{"_id":"68341a70eb8edf3344003cf6","slug":"living-alone-tips-and-tricks-feeling-lonely-away-from-home-know-what-you-can-do-2025-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Living Alone Tips: घर से दूर रहकर होता है अकेलेपन का एहसास तो करें ये काम","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Living Alone Tips: घर से दूर रहकर होता है अकेलेपन का एहसास तो करें ये काम
Mon, 26 May 2025 04:26 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 26 May 2025 04:26 PM IST
सार
Living Alone Tips अकेले रहना आत्मनिर्भरता सिखाता है लेकिन कई बार अकेलापन मन पर हावी हो जाता है। अगर आप भी अकेलेपन से जूझ रहे हैं तो इन उपायों को अपनाकर खुद को सकारात्मक बनाए रख सकते हैं।
विज्ञापन
अकेलापन कैसे दूर करें
- फोटो : adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Living Alone Tips: परिवार और घर किसी भी व्यक्ति के जीवन में बेहद जरूरी होता है लेकिन पढ़ाई या नौकरी के कारण अक्सर लोग अपने घर परिवार से दूर रहने लगते हैं। इस दौरान उन्हें होम सिकनेस यानी घर की याद आती है। अकेले रहना आज के दौर में आम हो गया है, खासकर पढ़ाई, नौकरी या किसी और कारण से घर से दूर रहने वालों के लिए। हालांकि अकेले रहना आत्मनिर्भरता सिखाता है लेकिन कई बार अकेलापन मन पर हावी हो जाता है। अगर आप भी अकेलेपन से जूझ रहे हैं तो इन उपायों को अपनाकर खुद को सकारात्मक बनाए रख सकते हैं।
विज्ञापन
रूटीन को अपनाएं
दिनचर्या को संतुलित रखने से मन व्यस्त रहता है और बेवजह की सोच से बचा जा सकता है। इसलिए एक रूटीन बनाएं और इस रूटीन के मुताबिक खुद को व्यस्त रखें।
घर की सजावट
एक साफ-सुथरा और मनपसंद माहौल आपको मानसिक सुकून देता है। जिस स्थान पर आप रह रहे हैं, उसे व्यवस्थित रखें और इसकी सजावट उसी तरीके से करें जैसे घर को सजाया जाता है।
विज्ञापन
नई हॉबी अपनाएं
खुद को व्यस्त रखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए नई हाॅबी को अपनाएं। कुकिंग, पेंटिंग, म्यूजिक या कोई ऑनलाइन कोर्स जैसे कुछ नया सीखना आत्मविश्वास बढ़ाता है।
विज्ञापन
दोस्तों और परिवार से जुड़े रहें
हर दिन कुछ देर अपनों से फोन या वीडियो कॉल पर बात करें। ये आपके अकेलेपन को काफी हद तक कम कर सकता है।
योग करें
मानसिक शांति और ऊर्जा के लिए ध्यान और योग बेहद लाभदायक हैं। अकेलापन महसूस हो
लोगों से मेलजोल बढ़ाएं
पड़ोसी, ऑफिस या आस-पास के लोगों से मिलते रहें, यह सामाजिक जुड़ाव बनाए रखने में मदद करता है।
पेट्स अपनाएं
पालतू जानवर आपके अकेलेपन के साथी बन सकते हैं और घर को जीवंत बना देते हैं।
वॉक
खुले वातावरण में टहलना या पार्क में कुछ वक्त बिताना मूड को बेहतर बनाता है।