फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Newborn Care Tips for Summer Season Know How to Take Proper Care of Baby

Summer Tips For Baby: परिवार में है छोटा बच्चा तो गर्मियों में न करें ये गलतियां, रखें इन बातों का ध्यान

Mon, 02 Jun 2025 03:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 02 Jun 2025 03:51 PM IST
सार

newborn baby summer care जाने-अनजाने में माता-पिता कुछ ऐसी गलती कर जाते हैं तो बच्चे के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। ऐसे में अगर कोई असामान्य लक्षण दिखे, जैसे बुखार, स्किन रैश या सुस्ती तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आपके घर में नन्हा मेहमान है तो गर्मियों में इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

विज्ञापन
Newborn Care Tips for Summer Season Know How to Take Proper Care of Baby
गर्मी में छोटे बच्चे की देखभाल - फोटो : Freepik

विस्तार

newborn baby summer care: गर्मियों का मौसम छोटे बच्चों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। तेज धूप, लू और पसीना छोटे बच्चों को जल्दी प्रभावित करता है। ऐसे में माता-पिता को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होती है। गर्मियों में थोड़ा ध्यान और देखभाल नन्हे शिशु को स्वस्थ, सुरक्षित और खुश रख सकती है। हालांकि जाने-अनजाने में माता-पिता कुछ ऐसी गलती कर जाते हैं तो बच्चे के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। ऐसे में अगर कोई असामान्य लक्षण दिखे, जैसे बुखार, स्किन रैश या सुस्ती तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आपके घर में नन्हा मेहमान है तो गर्मियों में इन बातों का जरूर ध्यान रखें।
विज्ञापन


गर्मियों में इन गलतियों से परहेज करें
  • शिशु को गर्मी में मोटा कपड़ा न पहनाएं। उन्हें हल्के सूती और आरामदायक कपड़े पहनाएं ताकि उनका शरीर तापमान के अनुकूल रहे।
  • छोटे बच्चों को लंबे समय तक डायपर पहनाना नुकसानदायक हो सकता है। इससे उन्हें रैशेज और जलन हो सकती है। समय-समय पर हवा लगने दें। 
  • बच्चे को तेज धूप में बाहर न ले जाें। अगर बाहर जाना है तो नवजात को सुबह 10 बजे से पहले या शाम को ही बाहर ले जाएं। 
  •  तापमान में अचानक बदलाव से बच्चा बीमार हो सकता है। इसलिए ठंडा पानी न दें और ना ही एयर कंडीशनर में अचानक ले जाएं।
  • छोटे बच्चे के लिए हर चीज सुरक्षित नहीं होती है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के घरेलू नुस्खे न अपनाएं।

बच्चे की देखभाल के जरूरी टिप्स
  • गर्मी में बच्चे को हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनाएं। इससे शरीर को हवा मिलती है और बच्चा सहज रहता है।
  • बच्चे को दिन में दो-तीन बार गीले कपड़े से पोंछें या गुनगुने पानी से स्नान कराएं। इससे पसीना और गंदगी हटती है।
  • जिस कमरे में बच्चा रहता है, उसका तापमान सामान्य रखें। न ज्यादा ठंडा और न ज्यादा गर्म।
  • गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए नियमित फीडिंग जरूरी है। इसलिए समय समय पर स्तनपान कराते रहें।
  • इस मौसम में मच्छर भी बढ़ जाते हैं। बच्चे का मच्छरों से बचाव करें। लेकिन बच्चे के आसपास हार्श केमिकल्स वाले मॉस्किटो रिपेलेंट का प्रयोग न करें।
  • विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed