जब लड़की करने लगे इग्नोर तो आजमाएं ये टिप्स
कई बार ऐसा हो जाता है कि अचानक ही लड़कियां आपसे बात करना बंद कर देती हैं। लड़कों को अक्सर ही इसका सामना करना पड़ता है।
ऐसे में वो इसका कारण नहीं समझ पाते और परेशान रहने लगते हैं। अगर आपको भी इसका सामना करना पड़ रहा है तो ये टिप्स आपके लिए मददगार हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- चेहरे की चर्बी कम करने में मदद करेंगे ये टिप्स, ट्राई करके देखें
सबसे पहले मांगे माफी
- सबसे पहले तो ये जानें कि आपने आखिरी बार उससे क्या बात की थी। इस बात को समझने की कोशिश करें कि कहीं आपने उससे ऐसी बात तो नहीं कह दी जो उसको बुरी लग गई हो। अगर ऐसा है तो तुरंत उससे माफी मांगें।
फालतू बातें करने से बचें
- लड़की से जरूरत से ज्यादा बातें ना करें। हो सकता है कि उसे आपका फालतू बातें करना पसंद ना आए इस वजह से आपको इग्नोर कर सकती है।
मनाने का करें पूरा ट्राई
- अगर लड़की को आपकी कोई बात बुरी लग गई है और आपके माफी मांगने के बाद भी वो इग्नोर कर रही है तो ऐसे में उसे मनाने की ज्यादा कोशिश ना करें। हालांकि अगर आपको लगता है कि आपने कुछ ज्यादा ही गलत कह दिया तो उसे मनाने का पूरा ट्राई करें। इसके बाद भी वो ना माने तो उसका पीछा छोड़ दें।
ऐसा करें कि वो आपको मिस करने लगे
- अगर लड़की इग्नोर करने लगी है तो कुछ ऐसा करें कि वो आपको मिस करने लगे। इसके लिए उसके दोस्तों से मदद लें और ये कंफर्म करें कि वो इसके बारे में उस लड़की को कुछ ना बताएं।
इस तरह झट से करने लगेगी बात
- अगर वो आपको बेवजह इग्नोर कर रही है तो उसे जेलस महसूस करवाएं। इससे वो आपसे गुस्सा तो जरूर होगी लेकिन बाद में खुद ही आपसे बात करने लगेगी।