फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Shardiya Navratri 9 Colors Personality Test Effect On Relationship Secret in hindi

Navratri 2025: नवरात्रि के 9 रंग बताएंगे आपका व्यक्तित्व और रिश्ते के राज

Sun, 21 Sep 2025 03:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 21 Sep 2025 03:35 PM IST
सार

Navratri 9 Colors Personality Test: ये नौ रंग देवी के विशेष रूप और गुणों से जुड़े हैं। वहीं ये रंग आपके व्यक्तित्व को भी दर्शाते हैं। चलिए जानते हैं नवरात्रि के 9 रंग और उनका आपकी पर्सनैलिटी व रिलेशनशिप पर असर।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 9 Colors Personality Test Effect On Relationship Secret in hindi
नवरात्रि के नौ रंग - फोटो : Adobe

विस्तार

Navratri 9 Colors Personality Test: नवरात्रि सिर्फ देवी आराधना का पर्व नहीं है, बल्कि यह रंगों का उत्सव भी है। हर दिन एक विशेष रंग पहनने की परंपरा है और कहा जाता है कि इन रंगों का गहरा असर हमारे व्यक्तित्व और रिश्तों पर पड़ता है। क्या आपने कभी सोचा है कि आपका पसंदीदा रंग आपके स्वभाव, सोच और रिश्तों के प्रति आपके नजरिए को कैसे प्रभावित करता है? नवरात्रि में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों के अलग-अलग नौ प्रिय रंग हैं। ये नौ रंग देवी के विशेष रूप और गुणों से जुड़े हैं। वहीं ये रंग आपके व्यक्तित्व को भी दर्शाते हैं। चलिए जानते हैं नवरात्रि के 9 रंग और उनका आपकी पर्सनैलिटी व रिलेशनशिप पर असर।

विज्ञापन


नवरात्रि के 9 रंग और पर्सनैलिटी टेस्ट


1. पीला


पीले रंग को पॉजिटिविटी और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। पीला रंग पंसद करने वाले लोग का व्यक्तित्व खुशमिजाज और एनर्जी से भरा होता है। वह अपने रिश्ते में जीवनसाथी को प्रेरित करने वाले या मोटिवेटर होते हैं। 

विज्ञापन


2. हरा

इस रंग को विकास और सामंजस्य का रंग माना जाता है। अगर किसी का पसंदीदा रंग हरा है तो वह संतुलित, शांत और दयालु व्यक्तित्व के हो सकते हैं। ऐसे लोग समझदारी से रिश्तों को निभाने वाले होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3. ग्रे

नवरात्रि का एक दिन ग्रे रंग से जुड़ा है। यह आत्मविश्वास और रहस्य का प्रतीक है। ग्रे रंग मजबूत सोच और रहस्यमय स्वभाव वाले व्यक्तियों का पसंदीदा हो सकता है। ये लोग रिश्तों में गहराई और स्थिरता लाने वाले होते हैं। 

4. नारंगी

नारंगी रंग को ऊर्जा और उत्साह का रंग माना जाता है। नारंगी रंग प्रिय है तो हो सकता है कि आपका व्यक्तित्व मिलनसार, जोशीला और खुशदिल हो। फिर तो आपको पार्टनर के साथ एडवेंचर करना पसंद हो सकता है। 

5. सफेद

सफेद रंग पवित्रता और शांति का प्रतीक है। सफेद रंग को पसंद करने वाले सरल और ईमानदार होते हैं। ये लोग रिश्ते में वफादार और भरोसेमंद साथी होते हैं। 

6. लाल 

ये रंग तो प्रेम और जुनून का माना जाता है। जिन लोगों को लाल रंग पसंद होता है वह आत्मविश्वासी और उत्साही प्रवृत्ति के हो सकते हैं। ये लोग अपने रिश्तों में रोमांस और पैशन लाने वाले होते हैं। 

7. रॉयल ब्लू 

ये रंग शांति और गहराई का रंग है। इस रंग को पसंद करने वाले समझदार, शांत और कूटनीतिक व्यक्तित्व के होते हैं। ये लोग पार्टनर को भावनात्मक सुरक्षा देने वाले हो सकते हैं।

8. गुलाबी

गुलाबी रंग प्रेम और अपनापन दर्शाता है। अगर आपको गुलाबी रंग पसंद है तो हो सकता है कि आप संवेदनशील और भावुक व्यक्तित्व के हों। रिश्तों में ऐसे लोग नर्मी और प्यार का संचार करने वाले हो सकते हैं। 


9. बैंगनी 

बैंगनी रंग रहस्य और आध्यात्मिकता का रंग है। इस रंग को पसंद करने वाले लोग रचनात्मक और दार्शनिक सोच वाले हो सकते हैं। साथ ही रिश्तों में गहराई और आध्यात्मिक जुड़ाव लाने वाले होते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed