फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Stress Management ›   Beauty of Prague described by Singer Purva Mantri

बॉलीवुड सिंगर पूर्वा मंत्री बोलीं-एक बार प्राग में घूमकर आइए, टेंशन दूर भगाइए

Sat, 24 Mar 2018 09:03 AM IST
पूर्वा मंत्री, गायिका- (अंकिता बंगवाल से बातचीत पर आधारित)
पूर्वा मंत्री, गायिका- (अंकिता बंगवाल से बातचीत पर आधारित) Updated Sat, 24 Mar 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Beauty of Prague described by Singer Purva Mantri
ऐतिहासिक और आधुनिक दोनों दौर को अपने में समेटे हुए ‘प्राग’ में मुझे एक अपनत्व-सा महसूस हुआ। हर पल को जीना सिखाया है इस शहर ने। मुझे अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर करना बहुत अच्छा लगता है। अपने काम की वजह से मुझे कई जगह घूमने जाने का मौका मिला। जब मुझे चेक रिपब्लिक के शहर प्राग जाने का मौका मिला था, तो पहली बार में ही मैं इस शहर की दीवानी हो गई।
विज्ञापन


इतना खूबसूरत शहर शायद ही कोई हो। वहां एक अलग प्रकार की ऊर्जा है। एक सकारात्मक ऊर्जा, जो आपको दिन भर कुछ नया करने के लिए प्रेरित करती है। प्राग चेक रिपब्लिक की राजधानी और उसका सबसे बड़ा शहर है। यह यूरोपियन संघ का 14वां सबसे बड़ा शहर है। दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में इसकी गिनती की जाती है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, प्राग को कई प्रसिद्ध आकर्षणों का घर भी कहा जाता है। इसमें प्राग कासल, चार्ल्स ब्रिज, ओल्ड टाउन स्क्वायर, प्राग एस्ट्रोनॉमिकल क्लॉक, द ज्यूइश क्वार्टर, पेट्रिन हिल आदि शामिल हैं। वहां की संस्कृति, रहन-सहन, लोग मुझे सब कुछ पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Beauty of Prague described by Singer Purva Mantri
Singer Purva Mantri
यह शहर संगीत और कला के लिए भी समर्पित है। यहां पॉप है, जैज है और शास्त्रीय संगीत भी। ऐसे ही कला के अद्भुत उदाहरण यहां की हर गली में आपको मिलते हैं। चूंकि मैं संगीत से जुड़ी हूं, इसलिए भी प्राग मेरे दिल में महत्वपूर्ण जगह रखता है।

प्राग ऐतिहासिक और आधुनिक दोनों दौर को अपने में समेटे हुए है। चेक रिपब्लिक का बड़ा वार्षिक सांस्कृतिक इवेंट और यूरोप के सांस्कृतिक संगीत का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार 'प्राग स्प्रिंग' वहां हर साल होता है, जो मेरे लिए खास है।

इस शहर का एक और मशहूर दर्शनीय स्थल है ‘प्राग जू’। यह यूरोप के सबसे बेहतरीन और आधुनिक चिड़ियाघरों में से एक है। शहर में कई थियेटर, गैलरिज, सिनेमाघरों  के साथ-साथ दस प्रमुख संग्रहालय भी हैं। यहां के लोग भी सरल स्वभाव के हैं और हमेशा मदद के लिए आगे रहते हैं। मुझे यहां अपनत्व-सा महसूस हुआ।
 

ऐसा लगा ही नहीं कि यह अलग देश है, एक अलग शहर है। यह शहर साफ, सुंदर, मोहक और बेहतरीन है। हर दिन प्रकृति के नए और सुंदर रूप देखने को मिलते हैं। होटल्स, कैफे, यहां की नाइटलाइफ भी अलग है।

प्रकृति के इतने सुनहरे रंग, संस्कृति से भरपूर और ऐसा जीवंत शहर इससे पहले मैंने शायद ही देखा हो। यहां आना और यहां की सारी अच्छी यादें मेरे दिल में हमेशा रहेंगी। फिलहाल हाल ही में रिलीज हुए मेरे एलबम ‘कंगना रिलोडेड’ की सफलता के लिए खुश हूं और आगे के लिए मेहनत कर रही हूं।

प्राग
दुनिया के खूबसूरत शहरों में से एक है। इस शहर की सकारात्मक ऊर्जा आपको कुछ नया और कुछ अलग करने के लिए प्रेरित करती है।
-प्रकृति के इतने सुनहरे रंग और ऐसा जीवंत शहर इससे पहले मैंने शायद ही देखा हो। यहां हर पल को मैंने जिया है।
-प्राग की कलात्मक यात्रा के लिए प्राग आर्किटेक्चर टूर अच्छा विकल्प है। यह यात्रा तीन घंटे में पूरी की जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed