फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Life Lessons to Follow for a Beautiful Start to New Year 2026 Lifestyle Changes

New Year 2026: नए साल पर पार्टी नहीं, आदतें बदलें; 2026 अपने आप सुधर जाएगा

Sat, 20 Dec 2025 02:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 20 Dec 2025 02:17 PM IST
सार

New Year 2026: अगर आप चाहते हैं कि आने वाले साल 2026 की शुरुआत सचमुच खूबसूरत तरीके से हो तो अपने जीवन में कुछ बातों को उतार लेना चाहिए। कुछ आदतों को छोड़ दें और कुछ को अपना लें।

विज्ञापन
Life Lessons to Follow for a Beautiful Start to New Year 2026 Lifestyle Changes
नए साल में बदलें ये आदते - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

New Year 2026 : नए साल के साथ कई सारी उम्मीदें और सपने जुड़ गए होंगे। बीता साल कैसा रहा, इस पर आत्मचिंतन के साथ ही लोगों के मन में ये विचार जरूर आया होगा कि आने वाला साल इससे बेहतर होगा। जीवन में कुछ अच्छा आएगा। हालांकि कैलेंडर या तारीख बदलने मात्र से जीवन नहीं बदलता। जीवन में बेहतर की प्राप्ति के लिए कुछ प्रयास भी जरूरी है। इसीलिए हर साल नव वर्ष में लोग कुछ संकल्प या न्यू ईयर रेजोल्यूशन (New Year 2026 Resolutions) लेते हैं। ये रेजोल्यूशन कितना पूरा होता है, ये तो आपको सोचना है लेकिन अगर आसानी से साल 2026 को बेहतर बनाना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें।

विज्ञापन


साल 2026 की शुरुआत सिर्फ पार्टी से न करें, बल्कि कुछ बातों या आदतों को जीवन में उतार लें। नए साल की सही शुरुआत के लिए इन आदतों को बदल लें। 
 

  • सुबह की शुरुआत शांति से करें, मोबाइल से नहीं

नए साल का पहला नियम है कि जागते ही फोन न उठाएं, बल्कि खुद को वक्त दें। दिन की शुरुआत मोबाइल नोटिफिकेशन से नहीं, एक गहरी सांस के साथ करें। 10 मिनट का मौन, प्रार्थना या ध्यान दिन की दिशा तय कर देता है। एक दिन में ही इसका असर देखा जा सकता है। अगर नए साल से रोजाना इस आदत को अपने जीवन का हिस्सा बना लेंगे तो मन और शरीर दोनों ऊर्जावान रहेंगे।

विज्ञापन

 

  • रिश्तों में बोलने से ज़्यादा सुनने की आदत

2026 में एक आदत को गांठ की तरह बांध लें। कम बोलें और सही सुनें। घर और दफ्तर दोनों जगह यह आदत टकराव कम करती है और भरोसा बढ़ाती है। खुद बोलने से ज्यादा अहम है कि दूसरों की बाते सुनने की आदत बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

  • शरीर को बोझ नहीं, मंदिर समझें

नए साल से अपने शरीर को वैल्यू देना शुरू करें। अनियमित खान-पान छोड़िए। रोज़ 20-30 मिनट चलना, समय पर खाना और पर्याप्त नींद लेना शुरू करें। यही असली न्यू ईयर रिज़ॉल्यूशन है।

 

  • खर्च नहीं, समझदारी से निवेश करें

नया साल दिखावे का नहीं, सुरक्षा का साल बनाइए। छोटे-छोटे निवेश और फ़िज़ूलखर्ची पर नियंत्रण आपको मानसिक शांति देंगे।
 

  • तुलना छोड़िए, अपनी गति अपनाइए

सोशल मीडिया की दौड़ में खुद को मत खोइए। हर जीवन की समयरेखा अलग होती है। यह सच्चाई मान लेने से आधा तनाव खत्म हो जाता है। लोगों की बराबरी करने के बजाए अपनी अलग पहचान बनाइए।
 

  • कृतज्ञता को रोज की आदत बनाएं

आपके पास जितना भी है, उसके लिए धन्यवाद कहना सीखिए। अच्छा परिवार, अच्छा स्वास्थ्य और अच्छे भोजन के लिए रोज रात में भगवान का आभार व्यक्त करें। ये मन को स्थिर और संतुष्ट बनाता है। 


 

  • सीमाएं तय करें, ना कहना सीखें

हर किसी को खुश करने की कोशिश थकाती है। इस साल 2026 में सम्मानजनक ‘ना’ कहना सीखें। ये आत्मसम्मान की निशानी होता है।
 

  • सीखना कभी बंद न करें

हर महीने एक किताब, एक नई स्किल या एक नया विचार अपनाएं। हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश करें। यही आपको समय से आगे रखेगा।
 

  • बीते साल को माफ करें और खुद को भी

साल 2025 की गलतियों को बोझ न समझें, पछतावे के साथ नया साल न शुरू करें। अपनी गलतियों को सीख की तरह अपनाएं। नए साल में अपराधबोध नहीं, स्पष्ट दृष्टि लेकर चलिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed