{"_id":"5b3b147a4f1c1b7c168b4594","slug":"benefits-of-having-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिमाग पर उम्र का असर देर से करने के लिए बनाएं खूूब सारे दोस्त","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
दिमाग पर उम्र का असर देर से करने के लिए बनाएं खूूब सारे दोस्त
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यादा दोस्त होने और सामाजिक दायरा बढ़ने से दिमाग पर उम्र का असर देर से होता है। एक शोध में पाया गया कि यादों, भावनाओं और प्रेरणाओं को महसूस करने वाला दिमाग का हिस्सा स्पष्ट रूप से उम्र के साथ प्रभावित होता है, लेकिन जिनके दोस्त अधिक हैं, उनके साथ ऐसा नहीं होता है।
विज्ञापन
अमेरिका के कोलंबस के 'स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओहियो' में 'न्यूरोलॉजिकल इंस्टीट्यूट' की मुख्य शोधकर्ता एलिजाबेथ किर्बी कहती हैं, “हमारे शोध में खुलासा हुआ कि सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति के दिमाग पर उम्र का प्रभाव देर से पड़ता है।
विज्ञापन
‘जर्नल फ्रंटियर इन एजिंग न्यूरोसाइंस’ में प्रकाशित शोध के तहत शोधकर्ताओं ने 15-18 महीने के चूहों के दो समूह बनाकर तीन महीनों तक अध्ययन किया। चूहों की स्मरण शक्ति एक खिलौने के माध्यम से परखी गई। समूह में रहने वाले चूहों की स्मरण क्षमता बेहतर थी। स्वास्थ्य वैज्ञानिक मानते हैं कि ऐसा इंसानों के साथ भी होता है।
विज्ञापन