फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   recharge your love life

लव लाइफ को रिचार्ज करने के फंडे

Tue, 24 Sep 2013 04:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 24 Sep 2013 04:29 PM IST
विज्ञापन
recharge your love life

अपने रिलेशनशिप में जड़ता ना आने दें। आप अपने रिलेशनशिप को एनर्जेटिक बनाने के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। मुझे सर दर्द है, मुझे बच्चों ने बहुत थका दिया, आज ऑफिस में बहुत काम था, आज मैं बहुत बिजी हूं इत्यादि बातों को भूल जाएं और अपने रिश्ते को एक नए आयाम दें। आपके लिए जरूरी है कि रिश्ते को रिचार्ज करने या रिश्ते के बीच की नीरसता खत्म करने के लिए आप कुछ टिप्स अपनाएं। आइए जानें रिश्ते में नयापन लाने के टिप्स के बारे में।

विज्ञापन


शादी के बाद भी मौज-मस्ती करें
रोजमर्रा की जिंदगी में फंसना बहुत आसान होता है लेकिन विशेषज्ञ यही सलाह देते हैं कि आप हर दिन को अपने लिए नया बनाएं। अगर ये संभव नहीं तो आप किसी भी दिन को अपने और अपने पार्टनर के लिए खास बना सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसा क्यों होता है कि शादी के बाद आपके जीवन फन और मस्ती अचानक कहीं खो जाते हैं। आपको चाहिए कि आप उन चीजों को लगातार करते रहें जो आप शादी से पहले करते थे। आपको शादी के बाद भी अपनी लाइफ को मौज-मस्ती के साथ एन्जॉय करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्स के लिए नई जगहें को तलाशें
योजना के तहत किया गया सेक्स अकसर बोरिंग हो जाता है। आप अपने घर की उन जगहों को तलाशें जहां आपने पहले कभी सेक्स नहीं किया है और फिर वहां सेक्स को एन्जॉय करें। बहुत से जोड़े आमतौर पर यहीं कहते हैं कि जब भी वो बैडरूम में जाते हैं तो थकान महसूस करते हैं और इसीलिए जल्दी ही सो भी जाते हैं।

अचानक पार्टनर के गले लगें
क्या आपको याद है आपने आखिरी बार अपने पार्टनर को कब गले लगाया था। अपने पार्टनर से इस बारे में बात करें और अचानक उसे गले लगा लें। अचानक यूं नजरें मिलकर गले लगने से आपकी और आपके पार्टनर की सारी कामुक इच्छाएं जाग्रत हो जाएंगी।

पोजीशंस के बारे में बात करें
आप अपने पार्टनर से उन पोजीशंस के बारे में बात करें जिन्हें आपने आखिरी बार सेक्स के दौरान ट्राई किया था। आप इसे डर्टी लैंग्वेज के बजाय सहज रूप से भी बात कर सकते हैं। अपनी पुरानी यादों के बारे में बात करें और उन्हें दोबारा जीएं। आपको अपने दिमाग में कुछ पहले से प्लान नहीं करना है बल्कि एक फ्लो में जो हो रहा है उसे होने दें।

सरप्राइज दें
आपने आखिरी बार अपने पार्टनर को कब सरप्राइज दिया था? आप अचानक से उस समय अपने पार्टनर के साथ नहाएं जाएं जब उसे इसकी बिल्कुल भी उम्मीद ना हो। आप चाहे तो कोई ऐसी ड्रेस पहनकर अपने पार्टनर के सामने जाएं जिसे आपने पहले कभी ना पहना हो। अपना अपना अचानक मेकओवर भी करवा सकते हैं।

कोई भी ऐसी रात को अपने साथी के लिए स्पेशल बनाएं जब कोई खास ओकेजन ना हो।
अपने पार्टनर से अपनी फेंटेसिज को डिसकर करें। अपने पार्टनर से बात करते हुए ना तो डरे ना ही शर्म महसूस करें क्योंकि आप नहीं जानते कब कौन सा पल आपके जीवन का सबसे खास पल बन जाए।

नेकेड गेम्स खेलें
अपनी लव लाइफ को रोचक बनाने के लिए आप दोनों को नेकेड होकर आपस में गेम्स खेलें। आप चाहे तो स्ट्रिप पोकर खेल सकते हैं।

पार्टनर को संदेश भेजें
आप चाहे तो अपने पार्टनर को दिन के समय अचानक कोई सेक्सी या हॉट मैसेज भेज सकते हैं या फिर कोई रोमांटिक मेल कर सकते हैं। ये आपके पार्टनर के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा बल्कि इससे आपके पार्टनर की भी उम्मीदें बढ़ जाएंगी।

किस को मिस ना करें
अपने पार्टनर को अपने पास लाने और अपनी भावनाओं को शेयर करने के लिए किस बहुत जरूरी है। आपको अपने पार्टनर को किस करना आना चाहिए। रिश्तों को रिचार्ज करने वाली किस को आपको याद रखना होगा। चाहे फिर वो इंटीमेंट रिलेशन ही क्यों ना हो, इस दौरान भी चुंबन को ना भूलें।


पहली डेट को सेलिब्रेट करें
आप चाहे तो अपनी पहली डेट को दोबारा से सेलिब्रेट कर सकते हैं। या फिर आप जहां पहली बार डेट पर गए थे उस जगह पर जाकर अपनी पुरानी यादें ताजा करें।

बेडरूम में डॉमिनेट करें
पुरूषों को इस बात में बहुत मजा आता है कि महिलाएं बैडरूम में उन्हें डोमिनेट करें। ऐसे में आप चाहे तो बिना डरे अपने पार्टनर से वो सब कह सकती हैं जो कि आप ट्राई करना चाहती हैं। आप अपने पार्टनर को उन पोजीशंस को ट्राई करने के लिए कह सकती हैं जो आपने पहले कभी ना की हो। आप चाहे तो पहल करती हुए सेक्स पोजीशंस की बुक भी खरीद सकती हैं और उसमें दी गई पोजीशंस को आसानी से ट्राई कर सकती हैं।

इन टिप्स को अपनाकर आप निश्चित रूप से ना सिर्फ लव लाइफ को रिचार्ज कर सकते हैं बल्कि आप एक-दूसरे के अधिक करीब आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed