फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Rust on Windows Home Remedies to Remove Iron Stains Easily Cleaning Tips and Tricks

Cleaning Tips: खिड़कियों पर लग रही है जंग तो ये नुस्खे आजमाकर देख लें

Mon, 16 Jun 2025 01:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 16 Jun 2025 01:31 PM IST
सार

Home Remedies to Remove Iron Stains :ये घरेलू उपाय न सिर्फ आसान हैं बल्कि सुरक्षित भी हैं। अगली बार जब खिड़कियों पर जंग दिखे, तो ये नुस्खे आजमाकर जरूर देखें।

विज्ञापन
Rust on Windows Home Remedies to Remove Iron Stains Easily Cleaning Tips and Tricks
खिड़कियों की जंग कैसे साफ करें - फोटो : Adobe

विस्तार

Home Remedies to Remove Iron Stains : बारिश, नमी और धूल मिट्टी की वजह से खिड़कियों के ग्रिल्स और फ्रेम पर अक्सर जंग लग जाती है। लोहे की खिड़कियां समय के साथ खराब दिखने लगती हैं और जंग से उनका मजबूत होना भी कम हो जाता है। जंग लगना आम बात है लेकिन इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर खिड़कियों को फिर से चमका सकते हैं। ये घरेलू उपाय न सिर्फ आसान हैं बल्कि सुरक्षित भी हैं। अगली बार जब खिड़कियों पर जंग दिखे, तो ये नुस्खे आजमाकर जरूर देखें।

विज्ञापन



सिरका और बेकिंग सोडा

सिरका जंग को ढीला करता है, बेकिंग सोडा स्क्रब करने में मदद करता है। जंग को साफ करने के लिए एक बाउल में सिरका लें और उसमें बेकिंग सोडा मिलाएं। इस मिक्सचर को जंग लगे हिस्से पर लगाएं और 30 मिनट छोड़ दें। फिर स्क्रब ब्रश या स्टील वूल से रगड़ें और पानी से धो दें।
विज्ञापन



Cleaning Tips: कमरे में आने लगी है सीलन की बदबू तो इन टिप्स से करें दूर
विज्ञापन
विज्ञापन




नींबू और नमक 

एसिडिक नींबू जंग हटाने में बेहद असरदार होता है। जंग साफ करने के लिए इसपर थोड़ा नमक छिड़कें और उसके ऊपर नींबू का रस निचोड़ दें। आधे घंटे बाद ब्रश से साफ करें। 



नारियल तेल 

हल्की जंग हो तो पुराने टूथब्रश पर नारियल तेल लगाकर रगड़ें। इससे जंग हटती है और भविष्य में जंग लगने का खतरा भी कम रहता है। समय समय पर लोहे की खिड़की-दरवाजों को नारियल तेल लगाकर जरूर पाॅलिश करें।

 

Monsoon Gardening Tips: बारिश के मौसम में घर पर लगाएं ये पौधे, खिल उठेगा बागीचा    


एल्युमिनियम फॉइल से रगड़ें

जंग साफ करने के लिए थोड़ा पानी लें और उसमें एल्युमिनियम फॉइल को डूबोकर गीरा कर लें। अब एल्युमिनियम फॉइल जंग वाली सतह पर गोल-गोल घुमाएं। हल्की जंग साफ करने के लिए यह उपाय सस्ता और असरदार हो सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed