फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   dating colleagues dos and donts

सहकर्मी के साथ डेटिंग: क्या करें और क्या नहीं करें

Fri, 28 Nov 2014 10:14 AM IST
Updated Fri, 28 Nov 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
dating colleagues dos and donts

संभव है की आप अपने प्रेमी के प्यार में खो चुके हों और आप उनकी बाँहों में रहने की ख्वाहिश रखते हों और आपके होठ उन्हें चूमने के लिए आतुर रहते हों, लेकिन आस पास के दुसरे लोगों का ख्याल भी करें क्यूंकि उन्हें आपका ये प्रेम प्रदर्शन असहज बना सकता है जो कि ऑफिस के वातावरण के लिए सही नहींई जब भी संदेह में हों, प्रेम प्रदर्शन न करने का विकल्प चुनना ही सुरक्षित है।

विज्ञापन

   
अपने बॉस से पारदर्शिता जरूरी


यदि आप अपने सहकर्मी के साथ गंभीर रिश्ते में हैं तो सबसे पहले अपने बॉस को इस बारे में बता देना अच्छा निर्णय होगा। सुनने में थोड़ा अजीब ज़रूर है लेकिन अपने सीनियर सहकर्मियों को इस बारे में जानकारी देना ही उचित रास्ता है, क्यूंकि ये रिश्ता आपके व्यक्तिगत जीवन में बदलाव ल सकता है जिसका असर आपके ऑफिस जीवन पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन

   

ये भी पहले से जानना बेहतर है कि इस सन्दर्भ में आपकी कंपनी कि कोई तय नीतियां हैं क्या, यदि हाँ तो उनके दायरे में रहकर ही काम कीजिये।
    

सेक्स को को बैडरूम तक रखें

dating colleagues dos and donts

कम से कम ऑफिस से दूर तो रखें। हो सकता है कि आप दोनों ऑफिस में अकेले हों, और खुद पर काबू रखना ज़रा मुश्किल हो रहा हो। सुनने में ये आईडिया रोमांचक भी लग रहा है, लेकिन ऐसा करते हुए किसी के द्वारा देखे जाने पर जिस शर्मिंदगी से गुज़ारना होगा, एक बार उसके बारे में भी विचार करलें। नौकरी तो जाएगी ही!

क्या नहीं करें

एकदम से ढिंढोरा
यदि आपने हाल ही में डेटिंग शुरू की है तो आपने इस नए प्यार का ढोल न बजाएं। अपने इस रिश्ते को ज़रा पकने का मौका दें। कौन जाने ये वो इंसान नहीं हो जिसका सपना अपने देखा था, और ये बात आपको कुछ दिन बाद समझ आ जाये।  तो ऐसे में आप सारी दुनिया को इस सब में शामिल नहीं रखना चाहेंगे।
 

अपने साथी की बेवजह तरफदारी

dating colleagues dos and donts

क्यूंकि अब आप दोनों रिश्ते में हैं, तो  एक दूसरे के लिए अपना बर्ताव न बदलें। आपके बाकि सहकर्मी ये  आसानी से भांप सकते हैं कि आप अपने पार्टनर कि तरफदारी कर रहे हैं या उनकी गलतियों को ढक रहे हैं। इस तरह आप अपना विश्वसनीयता खो देंगे।

रिश्तों कि समस्या के चर्चे


यदि आपके रिश्ते में कुछ तकलीफें आ रही हैं तो उन्हें घर तक ही रखें, ऑफिस में न घसीटें। और ऑफिस के दूसरे साथियों का वोट अपने पक्ष में बटोरने कि कोशिश न करें। यह उन्हें असहज तो बनाएगा ही साथ में आपके ऑफिस व्यावसायिकता पर भी सवालिया निशान लगा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed