{"_id":"5b07d3744f1c1b886e8b4886","slug":"do-you-know-owning-a-pet-can-reduce-your-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखने के लिए घर में पाले इस चीज को","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखने के लिए घर में पाले इस चीज को
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला
Updated Fri, 25 May 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
घर में किसी पालतू जानवर का होना आपके परिवार की सेहत के लिए अच्छा साबित हो सकता है। एक शोध में पाया गया कि पालतू जानवरों के आसपास रहने वाले लोगों का मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। माना गया कि नीरस वातावरण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का कारण हो सकता है।
‘जर्नल प्रोसीडिंग ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस’ में प्रकाशित शोध के अनुसार, बिना पालतू जानवरों के शहरी क्षेत्रों में लोगों का मानसिक स्वास्थ्य, ग्रामीण वातावरण में पालतू जानवरों के बीच रह रहे लोगों की तुलना में कमजोर होता है। यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मानसिक स्वास्थ्य खराब होने का कम खतरा रहता है। अगर घर में पक्षियों का आना-जाना है, तो यह भी मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।