फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   how to celebrate Perfume Day

आओ थोड़ा रोमानी हो जाएँ

Tue, 24 Sep 2013 04:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 24 Sep 2013 04:36 PM IST
विज्ञापन
how to celebrate Perfume Day

17 फरवरी को 'परफ्यूम डे' सेलिब्रेट किया जाता है। आमतौर पर लोग इस दिन को अपने पार्टनर को और सबसे करीबी दोस्तों को परफ्यूम गिफ्ट करके सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आप 'परफ्यूम डे' को परफ्यूम देने के साथ-साथ कई और तरह से भी सेलिब्रेट कर सकते हैं, आइए जानें कैसे।

विज्ञापन


परफ्यूम बताता है आपकी पर्सनेलिटी
आप 'परफ्यूम डे' सेलिब्रेट करना चाहते हैं, ऐसे में आपको ये भी पता होना चाहिए कि परफ्यूम की खुशबू से लोगों के व्यक्तित्व को भी पहचाना जा सकता है। क्या आप जानते हैं जो लोग रूहानी खुशबू वाला परफ्यूम यूज करते हैं वे बेहद रोमांटिक होते हैं, वहीं बहुत तेज खुशबू वाला परफ्यूम यूज करने वाले लोग अंतर्मुखी होते हैं। इतना ही नहीं, चंदन का किसी भी रूप में इस्तेमाल करने वाले लोग सॉफ्ट हार्ट वाले होते हैं। यदि आप अपने पार्टनर को परफ्यूम या कुछ खुशबूदार गिफ्ट करने जा रहे हैं तो उनकी पर्सनेलिटी का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन


पार्टनर से दूरी बनाने के लिए दें परफ्यूम
आप अपने पार्टनर से रिश्ता खत्म करना चाहते हैं पर आप ये भी चाहते हैं कि आपका पार्टनर आपसे नाराज ना हो तो आप आज के दिन उन्हें उनकी पसंद का परफ्यूम गिफ्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर लोगों की धारणा है कि यदि आप पार्टनर को परफ्यूम गिफ्ट करते हैं तो आपकी उससे लड़ाई हो जाती है। इसीलिए कुछ लोग प्यार से रिश्ता खत्म करने के लिए परफ्यूम का सहारा लेते हैं।

दें कोई खुशबुदार चीज
परफ्यूम आमतौर पर खुशबू का प्रतीक होता है तो ऐसे में जरूरी नहीं कि आप अपने पार्टनर को परफ्यूम ही गिफ्ट करें, बल्कि आप अपने पार्टनर को कोई भी ऐसी खुशबुदार चीज दे सकते हैं जिससे आपका पार्टनर खुश हो।

अरोमा की खुशबू से महकाएं
आप चाहे तो अपने पार्टनर को 'परफ्यूम डे' पर खुश करने के लिए अरोमा की चीजें दे सकते हैं। बेशक, आप उसे किसी भी रूप में इस्तेमाल करें लेकिन इससे आपको और आपके पार्टनर को तनाव से निजात मिल सकती है।

पार्टनर के लिए बुक कराएं स्पा
आप अपने पार्टनर को 'परफ्यूम डे' पर खुश करना चाहते हैं तो आप अपने पार्टनर के लिए स्पा बुक करवा सकते हैं। आपका ये सरप्राइज उन्हें बेहद खुश करेगा।

खनकती हंसी भी करेगी खुशबू का काम
पार्टनर को 'परफ्यूम डे' पर खुशबू से महकाना चाहते हैं तो इसका सबसे बढ़िया उपाय है कि आप अपने पार्टनर को खूब खुश करें। आप उन्हें दिनभर हंसाएं और उनके आसपास का माहौल खुशबूदार बनाएं।


कहने का अर्थ है कि आप अपने पार्टनर को सिर्फ परफ्यूम गिफ्ट देकर रिश्ता तोड़े या बनाएं नहीं बल्कि आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराते हुए 'परफ्यूम डे' सेलिब्रेट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed