Happy Girlfriend Day 2024: रोमांटिक शायरियां भेजकर गर्लफ्रेंड से कहें दिल की बात, ऐसे महसूस कराएं खास
यहां कुछ स्नेहिल शायरियां दी जा रही हैं, जिन्हें गर्लफ्रेंड या प्रेमिका को भेजकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Happy Girlfriend Day 2024 Wishes: आज राष्ट्रीय गर्लफ्रेंड दिवस मनाया जा रहा है। गर्लफेंड महिला मित्र या प्रेमिका होती है, जिसका आपके जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। महिला मित्र या प्रेमिका जीवन में खुशी, समर्थन और प्यार लाती हैं। ऐसे में उन्हें भी आपसे सम्मान और स्नेह की उम्मीद होती है। इस दिन को मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी तो नहीं लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से इसका प्रचलन तेजी से बढ़ा। गर्लफ्रेंड डे को मनाने के कई किस्से और कहानियां हैं।
आपकी भी गर्लफ्रेंड है तो उसे आज के दिन खास महसूस कराएं। उन के प्रति अपने स्नेह को व्यक्त करें। उनके समर्थन के लिए आभार दें। यहां कुछ स्नेहिल शायरियां दी जा रही हैं, जिन्हें गर्लफ्रेंड या प्रेमिका को भेजकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।
गर्लफ्रेंड दिवस की शायरियां
काश तुम पूछो मुझे क्या चाहिए,
मैं पकडू हाथ आप का और कहूं
तेरा साथ चाहिए।
हैप्पी गर्लफ्रेंड डे
---x---
मेरे हर सफर में हमसफर तू है,
मेरी हर खुशी का जरिया तू है,
सनम, मैं तुमसे कैसे कहूं कि,
मेरी जिंदगी, मेरा प्यार, सिर्फ तू है।
हैप्पी गर्लफ्रेंड डे
---x---
नजरें तलाशती हैं जिसको
वो प्यारा सा ख्वाब हो तुम,
मिलती है दुनिया सारी,
ना मिलकर भी लाजवाब हो तुम।
हैप्पी गर्लफ्रेंड डे
---x---
तुम्हारा साथ संवारता है मुझे,
तुमसे दूरी मुझे बिखेर कर रख देती है।
हैप्पी गर्लफ्रेंड डे
---x---
तुम्हारी मासूम से मुस्कान हम देखते ही रह गए।
भोली सूरत आंखों में शान, हम देखते ही रह गए।
लिखवाने आए थे शिकवे शिकायत बहुत सारी।
पर लफ्ज हो गए बेजान, हम सोचते ही रह गए।
हैप्पी गर्लफ्रेंड डे
---x---