{"_id":"68ddfd655c33ca102403fe3c","slug":"karwachauth-fasting-tips-2025-if-you-observe-first-time-karwa-chauth-keep-these-things-in-mind-2025-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth 2025: पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रहीं महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Karwa Chauth 2025: पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रहीं महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान
Thu, 02 Oct 2025 02:37 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:37 PM IST
सार
Karwa Chauth 2025: इस साल करवा चौथ 2025 में पहली बार व्रत रखने जा रही हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है। यह न केवल व्रत को सहज बनाएगा बल्कि आपको पूरे दिन एनर्जेटिक और हेल्दी भी रखेगा। पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए जरूरी टिप्स जान लें।
विज्ञापन
करवाचौथ के लिए खास बातें
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ हिंदू विवाहित महिलाओं का सबसे पवित्र और लोकप्रिय व्रत है, जिसे पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए रखा जाता है। इस व्रत में सूर्योदय से चंद्रमा निकलने तक निर्जल उपवास किया जाता है। पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए यह अनुभव बेहद खास होता है। हालांकि, लंबा उपवास रखना आसान नहीं होता। अगर आप इस साल करवा चौथ 2025 में पहली बार व्रत रखने जा रही हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है। यह न केवल व्रत को सहज बनाएगा बल्कि आपको पूरे दिन एनर्जेटिक और हेल्दी भी रखेगा। पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए जरूरी टिप्स जान लें।
विज्ञापन
सरगी को न छोड़ें
करवा चौथ का दिन सुबह सास द्वारा दी गई सरगी से शुरू होता है। इसमें फल, मिठाई, सूखे मेवे और पराठे शामिल होते हैं। सरगी को कभी न छोड़ें क्योंकि यह पूरे दिन के उपवास के लिए आपकी ऊर्जा का स्रोत बनती है। सरगी में ऐसी खाद्य सामग्री को शामिल करें जो हल्की हो लेकिन लंबे समय तक पेट भरा रखे।
विज्ञापन
जल और नींद का ध्यान रखें
व्रत शुरू करने से पहले पर्याप्त पानी पिएं और रात को भरपूर नींद लें। इससे शरीर डिहाइड्रेशन से बचेगा और थकान कम होगी। जिससे दिनभर ऊर्जावान रहकर व्रत रखा जा सकता है।
विज्ञापन
हल्का और पौष्टिक भोजन करें
सरगी और व्रत खोलने के समय हमेशा हल्का और पौष्टिक आहार चुनें। तैलीय और मसालेदार भोजन से बचें, वरना पेट में भारीपन और कमजोरी महसूस हो सकती है।
खुद को व्यस्त रखें
पूरे दिन खाली बैठने से थकान और भूख ज्यादा महसूस होगी। पूजा की तैयारी, सजावट और मेहंदी जैसे कामों में खुद को व्यस्त रखें।
पूजा की सही विधि जानें
पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं करवा चौथ की पूजा विधि पहले से जान लें। पूजा की थाली, करवा, छलनी और दीपक की तैयारी समय से कर लें।
व्रत खोलते समय जल्दबाजी न करें
चंद्रमा के दर्शन और पूजा विधि पूरी करने के बाद ही व्रत खोलें। पहले पति के हाथ से पानी पिएं और फिर हल्का मीठा खाकर उपवास समाप्त करें।