फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Mothers Day 2019 Open Letter To Mother From Daughter

मां जो अब मेरे पास नहीं है

Sun, 12 May 2019 02:42 PM IST
मोना नारंग महिमा भटनागर
महिमा भटनागर Published by: मोना नारंग Updated Sun, 12 May 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
Mothers Day 2019 Open Letter To Mother From Daughter

मां खूबसूरत शब्द, खूबसूरत लफ्ज और खूबसूरत एहसास। मां से ही होती है हमारी सुबह और रात। वो नहीं दिखती है तो ऐसा लगता है कि, जैसे हमारी किताब का एक पन्ना अधूरा रह गया है। मां से ही हमारी दुनिया है... हमारी सांसे हैं। यह नहीं तो हमारा कोई वजूद नहीं। इस दुनिया में लाने वाली वो, हमें इस दुनिया के बारे में समझाने वाली वो। हमारा अच्छा बुरा समझाने वाली वो। इसलिए ही तो भगवान ने हमारे लिए बनाई है मां। वो हमें डांटती है तो प्यार से मनाती है। बीमार हो जाएं तो हमें गोद में सुलाती है। पापा की डांट से बचाती है। पूरे दिन में ना जाने हम कितनी बार अपनी जुबान पर उनका नाम लाते हैं क्योंकि मां होती ही ऐसी है। एक बार उन्हें याद कर लो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है।

विज्ञापन


ऐसी ही थी मेरी मां... हर चीज के लिए सपोर्ट करती थी। हमेशा एक ही बात कहती थी, तुमसे से ही हमारा वजूद है। हमारा सर कभी झुकने मत देना। अपने पापा का सहारा हो तुम। बेटे की तरह पाला है मेरी मां ने मुझे। लेकिन आज वो मेरे साथ नहीं है। साथ है तो बस उनकी याद, और उनका एहसास। जो कभी-कभी मुझे रुला भी देता है। कोशिश यही रहती है कि ना रोया जाए क्योंकि हम रोते हैं तो उन्हें भी दर्द होगा। लेकिन वो एक दिन के लिए नहीं हमेशा-हमेशा के लिए हमसे दूर चली गई है। जहां से वो अब कभी वापस नहीं आएगी। जिसका दर्द हमारे दिल में हमेशा रहेगा। जब वो थी तो उन्हें कभी नहीं कह पाई, तो आज अपने लफ्ज इस पन्ने पर उतार रही हूं।
विज्ञापन


मम्मी आप बहुत अच्छी थीं। आप डांटती थीं लेकिन मेरे साथ थीं। याद है मुझे वो दिन जब आप अस्पताल के बेड पर थीं, और एक ही बात कह रही थीं, तू क्यों आई ऐसे नौकरी छोड़कर सब है ना तू जा। लेकिन आप जब वहां थीं तो मैं कैसे जाती। आपने ही बोला था ना कि मुझे छोड़कर मत जाना। आप ही चली गईं हमें छोड़कर हम यहां अकेले रह गए। वो आखिरी बार आपके हाथ पकड़ने का स्पर्श आज भी मैं महसूस करती हूं। अब कोई नहीं है, जो बालकनी में खड़े होकर हमारा वेट करे की हम कब आएंगे। हक से बोले मेरी बेटी नौकरी कर रही है, मुझे साड़ी दिलाएगी ना।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल हमेशा आपको याद करके रोता है। आज हर कोई मदर्स डे मना रहा है। हम भी मना रहे हैं लेकिन आपके बिना। चाहती थी जब मेरी पहली सैलेरी आए तो आपको दूं। मगर उससे पहले ही आप मुझसे दूर चली गईं। ऐसा लग रहा है कि जिंदगी ने बहुत बड़ा मजाक कर दिया हमारे साथ। ज्यादा नहीं अब बस एक ही बात बोलूंगी। मम्मी आपके बच्चे आपको बहुत याद करते हैं।
आई लव यू मेरी मदर इंडिया...

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed