16 या 18 नहीं, इस उम्र में सबसे ज्यादा खुश होते हैं लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यादातर लोग 18 साल का होने पर बहुत खुश हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि वे अब बड़े हो गए हैं और अपनी मर्जी का कर सकते हैं लेकिन एक नए शोध में बताया गया है कि इंसान सबसे ज्यादा खुश किस उम्र में होता है।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में रहना है कूल तो मोबाइल की कीमत में खरीदें ये AC
उम्र को लेकर पहले भी कई तरह के शोध सामने आ चुके हैं लेकिन इस बार लंदन में हुआ ये शोध बड़ा ही दिलचस्प है जिसमें बताया गया है कि आप किस उम्र में सबसे ज्यादा खुश रहते हैं।
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस के शोधकर्ताओं की मानें तो 23 और 69 ये दो ऐसी उम्र हैं जब आप सबसे ज्यादा खुश होते हैं।
रिसर्च में शामिल हुए 17 से 85 साल के लोग
रिसर्च में 17 से 85 साल तक के लोगों को शामिल किया गया। इसमें उन्होंने पाया कि खुशी 'यू-शेप' में जाती है। मतलब, इसके बीच की उम्र वाले इनकी तुलना में दुखी रहते हैं।
ये भी पढ़ें- पीजी या फ्लैट में रहते हैं, जानें इन जरूरी बातों को
शोध में बताया गया कि 23 साल एक ऐसी उम्र है जब ज्यादातर लोग अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके होते हैं और करियर की ओर ध्यान देते हैं। ये उनकी पहली उम्र होती है जब वो कमाना शुरू करते हैं। ऐसे में वो खुद को आजाद मानते हैं और खुश रहते हैं। वहीं 69 उम्र के लोग रिटायरमेंट के मजे लेते हैं और खुश रहते हैं। साथ ही इस उम्र में लोग सभी तरह के मोह माया से खुद को बाहर निकाल लेते हैं।