं, लेकिन जल्द ही एक अन्य सैर पर जाना चाहूंगा।
-शान मोहम्मद से 
बातचीत पर आधारित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed